रिपोर्टर शैलेष पाठक
स्लीमनाबाद क्षेत्र के धूरी खरीदी केंद्र के ऑपरेटर से सरपंच पति ने की मारपीट। वीडियो हुआ वायरल।ऑपरेटर आशीष सोनी ने बताया कि वह वेयरहाउस से लौट रहा था, तभी धूरी सरपंच पति ने गाड़ी रोककर गाली गलौज और मारपीट की। ऑपरेटर का कहना कि सरपंच पति ने पहले घर में आकर गाली गलौज की इसके बाद जब वह वेयरहाउस जा रहा था तो गाड़ी रौककर रास्ते में भी मारपीट की गई। उसके साथ राकेश सोनी भी था और राकेश के साथ भी मारपीट की गई। आशीष ने बताया कि अनावश्यक रूप से हाथ में लाठी लेकर हमला किया गया।


