MPNEWSCAST
उमरियापान:- राशन वितरण में अनियमितता को लेकर विक्रेताओं पर लगातार हो रही कार्रवाई से राशन दुकानदारों में हड़कंप मचा है।गुरुवार को उमरियापान पुलिस ने शासकीय राशन दुकान परसेल के विक्रेता को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय ने बताया कि बीते 8 जनवरी 2025 को कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ब्रजेश जाटव की शिकायत पर परसेल राशन दुकान के विक्रेता मोहम्मद आजम के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।विक्रेता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया,जहा से आरोपी विक्रेता को जेल भेजा गया है। कार्रवाई में एएसआई गोपाल सिंह राजपूत और प्रधान आरक्षक अजय तिवारी की भूमिका रही।
15 लाख से अधिक की हेराफेरी:- राशन दुकान की पीओएस मशीन के ऑनलाइन स्टॉक और दुकान में उपलब्ध खाद्यान के सत्यापन के दौरान अधिकारियों ने पाया कि परसेल शासकीय राशन दुकान के विक्रेता मोहम्मद आजम के द्वारा 15 लाख,28 हजार 850 रुपये की खाद्य सामग्री में हेराफेरी की गई है। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के निर्देशन पर खाद्य विभाग के अधिकारियों ने ढीमरखेड़ा की आठ राशन दुकानों के विक्रेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।जिनमें पहले मुरवारी फिर कछारगांव छोटा,खम्हरिया बागरी के बाद दशरमन, खाम्हा,परसेल, गोपालपुर और अन्तरवेद गनियारी राशन दुकान शामिल है। जहा पीओएस मशीनों में खाद्यान का स्टॉक मिला लेकिन दुकानों के भीतर उपलब्ध खाद्यान में भारी अंतर पाया गया। सरकारी राशन दुकानों से खाद्यान खुर्द बुर्द करने के मामले में अब तक ढीमरखेड़ा पुलिस थाना पांच में और उमरियापान पुलिस थाना में तीन राशन विक्रेताओं के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध हो चुके है।
रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया ढीमरखेड़ा कटनी


