सौरभ शर्मा की गिरफ्तारी के बाद चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। इस बीच जानकारी आई है कि RTO में पदस्थ रहने के दौरान 7 साल में उसने काली कमाई करने में काफी जोर दिया। नौकरी के 7 साल के अंदर उसने 550 करोड़ रुपए की संपत्ति अर्जित कर ली। ‘धनकुबेर’ ने दुबई में 150 रुपए का आलिशान बंगला भी बनवाया है।
लोकायुक्त की गिरफ्त में आने के बाद खुलासा हुआ है कि सौरभ शर्मा हवाला के जरिए लेनदेन किया करता था। उसने इंदौर,भोपाल और ग्वालियर में पत्नी दिव्या और सहयोगी चेतन के नाम पर करोड़ों की प्रॉपर्टी भी खरीदी। गोविंद सागर और राजघाट डैम में पत्नी के नाम पर मछली का ठेका भी लिया। स्कूल, पेट्रोल पंप, मकान, जमीन हर धंधे में हाथ आजमाया।
बता दें कि जांच एजेंसियों को 93 करोड़ से अधिक के दस्तावेज मिले हैं। साथ ही 18 रिश्तेदार और करीबियों के नाम सामने आए हैं। अब लोकायुक्त इनसे भी पूछताछ कर सकती है।
सौरभ शर्मा और उसके सहयोगी चेतन गौर, शरद जायसवाल लोकायुक्त पुलिस की रिमांड पर हैं। सभी से लगातार पूछताछ की जा रही है। साथ ही जंगल में मिली लावारिस कार से बरामद किए गए 55 किलो गोल्ड और 10 करोड़ कैश के पीछे कौन है, तह अब भी जांच एजेंसियों के लिए एक राज है।


