कालापीपल(बबलू जायसवाल)शाजापुर जिले में ग्राम बेहरावल में सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।कालापीपल थाना क्षेत्र के बेहरावल गांव में देर रात एक किसान की निर्मम हत्या कर दी गई।मृतक की पहचान 40 वर्षीय मोहन पाटीदार के रूप में हुई है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वारदात रात करीब 2 बजे की है,अज्ञात हमलावरों ने मोहन पाटीदार की हत्या कर फरार हो गए,घटना की सूचना मिलते ही कालापीपल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी,पुलिस मृतक के परिजनों से पूछ-ताछ कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।इस घटना से पूरे बेहरावल गांव में सनसनी फैल गई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है,पुलिस ने बताया कि वह जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार किया जाएगा,फिलहाल पुलिस सभी संभावित कोणों से मामले की जांच कर रही है और आस-पास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश जारी है।


