• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, September 5, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

बिजली कटौती से तहसील क्षेत्र के ग्रामीण परेशान, कामकाज हो रहे प्रभावित ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में बिजली समस्या से ग्रामीणों के साथ किसान भी परेशान, अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

by Manish Gautam Chiefeditor
February 1, 2025
in कटनी
0
बिजली कटौती से तहसील क्षेत्र के ग्रामीण परेशान, कामकाज हो रहे प्रभावित  ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में बिजली समस्या से ग्रामीणों के साथ किसान भी परेशान, अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

उमरियापान:- ढीमरखेड़ा क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिन में के अलावा रात को भी बिजली की कटौती की जा रही है। अघोषित कटौती से ग्रामीण परेशान हैं। कटौती को लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।उमरियापान- ढीमरखेड़ा- सिलौंडी सहित ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों बिजली की ज्यादा समस्या हो रही है। कोई दिन या रात ऐसा नहीं बीत रहा जिस दिन ग्रामीण क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती नहीं की जा रही हो। सुबह- दोपहर और शाम के अलावा रात को भी बिजली की आवाजाही लगी रहती है।बिजली कटौती से प्रतिष्ठानों,लघु व्यवसाय, वेल्डिंग दुकानदार व सरकारी कार्यालयों के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। तमाम प्रयासों के बावजूद क्षेत्र की बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हो रहा है। ग्रामीण इलाकों में बिना रोस्टर के बिजली आपूर्ति की जा रही है। रात के वक्त कटौती की वजह से चोर-उचक्कों की सक्रियता बढ़ जाती है। इससे ग्रामीण लोग भयभीत हैं। सुबह बिजली आपूर्ति न होने से पेयजल की समस्या होती है। ग्रामीणों को पानी के लिए परेशान होना पड़ता है।ट्रिपिंग व लोकल फाल्ट की वजह से मुश्किलें और भी बढ़ जाती हैं। ग्रामीण क्षेत्र में 18 से 20 घंटे तक विद्युत आपूर्ति किए जाने का शेड्यूल निर्धारित है,लेकिन हकीकत में इतनी बिजली नहीं मिल पाती है। वहीं किसान भी बिजली कटौती की समस्या से पीड़ित है।

किसान संघ ने भी बताई बिजली समस्या:-
किसानों को हो रही बिजली समस्या को लेकर भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने भी बिजली विभाग के अधिकारियों को समस्या बताई है। भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष राजेन्द्र पटेल के नेतृत्व में ढीमरखेड़ा, स्लीमनाबाद और बहोरीबंद के पदाधिकारियों ने कार्यपालन अभियंता विपिन सिंह को क्षेत्र की बिजली समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा और किसानों की समस्याओं का निराकरण कराने की मांग की।उन्होंने बताया कि बिजली समस्या के कारण कृषि कार्य प्रभावित हो रहे है। इस मौके पर महामंत्री रूप सिंह राठौर, मीडिया प्रभारी पारस पटेल,तहसील अध्यक्ष बंसत मिश्रा, आशीष चौरसिया सहित बहोरीबंद और स्लीमनाबाद तहसील इकाई के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया धीमरखेडा कटनी

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव के नेतृत्व में हो रहे नगर में ऐतिहासिक कार्य,नए लुक में दिखेगा नर्मदापुरम,नपा अध्यक्ष के नेतृत्व में मीनाक्षी चौक, भोपाल तिराहे और एनएमवी कालेज चौराहों का सौंदर्यीकरण एवं चौड़ीकरण..

नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव के नेतृत्व में हो रहे नगर में ऐतिहासिक कार्य,नए लुक में दिखेगा नर्मदापुरम,नपा अध्यक्ष के नेतृत्व में मीनाक्षी चौक, भोपाल तिराहे और एनएमवी कालेज चौराहों का सौंदर्यीकरण एवं चौड़ीकरण..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.