शेर चौक के समीप स्थित शिखा आर्नामेंट में एक लुटेरी लड़की ने सुनार की आंखों में मिर्ची का पाउडर झोंक कर जेवर के लेकर भागने का असफल प्रयास किया। ज्वेलर की चीख पुकार सुनकर जेवरात लेकर भाग रही लड़की को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। लुटेरी लड़की ने चैन तो किसी तरह उसी समय सुनार को लौटा दिया, लेकिन बाली और अंगूठी जिसकी कीमत लगभग 35000 है अभी भी गायब है
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए शिखर आर्नामेंट के संचालक राजेंद्र सोनी ने बताया कि गत 1 जनवरी 2025 बुधवार की रात लगभग 8 बजे जब वे दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान एक लड़की उनकी दुकान में आई और सोने का चैन लेने की बात कहते हुए जेवरात दिखाने को कहा। चैन पसंद करने के बाद उसने अंगूठी देखी और अंगूठी भी पसंद करने के बाद उसने सुनार से बाली दिखाने को कहा। उसके बाद उसने सुनार को अंगूठी का रेट बताने को कहा तो सुनार अंगूठी की तौल करने में जुट गया। इसी बीच सामने बैठी लड़की ने अपने पास से मिर्च का पाउडर निकाला और सुनार की आंखों में फेंक दिया। आंखों में मिर्च का पाउडर पढ़ते ही सुनार चीखने लगा और लड़की जेवरात लेकर भागने का प्रयास करने लगी।
आसपास मौजूद लोगों ने भाग कर लड़की को पकड़ लिया। लड़की ने इस दौरान सुंदर को सोने की चैन लौटा दी। लोगों की सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और लड़की को अपने साथ थाने ले गई।