• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, September 7, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

पहले संभाग में प्रथम,अब पूरे प्रदेश में द्वितीय स्थान “

by Manish Gautam Chiefeditor
January 18, 2025
in कटनी
0
पहले संभाग में प्रथम,अब पूरे प्रदेश में द्वितीय स्थान “
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MP NEWS CAST
मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार भारतीय ज्ञान परंपरा के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण राज्य स्तरीय लोकनृत्य (समूह) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता 16 जनवरी 2025 को भोपाल के सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय,भोपाल में संपन्न हुई।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 10 संभाग के 19 महाविद्यालय के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी की छात्राओं ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जबलपुर संभाग के साथ कटनी जिले का नाम रोशन किया। उल्लेखनीय है कि इन छात्राओं ने संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद कड़ी मेहनत और लगन से अभ्यास कर राज्य स्तर पर यह उपलब्धि हासिल की। छात्राओं के समूह में स्नेहा बर्मन,मुस्कान मिश्रा,आकांक्षा पटेल, ओशी अग्रवाल,नीलम सोनखरे,श्रष्टि सेन,रश्मि कोरी, शामिल रही ।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात का मार्गदर्शन इस सफलता में महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने छात्राओं को न केवल निरंतर प्रोत्साहित किया बल्कि उनकी सभी आवश्यकताओं का भी ध्यान रखा। भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ की टीम ने भी छात्राओं की तैयारी में विशेष योगदान दिया। डॉ. साधना जैन, डॉ. अमिताभ पाण्डेय, डॉ. किरण खरादी, श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव, डॉ संजयकांत भारद्वाज, श्रीमती प्रियंका सोनी,श्री आंजनेय तिवारी, श्री विनीत सोनी, श्रीमती श्रद्धा वर्मा और श्रीमती रिचा पाण्डेय ने छात्राओं को प्रशिक्षित करने में अहम भूमिका निभाई।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार ने छात्राओं को हार्दिक बधाई दी और उनकी प्रतिभा की सराहना की। साथ ही महाविद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं को भी इनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। डॉ. रश्मि चतुर्वेदी, डॉ. विमला मिंज, डॉ. वीणा सिंह, श्रीमती बंदना मिश्रा, श्री के.जे. सिंहा, श्री प्रेमलाल कांवरे,श्री भीम बर्मन,डॉ के.जी.सिंह, डॉ.अशोक शर्मा,श्री बिनेश यादव,श्री नागेन्द्र यादव डॉ.पी.सी.कोरी सहित समस्त स्टाफ ने भी विजेता टीम को शुभकामनाएं दीं।
यह सफलता न केवल कटनी जिले के लिए गौरव की बात है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ी के लिए भी एक प्रेरणास्रोत है। इस जीत से स्पष्ट है कि प्रतिभा और परिश्रम का संगम सफलता की कुंजी है।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना के शिविरों में 300 से अधिक हितग्राही लाभांवित*

*मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना के शिविरों में 300 से अधिक हितग्राही लाभांवित*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.