• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, September 15, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

शासकीय कन्या महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति की बैठक में हुए कई अहम निर्णय विधायक श्री जायसवाल एवं कलेक्टर श्री यादव की मौजूदगी में हुई बैठक

by Manish Gautam Chiefeditor
January 16, 2025
in कटनी
0
शासकीय कन्या महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति की बैठक में हुए कई अहम निर्णय  विधायक श्री जायसवाल एवं कलेक्टर श्री यादव की मौजूदगी में हुई बैठक
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी- शासकीय कन्या महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित जनभागीदारी समिति की बैठक में महाविद्यालय में सुविधाओं के विकास एवं विस्तार के संबंध में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए। इस दौरान विधायक मुड़वारा श्री संदीप जायसवाल खास तौर पर मौजूद रहे।

बैठक मे जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत, एसडीएम श्री प्रदीप मिश्रा, प्राचार्य डॉ चित्रा प्रभात सहित महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापकगणों की मौजूदगी रही।

कलेक्टर श्री यादव ने कॉलेज की ई- लाइब्रेरी के स्वरूप को अपडेट करने के लिए पांच कम्प्यूटर,फर्नीचर सहित क्रय करने के लिए तीन लाख रूपये की स्वीकृति जनभागीदारी मद से प्रदान की। तथा इसे जेम पोर्टल पर निविदा के आधार पर क्रय करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए। इसी प्रकार से महाविद्यालय के आकस्मिक व्यय हेतु एक लाख रूपये की अनुमति प्रदान की गई। वहीं सत्र 2024-25 में प्रति छात्रा आवागमन शुल्क के बतौर मात्र 80 रूपये प्रतिमाह जमा कराने का छात्राओं क हित मे महत्वपूर्ण निर्णय जनभागीदारी समिति में लिया गया। इसके अलावा महाविद्यालय परिसर में लगे मधुमक्खी के छत्तों को किसी प्रशिक्षित व्यक्ति से हटवाने के निर्देश भी कलेक्टर श्री यादव ने दिए।

जनभागीदारी समिति की बैठक में महाविद्यालय में केंटीन संचालन हेतु निविदा आमंत्रित करने और महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा मे जिला, संभाग एवं राज्य स्तरीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सहभागिता हेतु होने वाले व्यय एक लाख रूपये की व्यय की अनुमति प्रदान की गई। इसी प्रकार महाविद्यालय में छात्राओं के आवागमन हेतु संचालित बसों के जनभागीदारी मद से भुगतान करने की भी मंजूरी प्रदान की गई। साथ ही महाविद्यालय में संचालित वोकेशनल विषय ब्यूटी एवं वेलनेस मे किसी प्रशिक्षित व्यक्ति द्वारा प्रति सप्ताह दो पीरियड़ पढ़ाये जानें की अनुमति भी जनभागीदारी समिति में प्रदान की गई। इसके लिए पांच सौ रूपये प्रति पीरियड़ के मान से भुगतान करनें की मंजूरी दी गई। कॉलेज मे उर्जा विभाग के सहयोग से सोलर सिस्टम लगवाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा छात्राओं के हित मे कई और भी महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए।

*नगर वन का निरीक्षण*

जनभागीदारी समिति की बैठक के बाद विधायक श्री जायसवाल और कलेक्टर श्री यादव ने कटनी शहर के नजरिये से भविष्य का आक्सीजन टैंक साबित होने वाले नगर वन का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पौधों की देखभाल , साज संवार और पौधों की वृद्धि के प्रति प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इनके सिचाई कार्य हेतु नलकूप खनन के निर्देश कलेक्टर श्री यादव ने दिए। विधायक और कलेक्टर ने यहां नक्षत्र वन में लगाये गए पौधों का भी मुआयना किया। नगर वन मे विभिन्न प्रजातियों के करीब 15 हजार पौधे रोपे गए है। निरीक्षण के दौरान वन मंडल अधिकारी श्री गौरव शर्मा, जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत, एस.डी.एम प्रदीप मिश्रा, वन परिक्षेत्राधिकारी श्री खान, कार्यपालन यंत्री पी.आई.यू ,जनपद पंचायत कटनी के सीईओ प्रदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
यही सत्य है सुनिऐ हर्षा जी का  VIDEO  जब जब एक महिला अपने जीवन में कुछ अलग करती है तो समाज के कुछ लोग बढ़ने नहीं देते बाकी प्रभु इच्छा  हर हर महादेव……..

यही सत्य है सुनिऐ हर्षा जी का  VIDEO जब जब एक महिला अपने जीवन में कुछ अलग करती है तो समाज के कुछ लोग बढ़ने नहीं देते बाकी प्रभु इच्छा हर हर महादेव........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.