रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। भारत सरकार के निर्देशानुसार शासन की परवाह थीम के तहत सड़क सुरक्षा माह जनवरी 2025 के अंतर्गत आरटीओ एवं यातायात विभाग द्वारा बुधवार को परिवहन आयुक्त एवं कलेक्टर नर्मदापुरम के निर्देशानुसार ऑटो रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ गुरुकरण सिंह,संयुक्त कलेक्टर डॉ बबीता राठौर सहित आरटीओ निशा चौहान द्वारा हरी झंडी दिखाकर ऑटो रैली को रवाना किया गया। इस दौरान आरटीओ निशा चौहान एवं यातायात डीएसपी संतोष मिश्रा के नेतृत्व में विशाल ऑटो रैली निकाली गई। जिसमें ऑटो संघ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह एवं उपाध्यक्ष बद्री केवट ने ऑटो में सवार होकर जन जागरूकता के लिए सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत रैली का नेतृत्व किया। जिसका उद्देश्य शहरी एवं ग्रामीण वाहन चालकों में यातायात नियम के प्रति जागरूकता लाना एवं होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जरूरी सुरक्षा उपकरणों एवं परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित नियमों के पालन हेतु जागरूक करना था।


