• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, September 5, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

फुटकर गल्ला व्यापारी मनीष असाटी के मकान से 350 खाली बारदाने मिलने पर स्लीमनाबाद थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी

by Manish Gautam Chiefeditor
January 12, 2025
in कटनी
0
फुटकर गल्ला व्यापारी मनीष असाटी के मकान से 350 खाली बारदाने मिलने पर स्लीमनाबाद थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी – म.प्र. स्टेट सिविल सप्लाई कार्पाेरेशन लिमिटेड जिला प्रबंधक द्वारा शासकीय धान उपार्जन केंद्र हेतु उपार्जन केंद्र कटरिया, खाम्हा एवं झिन्ना पिपरिया को प्रदाय किये नये एवं पुराने कुल 350 बारदाने ग्राम तेवरी निवासी मनीष असाटी के रिहायशी मकान में मिलने पर मनीष असाटी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 303 (2) के तहत स्लीमनाबाद थाना में शनिवार को प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। यह एफ.आई.आर सुश्री सारिका रावत तहसीलदार स्लीमनाबाद द्वारा दर्ज कराई गई है।

*यह है प्रकरण*

तेवरी निवासी मनीष असाटी पिता स्व मुरली असाटी (फुटकर गल्ला व्यापारी) के रिहायशी मकान, दुकान की जांच के दौरान उक्त मकान से 7 बंडल प्रति बंडल 50 कुल 350 खाली शासकीय बारदाने पाए गये। उक्त वारदानों पर मप्र स्टेट सिविल सप्लाई कार्पाेरेशन लिमिटेड आरएमएस 2024-25 मुदित होना पाया गया। जांच के दौरान मनीष असाटी अनुपस्थित रहने पर उनसे दूरभाष पर संपर्क कर बारदाने के संबंध में पूछताछ किए जाने पर उनके द्वारा कटनी होने की जानकारी दी जाकर समक्ष में आकर इस संबंध में जानकारी देने की बात कही जाकर मोबाईल नंबर बंद कर मनीष असाटी द्वारा जांच में असहयोग किया गया।

जांच के दौरान मौके पर पाया गया 350 नग खाली बारदाना मनीष असाटी की भांजी मोनिका गुप्ता से जब्त किये गये। जब्त शुदा बारदानो की छंटनी किये जाने पर तहसील ढीमरखेड़ा के उपार्जन केन्द्र कटरिया के 6 नग, उपार्जन केन्द्र खाम्हा के 7 नग, तथा उपार्जन केन्द्र झिन्ना पिपरिया के 54 नग बारदानो में समिति का छापा लगा होना पाया गया। शेष 283 बारदानो में उपार्जन केन्द्र का छापा स्पष्ट रूप से प्रदर्शित न होने के कारण यह स्पष्ट नहीं हो सका वे किस उपार्जन केन्द्र के है। समस्त 350 नग खाली बारदाने शासकीय है एवं उनमें मप्र स्टेट सिविल सप्लाई कार्पाेरेशन लिमिटेड आर एम एस 2024- 25 मुदित है।

शासकीय बारदाने उपार्जन केन्द्रों में किसानों की धान तौलने हेतु दिये जाते है जिसमें भर्ती उपरांत अधिकृत परिवहनकर्ता द्वारा केन्द्र से उठाकर गोदाम में भंडारण हेतु ले जाया जाता है। इस प्रक्रिया से विपरीत श्री मनीष असाटी के घर से शासकीय बारदाने मिलना प्रथम दृष्टया छल कपट पूर्वक चोरी किया जाना पाया गया। जो गंभीर प्रकृति की अनियमितता है। उपार्जन केंद्र प्रभारी राजेश श्रीवास्तव कटरिया, उपार्जन केंद्र प्रभारी संतोष त्रिपाठी झिन्ना पिपरिया, उपार्जन केंद्र प्रभारी नवीन चौरसिया खाम्हा के द्वारा मनीष असाटी निवासी ग्राम तेवरी के घर से जब्त खाली बारदानो की पहचान कराई गई। जिनके द्वारा अपने अपने केंद्र के बारदानो की पहचान कर उपार्जन केंद्र की स्टेंस सील (छापा) लगी होना पाया गया एवं अपने अपने उपार्जन केंद्र का बारदाना होना बताया गया है।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
लाड़ली बहनाओं के खाते में जनवरी माह की राशि का हुआ अंतरण,राज्य स्तरीय कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण

लाड़ली बहनाओं के खाते में जनवरी माह की राशि का हुआ अंतरण,राज्य स्तरीय कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.