• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home ज्योतिष

देखिऐ राशिफल साल के अंतिम दिन 31/12/2024 क्या कहता

by Manish Gautam Chiefeditor
December 31, 2024
in ज्योतिष
0
देखिऐ राशिफल साल के अंतिम दिन 31/12/2024 क्या कहता
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MPNEWSCAST
*आज 31 दिसंबर दिन मंगलवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है और इस दिन ध्रुव योग, त्रिपुष्कर योग और पूर्वाषाढ़ नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार आज साल के अंतिम दिन बन रहे शुभ योग का लाभ मेष, कन्या, मकर और कुंभ राशियों को मिलेगा। इन राशि वाले के बिगड़ते मामलों को सुधारने में सफल रहेंगे और दोस्तों के साथ न्यू ईयर का सेलिब्रेशन मनाएंगे। मेष, कन्या, मकर और कुंभ राशियों के साथ कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों के करने से कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति मजबूत होगी और साल के अंतिम दिन हनुमानजी की भी विशेष कृपा रहेगी,आज हनुमान जी का उपासना का पावन व्रत भी है। यह व्रत बहुत ही पुण्यदायी व पाप का नाश करता है। हनुमान चालीसा के 07 पाठ का बहुत महत्व है। अन्न दान करें। भगवान शिव परम ब्रम्ह हैं। वह पालनकर्ता व कल्याणकारी हैं। भोलेनाथ जी के नाम का मानसिक जप करें। आज गंगा स्नान करें। पौष माह में शंकर जी की उपासना बहुत ही पुण्यदायी है। शिव पुराण के पाठ से धन आगमन व शुभता का आगमन होता है,पुण्य की प्राप्ति होती है। पौष माह में कम्बल व ऊनी वस्त्रों के दान करने से मनोवांछित फल मिलते हैं। गंगा स्नान व दान पुण्य करने से सभी पाप नष्ट होते हैं व आपका प्रगति मार्ग प्रशस्त होता है । प्रातःकाल शिव मन्दिर जाएं । भगवान शिवलिंग का जलाभिषेक करें। दान-पुण्य करें। आज सुंदरकांड का पाठ व हनुमान बाहूक के पाठ का बहुत महत्व है। जिससे इन राशियों के साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:03 से 12:45 मिनट तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 02:59 से 04:16 मिनट तक है। और चंद्रमा मकर राशि पर संचार कर रहा हैं आज साल के आखिरी दिन मिथुन राशि वालों के लिए ग्रह स्थिति अच्छी रहेगी। बिजनेस की रुकावटें भी दूर होंगी। कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। तुला राशि के लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। वृश्चिक राशि वालों को बिजनेस बढ़ाने के मौके मिल सकते हैं। निवेश के लिए भी दिन अच्छा है। बिजनेस की योजनाओं पर काम करने के लिए मकर राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ पैसा मिलने के भी योग हैं। मीन राशि के नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिलने के योग हैं। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा*

*डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज मंगलवार को 12 राशियों का दिन कुछ ऐसा रहेगा…….*

*मेष राशि वालों के लिए मंगलवार के दिन का उपाय…………..*

*भाग्य वृद्धि के लिए हनुमानजी के सामने एक जल का पात्र रखें और 21 दिनों तक हनुमान बाहुक का पाठ करें। पाठ के बाद हर रोज जल को ग्रहण करें और दूसरे दिन दूसरा जल रखें*

पॉजिटिव- आज आपको अपने किसी विशेष कार्य में सफलता मिलने वाली है। लोग भी आपकी काबिलियत और योग्यता के कायल भी हो जाएंगे। अगर प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई कार्यवाही चल रही है तो आज उससे संबंधित गतिविधि आसानी से संपन्न हो जाएगी।

नेगेटिव- सफलता मिलने पर अपनी उपलब्धियों पर ज्यादा दिखावा करना उचित नहीं है। जीवन की वास्तविकता को समझे और उसका सामना करें। कोई निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति में किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन व सलाह का अनुसरण करें।

