• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश सागर

सागर की चार और औद्योगिक इकाइयों का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्चुअली किया भूमि पूजन कलेक्टर, एसपी सहित उद्योगपति रहे मौजूद।

by Manish Gautam Chiefeditor
January 16, 2025
in सागर
0
सागर की चार और औद्योगिक इकाइयों का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्चुअली किया भूमि पूजन कलेक्टर, एसपी सहित उद्योगपति रहे मौजूद।
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर मुकेश राय

हमारा सागर भी अब इंडस्ट्री हब बनने की ओर।
सांसद डॉ लता वानखेड़े

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को सागर की चार औद्योगिक इकाइयों का भूमि पूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव शहडोल में आयोजित हुई रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव के मुख्य कार्यक्रम में शामिल हुए थे। सागर में आयोजित कार्यक्रम में सांसद डॉ लता वानखेड़े, कलेक्टर श्री संदीप जी आर, एसपी श्री विकास कुमार शाहवाल, एसडीएम एवं सिटी मजिस्ट्रेट श्रीमती जूही गर्ग, जीएम डीआईसी श्रीमति मंदाकिनी पाण्डेय, श्री एस एस संधू, श्री प्रमोद उपाध्याय सहित विभिन्न उद्योगपति , जनप्रतिनिधि, अन्य अधिकारी मौजूद थे।

सांसद डॉ लता वानखेड़े ने कहा कि गत वर्ष अगस्त माह में सागर में हुई रीजिनल इंडस्ट्रियल कान्क्लेव से 23 हज़ार करोड़ रुपए से भी अधिक निवेश के साथ, हमारा सागर भी अब इंडस्ट्री हब बनने की ओर है। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने पूरे प्रदेश में इस तरह की कॉन्क्लेव करके अनेक उद्योगों का सृजन किया है। हमारा प्रदेश निरंतर प्रगति पद पर अग्रसर है। पहले पूरे प्रदेश में खासकर युवाओं के मन में एक ही बात रहती थी कि अपने क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर पैदा हों। मध्य प्रदेश के युवा क्षमताओं में किसी से कम नहीं है। अब मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में नए उद्योगों की स्थापना से हमारे युवाओं को रोजगार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सागर में कलेक्टर श्री संदीप जी आर के मार्गदर्शन में रीजनल इंडस्ट्रियल कांक्लेव का सफल आयोजन किया गया और यहां 23 हजार करोड रुपए से भी अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए जिसके कारण सागर भी अब इंडस्ट्रियल हब बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने सभी उद्योगपतियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी उत्तरोत्तर प्रगति करें। यहां के उद्योग समृद्ध और विकसित होंगे तो पूरा क्षेत्र विकास करेगा। उन्होंने उद्योगपतियों को आश्वासन भी दिया कि औद्योगिक इकाइयों की स्थापना और विकास के लिए जनप्रतिनिधियों और प्रशासन का लगातार आवश्यक सहयोग मिलता रहेगा।

➡️ मुख्यमंत्री ने किया उद्योगपतियों से वर्चुअल संवाद।

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने सागर जिले के उद्योगपतियों से वर्चुअल संवाद किया। उन्होंने श्री प्रवीण पांडे, श्री आशिफ खान से उनके उद्योग के बारे में जानकारी ली और भविष्य के लिए
शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जिले की जिन चार औद्योगिक इकाइयों का भूमि पूजन किया गया , उनमें
मेसर्स सुपरमून कन्‍सल्‍टेन्‍सी प्रा.लि. आई.आई.डी. बीना , इलेक्ट्रिक एण्‍ड इलेक्‍ट्रोनिक पार्ट एण्‍ड कम्‍पोनेट्स,
मेसर्स प्रवीण पाण्‍डेय औ. क्षेत्र सिद्वगुवां फैब्रिकेटेड मेटल प्रोडक्‍ट, मेसर्स रॉयल फूड्स आई.आई.डी. बीना, फूड प्रोसेस्‍ड एण्‍ड एग्रीकल्‍चर प्रोडकट्स, मेसर्स अजनेरी इंडस्‍ट्रीज प्रा.लि. आई.आई.डी. प्रतापपुरा , सेरामिक एण्‍ड सीमेंट प्रोडक्‍ट्स शामिल हैं।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
राजपथ पर गणतंत्र दिवस में सागर की बधाई नृत्य का होगा प्रस्तुति करण।   40 लोक कलाकार युवक एवं युवतिया 27 दिसम्बर से दिल्ली में रहकर कर रहे रिर्हसल।

राजपथ पर गणतंत्र दिवस में सागर की बधाई नृत्य का होगा प्रस्तुति करण।  40 लोक कलाकार युवक एवं युवतिया 27 दिसम्बर से दिल्ली में रहकर कर रहे रिर्हसल।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d