• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, March 14, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश जबलपुर

मंत्री श्री सिंह आज शहर की विभिन्‍न कार्यक्रमों में हुए शामिल विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

by Manish Gautam Chiefeditor
January 10, 2025
in जबलपुर
0
मंत्री श्री सिंह आज शहर की विभिन्‍न कार्यक्रमों में हुए शामिल विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर प्रिया दुबे
लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह आज शहर की विभिन्‍न कार्यक्रमों में शामिल हुए। सर्वप्रथम उन्‍होंने बिलहरी में राजेश्‍वरी परिसर में गौतम बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण एवं क्‍लब हाउस का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मंत्री श्री सिंह ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि आज भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण का अवसर मिला। साथ ही कहा कि भगवान बुद्ध एक नाम ही नहीं बल्कि एक विचारधारा है। एक समृद्ध परम्‍परा व इतिहास भी है। भगवान बुद्ध के संदेश विश्‍व को एक नया मार्गदर्शन दिया है। सबका कल्‍याण हो ऐसी विचारधारा के महापुरूष के मूर्ति का अनावरण करना एक सौभाग्‍य की बात है। भगवान बुद्ध के समृद्ध सांस्‍कृतिक विरासत के साथ विकास भी जुड़ा है। आने वाले समय में जबलपुर का यह क्षेत्र विकसित क्षेत्र के रूप में पहचाना जायेगा। उन्‍होंने भगवान बुद्ध के आशीर्वाद के साथ सभी को इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके कुछ प्रयासों से जबलपुर का जो विकास हुआ है, वह सभी के सामने है और आने वाले समय में भी विकास के कार्य होंगे। इस अवसर पर भारत सरकार के पूर्व मंत्री श्री सुरेश पचौरी, विधायक श्री अशोक रोहाणी, नगर निगम के अध्‍यक्ष रिकुंज विज, जिला पंचायत के अध्‍यक्ष श्री आशा मुकेश गोटिया, कार्यक्रम के आयोजक श्री आलोक चंसोरिया सहित अन्‍य गणमान्‍य नागरिक मौजूद थे।

मंत्री श्री सिंह ने व्‍हीव्‍हीआईपी एनेक्‍सी निर्माण का किया भूमिपूजन –

लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने आज सर्किट हाउस नंबर 1 में व्‍हीव्‍हीआईपी एनेक्‍सी निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर मुख्‍य कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण ने बताया कि सर्किट हाउस के विस्‍तारीकरण का यह कार्य मंत्री श्री सिंह के प्रयास से ही संभव हुआ। उन्‍होंने कहा कि यह व्‍हीव्‍हीआईपी एनेक्‍सी 2 करोड़ 50 लाख की लागत से बनेगा। जिसमें 6 व्‍हीव्‍हीआईपी कक्ष व डोरमेट्री होंगे। 7 हजार वर्गफुट का यह भवन को आठ माह में पूर्ण करने का आश्‍वासन दिया। इस दौरान विधायक श्री अशोक रोहाणी, नगर निगम के अध्‍यक्ष रिकुंज विज सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे। सर्किट हाउस के विस्‍तारीकरण, भूमिपूजन के पूर्व मंत्री श्री सिंह मदन महल गुरूद्वारा के पीछे सरदार श्री अमरजी‍त सिंह धनजल के निवास पर कीर्तन दीवान कार्यक्रम में शामिल हुए।

महानगर का विकास सकारात्‍मक सोच के अनुसार होना चाहिए – मंत्री श्री सिंह –

लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने शंकर शाह नगर में पीडब्‍ल्‍यूडी क्‍वाटर्स कॉलोनी में सीसी रोड एवं नाली निर्माण का भूमिपूजन भी किया और कहा कि जबलपुर में अब एक छोर से दूसरे छोर तक जहां भी जायेंगे विकास ही मिलेगा और यह विकास एक सकारात्‍मक सोच के कारण ही दिखाई दे रहा है। उन्‍होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों से जनता की आपेक्षा रहती है कि उनकी समस्‍याओं का हल हो। इसी बात को ध्‍यान में रखकर जबलपुर के विकास के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। आने वाले समय में रेल्‍वे स्‍टेशन से ग्‍वारीघाट तक रोप-वे साथ ही चार फ्लाई ओव्‍हर भी बनेंगे। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि जबलपुर में यह विकास प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी और मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विकासवादी सोच के कारण ही हो रहा है। मंत्री श्री सिंह ने लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम के अलावा अन्‍य स्‍थानीय सामाजिक व सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों में भी भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान श्री अभय सिंह ठाकुर, श्री पंकज दुबे, श्री कौशल सूरी, श्री नरेश पटेल, श्री शैलेन्‍द्र विश्‍वकर्मा, श्री गुल्‍लन दुबे, श्रीमती रूपा राव, श्री पुष्‍कल चौधरी, श्रीमती भल्‍ला, श्री संतोष यादव उपस्थित थे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
शहडोल में 16 जनवरी को रीजनल इंडस्ट्री कांक्लेव का आयोजन हमारे लिए गर्व की बात है। यह एक अच्छी पहल है इंडस्ट्री और निवेशकों के आने से शहडोल का विकास रफ्तार पकड़ेगा। मुख्यमंत्री जी को बहुत-बहुत धन्यवाद – विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह

शहडोल में 16 जनवरी को रीजनल इंडस्ट्री कांक्लेव का आयोजन हमारे लिए गर्व की बात है। यह एक अच्छी पहल है इंडस्ट्री और निवेशकों के आने से शहडोल का विकास रफ्तार पकड़ेगा। मुख्यमंत्री जी को बहुत-बहुत धन्यवाद - विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d