उमरियापान:- इन दिनों आनंद विभाग द्वारा प्रदेश भर में 14 जनवरी मकर संक्रांति से 28 जनवरी तक आनंद उत्सव मनाया जा रहा है। इसी के चलते शुक्रवार को उमरियापान ग्राम पंचायत के द्वारा पंचायत प्रांगण में आनंद उत्सव मनाया गया। सरस्वती पूजन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। बच्चों,युवाओं और संगीत मंडली ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की अनेकों प्रस्तुतियां दी। खेल गतिविधियों में भाग लिया।उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर सरपंच अटल ब्यौहार,उपसरपंच जागेश्वर सोनी,सचिव सतीश गौतम,जीआरएस अतुल चौरसिया,प्राचार्य मुकेश पटेल,जनशिक्षक अवधेश पटेल,आशीष चौरसिया,पंच जगमोहन चौरसिया,अनिल तिवारी,मुकेश राय,अनामिका मौर्य,सुमित सिंह ठाकुर,अंकित झारिया,राजेन्द्र चौरसिया,शिखा प्रजापति,कल्पना नागवंशी, रोशनी पटेल सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही।
रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया धीमरखेडा कटनी