व्यवसाय- बिजनेस में खुद को साबित करने के लिए और मेहनत करें। अभी परिस्थितियां ज्यादा अनुकूल नहीं है। अपने कामों से संबंधित और जानकारियां हासिल करें। नौकरीपेशा लोगों को भी अपना टारगेट हासिल करने में बहुत मेहनत करनी होगी।

लव- पति-पत्नी एक दूसरे के प्रति प्रेम और सहयोग की कामना बनाए रखें। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान रखें।

स्वास्थ्य- आप स्वास्थ्य और ऊर्जावान महसूस करेंगे। परंतु फिर भी सावधानी बरतते हुए खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।

*भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9*

*वृषभ* – पॉजिटिव- अपनी योग्यता और काबिलियत पर विश्वास रखें, इससे आप अपने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लेंगे। प्रतिष्ठित लोगों से मिलना-जुलना आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगा तथा कुछ नई बातें भी सीखने को मिलेंगी। भाग्य आपको हर परिस्थिति का सामना करने की क्षमता दे रहा है।

नेगेटिव- सभी जिम्मेदारियां अपने ऊपर लेने की बजाय उन्हें बांटना भी सीखे। क्योंकि अतिरिक्त कार्य में व्यस्तता की वजह से आपके महत्वपूर्ण काम थोड़ी भी रह सकते हैं। बच्चों की समस्याओं को शांति से सुलझाने का प्रयत्न करें।

व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में ज्यादा इमोशनल न होकर प्रैक्टिकल तरीके कामों को अंजाम दें। इससे आप कोई फैसला आसानी से ले पाएंगे। निवेश करते समय किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें। अधिनस्थ कर्मचारियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखना जरूरी है।

लव- घर का वातावरण व्यवस्थित और अनुशासित रहेगा। अविवाहित लोगो के लिए अच्छा रिश्ता आने की उम्मीद है।

स्वास्थ्य- थकान का असर आपकी कार्य क्षमता पर पड़ सकता है। काम के साथ-साथ उचित आराम भी लेना जरूरी है।

*भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5*

*मिथुन* – पॉजिटिव- अनुकूल ग्रह स्थिति है। आपको अपने प्रयासों के अनुकूल परिणाम हासिल होंगे। तथा कुछ समय नई क्रियाकलापों और ज्ञानवर्धक बातों को सीखने में भी व्यतीत होगा। जिससे आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा।

नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी की व्यक्तिगत समस्याओं को सुलझाने में भी आपको योगदान देना होगा। और इस वजह से कुछ महत्वपूर्ण कार्य स्थगित करने पड़ सकते हैं। कोई भी निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें।

व्यवसाय- आपकी मेहनत और व्यवस्थित रहने से व्यवसायिक बाधाएं काफी हद तक दूर होंगी। आर्थिक मंदी की वजह से आत्मविश्वास डगमगा भी सकता है। ऑफिशियल गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी।

लव- पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों के मामलों में सावधान रहें। आपकी गतिविधियां जगजाहिर हो सकती हैं।

स्वास्थ्य- तली हुई तथा बादी प्रकृति की चीजों से परहेज करें। वरना अनियमित रहने की वजह से पेट से संबंधित समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।

*भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 2*

*कर्क* – पॉजिटिव- किसी खास संबंधी की समस्या का समाधान निकालने में आपका प्रयास सफल रहेगा। अगर कहीं पैसा फंसा हुआ है, तो उसकी वसूली के लिए प्रयास करें। सफलता मिल सकती है। धार्मिक संस्था के लिए आपका योगदान रहेगा।

नेगेटिव- आवश्यक खर्चों को ही प्राथमिकता दें। तथा अपने बजट को संतुलित रखें। अति आत्मविश्वास और ईगो आ जाने से आपके कुछ काम बिगड़ सकते हैं। युवा वर्ग अपने भविष्य संबंधी योजनाओं पर ध्यान देने से सफलता हासिल कर सकते हैं।

