• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, June 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश जबलपुर

*शहर की सफाई व्यवस्था में कसावट लाने कड़ाके की ठंड की परवाह किये बिना फील्ड में उतरी निगमायुक्त प्रीति यादव*

by Manish Gautam Chiefeditor
January 3, 2025
in जबलपुर
0
*शहर की सफाई व्यवस्था में कसावट लाने कड़ाके की ठंड की परवाह किये बिना फील्ड में उतरी निगमायुक्त प्रीति यादव*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर प्रिया दुबे

*सुबह 6 बजे आकस्मिक रूप से पहुंची निगमायुक्त ने रामपुर और अधारताल क्षेत्र के वार्डों में देखी सफाई व्यवस्था*

*वार्डों में कचरा प्रबंधन और सफाई को लेकर मुख्य स्वच्छता निरीक्षक और वार्ड सुपरवाइजर को लगाई फटकार : नोटिस जारी करने अपर आयुक्त को दिए निर्देश*

*निगमायुक्त श्रीमती यादव की सख्ती के बाद स्वास्थ्य अमला के अलावा नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी भी मैदान में उतरे*

*सफाई व्यवस्था को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा : निगमायुक्त ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को भी प्रतिदिन सुबह-सुबह फील्ड में रहकर व्यवस्था दुरुस्त कराने के दिये निर्देश*

जबलपुर। शहर की सफाई व्यवस्था में कसावट लाने कड़ाके की ठंड की परवाह किये बिना सुबह 6 बजे ही निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव रामपुर एवं अधारताल जोन के वार्डों में पहुंची और वहां सफाई व्यवस्था देखी। व्यवस्थाओं में कमी पाये जाने पर वहां के मुख्य स्वच्छता निरीक्षक और वार्ड सुपरवाइजर को फटकार लगाई और दोनों को नोटिस जारी करने अपर आयुक्त वित्त प्रशांत गोंटिया को निर्देश दिए।
निगमायुक्त श्रीमती यादव ने पूरे स्वास्थ अमले को सख्ती के साथ हिदायत दी कि सफाई अभियान में किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आप सभी लोग सचेत और सजग होकर सुबह से ही सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने निकलें एवं कार्य करवाएं अन्यथा कार्यवाही की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने तेवर दिखाते हुए नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि स्वच्छ सर्वेक्षण के कार्यों का निरीक्षण करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए अधिकारियों की भी ड्यूटी जोन वार लगाई गई है, वे सभी अधिकारी भी प्रतिदिन फील्ड में रहें और कार्य करवाएं।
निगमायुक्त श्रीमती यादव ने निरीक्षण के मौके पर बताया कि सफाई अभियान में कोताही बरतने वाले सभी अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
निगमायुक्त की सख्ती के बाद सभी वरिष्ठ अधिकारी भी मैदान में उतरे और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। अपर आयुक्त वी एन बाजपेई, प्रशांत गोंटिया, मनोज श्रीवास्तव, श्रीमती अंजू सिंह, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव,उपायुक्त संभव अयाची, श्रीमती अंकिता जैन, कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, शैलेन्द्र मिश्रा, नवीन लोनारे, जी एस मरावी, स्वास्थ्य अधिकारी संदीप जायसवाल, सहायक आयुक्त सुश्री अंकिता बर्मन, रचियता अवस्थी, वेद प्रकाश,सहायक यंत्री श्रीमती चेतना चौधरी, सहायक नोडल अधिकारी अभिनव मिश्रा, संभागीय अधिकारी चेतना चौधरी के अलावा सभी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक, स्वच्छता निरीक्षक आदि उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
भोपाल के यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे को पीथमपुर में जलाने का विरोध हो रहा था, विरोध में दो युवकों ने ख़ुद के उपर पेट्रोल छिड़का, अचानक पीछे से किसी ने आग लगा दी, दोनों की जान पर बन आयी VIDEO

भोपाल के यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे को पीथमपुर में जलाने का विरोध हो रहा था, विरोध में दो युवकों ने ख़ुद के उपर पेट्रोल छिड़का, अचानक पीछे से किसी ने आग लगा दी, दोनों की जान पर बन आयी VIDEO

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d