• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, June 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्टर श्री यादव ने तखला पहुंचकर सीएम जनकल्याण शिविर का किया औचक निरीक्षण,लिया जायजा ग्रामीणों की सुनी समस्याएं,आयुष्मान कार्ड और पेंशन के हितग्राहियों को किया हितलाभ वितरण जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत ने ग्रामीणों से संवाद कर योजनाओं के लाभ की ली जानकारी

by Manish Gautam Chiefeditor
January 27, 2025
in कटनी
0
कलेक्टर श्री यादव ने तखला पहुंचकर सीएम जनकल्याण शिविर का किया औचक निरीक्षण,लिया जायजा  ग्रामीणों की सुनी समस्याएं,आयुष्मान कार्ड और पेंशन के हितग्राहियों को किया हितलाभ वितरण  जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत ने ग्रामीणों से संवाद कर योजनाओं के लाभ की ली जानकारी
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (27 जनवरी)- सोमवार को कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने जनपद पंचायत कटनी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत तखला पहुंच कर मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविर का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया।  इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ  श्री शिशिर गेमावत भी मौजूद रहे।  उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के निर्देशानुसार 11 दिसंबर 2024 से 26 जनवरी 2025 तक मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविरों का आयोजन कर हितग्राही मूलक योजनाओ में पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित कराया जाकर शत प्रतिशत सैचुरेशन एवं लक्ष्य आधारित योजनाओं को प्राप्त किया जाना था एवं इसी के साथ ही 27 जनवरी को हितलाभ वितरण एवं सेवाएं प्रदान किए जाने के निर्देश हैं।

ग्रामीणों की सुनी समस्याएं और पेंशन और आयुष्मान कार्ड के हितग्राहियों को किया हितलाभ वितरण

कलेक्टर श्री यादव ने ग्रामीणों की समस्याओं को अत्यंत संवेदनशीलता के साथ धैर्यपूर्वक सुनकर यथोचित निराकरण हेतु अधिकारियों को तत्परतापूर्वक कार्यवाही के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री यादव ने पेंशन योजनाओं के तहत सुकराना आदिवासी, गुन्नू आदिवासी,ताराबाई बर्मन, राजरानी सिंह एवं आयुष्मान कार्ड के 70 वर्ष से अधिक आयु के श्री बारेलाल यादव, श्रीमती द्रोपती बाई और श्री देवशरण सिंह चौहान को आयुष्मान कार्ड स्वीकृति पत्र वितरित किए। कलेक्टर श्री यादव ने ग्राम पंचायत द्वारा शिविर में की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत ने ग्रामीणों से संवाद कर राज्य शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के संबंध में जानकारी ली। जनपद पंचायत कटनी के सीईओ श्री प्रदीप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत को आयुष्मान के 84, सामान्य प्रशासन विभाग का 1, परिवहन विभाग के 103, सामाजिक न्याय विभाग के 7 और राजस्व विभाग के 6 कुल 201 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे। प्राप्त 201 आवेदनों पर संबंधित  विभागीय अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्य कार्यवाही करते हुए शत प्रतिशत निराकरण कर दिया गया है।

ग्राम पंचायत परिसर में किया पौधारोपण

कलेक्टर श्री यादव ने जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत की मौजूदगी में ग्राम पंचायत परिसर में बॉटल पाम का पौधा लगाकर पौधारोपण किया। उन्होंने पर्यावरण संतुलन एवं सुरक्षा की दृष्टि से ग्रामीणों से पौधों की देखभाल एवं सुरक्षा किए जाने हेतु संवाद किया।

प्राथमिक शाला पहुंचकर छात्र-छात्राओं से बात कर मन लगाकर पढ़ाई करने की दी हिदायत, अनन्या और समीक्षा से की बात, शिक्षक से कराया अध्यापन कार्य

कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने प्राथमिक शाला तखला पहुंचकर शिक्षकों और छात्र-छात्राओं से शैक्षणिक गतिविधियों के विषय में जानकारी ली। उन्होंने कक्षा चौथी और पांचवी के छात्रों से अध्ययन के विषय में जानकारी ली तथा शिक्षक से समक्ष में अध्यापन कार्य करने को कहा। कलेक्टर ने शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण अध्यापन कार्य करने के निर्देश दिए वहीं कक्षा चौथी की छात्राओं अनन्या और समीक्षा से बात करते हुए अन्य सभी छात्र-छात्राओं से मन लगाकर पढ़ाई करने हेतु हिदायत दी। जिला पंचायत सीईओ ने भी शिक्षकों और छात्र-छात्राओं से अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन परिश्रम और निष्ठा से करने को कहा।
इस दौरान  ग्राम पंचायत के सरपंच अनिल सिंह चौहान, अखिल पांडेय, नायब तहसील तहसीलदार अतुलेश सिंह सहित ग्रामीण जनों और अधिकारियों कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
आज इंदौर में सफाई मित्रों को चरण पादुका पहनाकर किट वितरित की CM

आज इंदौर में सफाई मित्रों को चरण पादुका पहनाकर किट वितरित की CM

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d