पुलिस के सम्मान में ‘एक शाम खाकी के नाम’ कार्यक्रम में राहुल नाथ जोशी हुए सम्मानित
ब्यूरो पन्ना/झांसी में पुलिस के सम्मान में 11 जनवरी को आयोजित ‘एक शाम खाकी के नाम’ कार्यक्रम ने सांस्कृतिक और सामाजिक पहल का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। इस भव्य आयोजन में पन्ना शहर के इंद्रपुरी कॉलोनी के निवासी और प्रसिद्ध संगीतज्ञ राहुल नाथ जोशी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उनकी कला और सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न भेंट किया गया।
मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झांसी मंडल आयुक्त विमल कुमार दुबे और पुलिस उप महानिरीक्षक केशव चौधरी उपस्थित रहे। इसके साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुधा सिंह ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “झांसी पुलिस समाज की सेवा में तत्पर है, और ऐसे आयोजनों से पुलिसकर्मियों और समाज के बीच बेहतर संबंध स्थापित होते है उल्लेखनीय है कि
राहुल नाथ जोशी को उनके संगीत के क्षेत्र में विशेष योगदान और सामाजिक सरोकारों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने संगीत से देशभक्ति और सामाजिक एकता का संदेश दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर पन्ना शहर के पत्रकारों, समाजसेवियों और उनके मित्रों ने हर्ष व्यक्त किया।
स्थानीय समुदाय ने जताई खुशी
इस सम्मान पर शहर के समाजसेवी और उनके शुभचिंतकों ने कहा कि यह पन्ना शहर के लिए गर्व का विषय है। राहुल नाथ जोशी ने अपनी प्रतिभा से न केवल पन्ना बल्कि पूरे बुंदेलखंड का नाम रोशन किया है।
समाज और पुलिस के बीच बढ़ते सहयोग की मिसाल
‘एक शाम खाकी के नाम’ जैसे आयोजनों से पुलिस और समाज के बीच संवाद और सहयोग का रिश्ता और मजबूत हो रहा है। यह कार्यक्रम झांसी पुलिस और समाज के बीच भरोसे और आपसी सम्मान की एक नई मिसाल बनकर उभरा।
रिपोर्टर संतोष चौबे