व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में और अधिक प्रचार-प्रसार की जरूरत है। इससे कार्यप्रणाली में गति आएगी तथा नए संपर्क भी स्थापित होंगे। फाइनेंस संबंधी मामलों में किसी भी तरह का समझौता ना करें। ऑफिस में आपकी कार्यप्रणाली उत्तम बनी रहेगी।

लव- दांपत्य संबंध मधुर रहेंगे। परिवार के साथ मनोरंजन और लॉन्ग ड्राइव का भी प्रोग्राम बन सकता है।

स्वास्थ्य- कोई पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्या पुनः उभर सकती है। लापरवाही ना करें तथा तुरंत इलाज लें।

*भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6*

*सिंह* – पॉजिटिव- किसी नजदीकी संबंधी के यहां मांगलिक उत्सव में जाने का अवसर निमंत्रण मिलेगा। शॉपिंग आदि में भी व्यस्तता रहेगी। आज प्रकृति आपको कोई बेहतरीन मौका देने वाली है। इस उचित समय का भरपूर सदुपयोग करें।

नेगेटिव- अति आत्मविश्वास जैसी भावना अपने अंदर ना आने दे। संतान के करियर को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। इससे संबंधित किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। कई बार ज्यादा सोच-विचार करने से आपके हाथ से महत्वपूर्ण उपलब्धि निकल भी जाती हैं।

व्यवसाय- व्यक्तिगत व अस्पताल की वजह से कार्यस्थल पर उचित समय नहीं दे पाएंगे। फोन से गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज संभालकर रखें। ऑफिशियल कार्य समय मुताबिक व्यवस्थित रहेंगे।

लव- घर परिवार में शांति पूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी।

स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं। दवाइयों की अपेक्षा व्यायाम पर ज्यादा ध्यान दें।

*भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3*

*कन्या राशि वालों के लिए मंगलवार के दिन का उपाय…………..*

*कुंडली में मंगल की स्थिति मजबूत बनाने के लिए लाल वस्त्र पहनें या लाल कपड़ा अपने पास रखें। साथ ही हनुमानजी को लाल फूल अर्पित करें*

पॉजिटिव- पैतृक संपत्ति का विवाद चल रहा है, तो उसे सुलझाने के लिए समय अच्छा है। किसी शुभचिंतक की सलाह और मार्गदर्शन भी आपके लिए मददगार रहेगा। कोई लाभदायक यात्रा भी संभव है।

नेगेटिव- अपने मान-सम्मान और साख का ध्यान रखें। कहीं भी वार्तालाप करते समय नकारात्मक शब्दों के प्रयोग करने से परहेज रखें। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग व्यर्थ की मौज मस्ती में ध्यान देकर अपने करियर के साथ खिलवाड़ ना करें।

व्यवसाय- कारोबार में वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान देना उचित होगा। कोई पेमेंट रुकी हुई है तो जल्दी निकलवाने कोशिश करें। वरना फंस सकती हैं। ऑफिस में अपने सहयोगियों के साथ किसी बात पर वाद-विवाद की स्थिति ना बनने दें। इससे आपकी कार्यप्रणाली प्रभावित होगी।

लव- वैवाहिक संबंध मधुर और सामंजस्य पूर्ण रहेंगे। प्रेम संबंधों में किसी वजह से अलगाव की स्थिति बन सकती हैं।

स्वास्थ्य- सर्दी और खांसी-जुकाम की समस्या परेशान करेगी। लापरवाही ना करें और तुरंत इलाज लें।

*भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8*

*तुला* – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। आपकी आर्थिक योजनाएं आसानी से फलीभूत होंगी, जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। रोजमर्रा की व्यस्तता से राहत पाने के लिए कुछ समय किसी एकांत वातावरण में व्यतीत करें।

नेगेटिव- कुछ ना कुछ चुनौतियां भी रहेगी। नकारात्मक परिस्थितियों को क्रोध की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से निपटाए तो ज्यादा बेहतर है। प्रॉपर्टी संबंधी किसी भी दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर ना करें। पड़ोसियों के साथ संबंध मधुर रखें।

व्यवसाय- व्यापारिक विस्तार संबंधी योजना पर गंभीरता से विचार करें, आपको उचित परिणाम हासिल होंगे। ध्यान रखें कि जल्दबाजी में निर्णय गलत भी हो सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों को भी अपने कार्यों के प्रति सजग रहने की जरूरत है।

लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक उनके संबंधों में और अधिक नज़दीकियां लाएगी। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी।

स्वास्थ्य- बढ़ती ठंड और पोलूशन आदि से अपना बचाव रखना जरूरी है। योगा और व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना जरूरी है।

*भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3*

*वृश्चिक* – पॉजिटिव- मित्रों तथा रिश्तेदारों के साथ भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। आपको उनकी मदद भी करनी पड़ सकती है, और इससे आपको खुशी ही मिलेगी। आप भी परिश्रम और मेहनत द्वारा किसी कार्य को पूरा करने का प्रयास करेंगे और सफलता भी मिलेगी।

नेगेटिव- विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपना लक्ष्य हासिल करने में अपने अभिभावकों और अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन लेना सहायक रहेगा। पारिवारिक मामलों में कुछ दिक्कतें बनी रहेगी। साथ ही नकारात्मक परिस्थितियों का भी सामना करना पड़ सकता है।

व्यवसाय- व्यवसायिक निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। बिजनेस बढ़ाने के कई अच्छे मौके सामने आ सकते हैं। सही समय पर सही फैसला लेने की जरूरत है। ऑफिस में अपनी गतिविधियों को किसी के समक्ष जाहिर ना करें।

लव- पति-पत्नी के प्रयासों से घर में उचित व्यवस्था बनी रहेगी। प्रेम संबंधों को भी विवाह में परिणित होने की योजनाएं बनेंगी।

स्वास्थ्य- घुटनों व जोड़ों की दर्द की समस्या परेशान करेगी। इसमें अपने आहार के प्रति बहुत अधिक सावधानी रखने की जरूरत है।

*भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8*

*धनु* – पॉजिटिव- किसी भी गतिविधि को शुरू करने से पहले परिवारजनों से विचार-विमर्श अवश्य करें, इससे निश्चित ही आपको उचित समाधान भी मिलेगा। युवा वर्ग अपने जिस कार्य के प्रति प्रयासरत हैं उसके सकारात्मक परिणाम जल्दी ही नजर आएंगे।

नेगेटिव- बाहरी लोगों का हस्तक्षेप अपने व्यक्तिगत मामलों में ना होने दें तथा अपने निर्णय को ही प्राथमिकता पर रखें। बजट बनाकर व्यय करने से आर्थिक समस्या से बच जाएंगे और इससे आपको कोई भी निर्णय लेने में सुविधा होगी।

व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी। इस समय फायदा होने की उम्मीद ज्यादा नहीं है। फिर भी जरूरतें पूरी होती रहेंगी। सरकारी सेवारत लोगों को कार्यभार की अधिकता की वजह से तनाव रह सकता है।

लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेंगी। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग के अवसर सुलभ होंगे।

स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान और कमजोरी बनी रहेगी। उचित आहार और आराम दोनों स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं।

*भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9*

*मकर राशि वालों के लिए मंगलवार के दिन का उपाय……………*

*कष्टों से मुक्ति के लिए 11 पीपल के पत्ते साफ करके उन पर चंदन से श्रीराम लिखें और फिर उनको हनुमानजी को अर्पित कर दें*

पॉजिटिव- आज आपके ऊपर अतिरिक्त कार्यभार बना रहेगा और आप बखूबी अपने कार्यों को पूरा करने में समर्थ भी रहेंगे। किसी नजदीकी संबंधी के साथ चल रहा कोई पुराना वाद-विवाद किसी अनुभवी सदस्य की मदद से हल होगा। कहीं रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है।

नेगेटिव- आंख बंदकर दूसरों पर विश्वास करना आपकी परेशानियों को बढ़ा भी सकता है। युवा वर्ग विशेष रूप से इस बात का ध्यान रखें। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी ना होने दें। लेनदेन संबंधी मामलों में लापरवाही ना करें।

व्यवसाय- व्यवसायिक योजनाओं को क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है। साथ ही किसी अधिकारी वर्ग से भी मन मुताबिक सहायता मिलेगी। आयात-निर्यात संबंधी कार्य आज विशेष रूप से सफल होंगे। नौकरी में अपने कार्यों को बहुत ही सावधानी से पूरा करे।

लव- वैवाहिक संबंधों में तालमेल और मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।

स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें। बदन दर्द और खांसी-जुकाम जैसी परेशानी रहेगी।

*भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5*

*कुंभ राशि वालों के लिए मंगलवार के दिन का उपाय……………*

*शत्रुओं और बाधा मुक्ति के लिए मंगलवार को व्रत करें और 21 दिन तक एक ही जगह पर हनुमान मंदिर में बजरंग बाण का पाठ करें*

पॉजिटिव- प्रॉपर्टी अथवा लेनदेन संबंधी कोई समस्या चल रही है तो आज उसका समाधान मिलने की बेहतर संभावना है। कुछ खास व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है और यह मुलाकात बहुत ही सकारात्मक भी रहेगी। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

नेगेटिव- आलस्य और आराम के मूड में रहना आपके बनते कार्यों में बाधा डालेगा। चुस्ती-फुर्ती से अपने कार्य में व्यस्त रहें आज किसी भी तरह की उधारी करना नुकसानदायक रहेगा। आपसी संबंधों में भी खटास आ सकती हैं। जिसका असर पारिवारिक

व्यवस्था पर भी पड़ेगा। व्यवसाय- मौजूदा बिजनेस में ही अपना ध्यान रखें। किसी नई गतिविधि को शुरू करने के लिए अभी इंतजार करना होगा। इस समय किसी भी तरह की व्यवसायिक यात्रा को स्थगित रखें। सरकारी सेवारत लोग पब्लिक प्लेस पर विवादों में ना पड़े तथा अपने मान-सम्मान का ध्यान रखें।

लव- दांपत्य संबंध सुखद रहेंगे। परिवार के साथ शॉपिंग और डिनर संबंधी यादगार प्रोग्राम बनेगा।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान आपको स्वस्थ रखेंगे।

*भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2*

*मीन* – पॉजिटिव- दिन कुछ मिश्रित प्रभाव वाला रहेगा। पारिवारिक वाद-विवादों को सुलझाने का अनुकूल समय है। किसी अनुभवी व्यक्ति का भी उचित सहयोग मिलेगा। घर के किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए उचित रिश्ता आएगा। जिससे घर में खुशी भरा वातावरण रहेगा।

नेगेटिव- बिना जानकारी हासिल किए किसी भी खास नतीजे पर ना पहुंचे। खर्चों की अधिकता की भी स्थिति बन रही है। इसलिए किसी भी कार्य को बजट बनाकर ही आरंभ करें। मनोनुकूल परिणाम ना मिलने पर अपना मनोबल बनाए रखें तथा पुनः प्रयास करें।

व्यवसाय- व्यापार में आपको अपनी मेहनत के अनुसार भरपूर परिणाम हासिल होंगे। कुछ नई गतिविधियों पर भी विचार विमर्श होगा। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिशियल यात्रा पर जाने का ऑर्डर मिल सकता है। तरक्की भी संभव है।

लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखने से संबंध मजबूत होंगे।

स्वास्थ्य- कभी-कभी ज्यादा मेहनत और तनाव की वजह से ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है। योगा, मेडिटेशन के लिए भी दिन में कुछ समय निकालना जरूरी है।

*भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
किसान ने खेत में कराया बोरवेल, पहले पानी निकला फिर आग की लपटें वायरल हुआ वीडियो देखे

किसान ने खेत में कराया बोरवेल, पहले पानी निकला फिर आग की लपटें वायरल हुआ वीडियो देखे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d