• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, March 10, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश जबलपुर

आज का दिन किन किन राशियों के लिए लकी रहने वाला है* जानिए अपना अपना राशिफल

by Manish Gautam Chiefeditor
December 29, 2024
in जबलपुर
0
आईऐ जानते है प्रत्येक राशि के जातकों का वैवाहिक जीवन तथा उनके जीवन साथी के साथ संबंध
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MPNEWSCAST
*आज 29 दिसंबर दिन रविवार को पौष मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है और इस तिथि को मास शिवरात्रि का व्रत किया जाता है।आज मासिक शिवरात्रि के दिन शिव परिवार यानी शिव जी के साथ गणेश, कार्तिकेय, नंदी तथा माता पार्वती का पूजन किया जाता है। सुख-शांति की कामना से इस दिन भोलेनाथ का पूजन किया जाता है। चतुर्दशी के दिन विधि-विधान से शिव पूजन तथा मंत्र जाप करने से मनुष्य सांसारिक बंधन से मुक्त हो जाता है। आज मासिक शिवरात्रि के दिन गजकेसरी योग के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग और ज्येष्ठा नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे दिन का महत्व भी बढ़ गया है।‌ वैदिक ज्योतिष के अनुसार मासिक शिवरात्रि के दिन बन रहे शुभ योग का लाभ वृषभ, कर्क, कन्या, कुंभ और मीन राशियों को मिलेगा। इन राशियों को आज परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा और मन मुताबिक समाचार सुनने को मिल सकता है। वृषभ, कर्क, कन्या, कुंभ और मीन राशियों के साथ कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों के करने से कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत होगी और सूर्य देव की कृपा भी रहेगी, जिससे मान सम्मान में वृद्धि होगी। आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:02 से 12:44 मिनट तक रहेगा। राहुकाल 04:15 से 05:33 मिनट तक है और चंद्रमा धनु राशि पर संचार कर रहा हैं,‌ जिससे चंद्रमा पर गुरु की सप्तम दृष्टि रहने से गजकेसरी योग बन रहा है जिससे आज सिंह राशि के लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। वृश्चिक राशि वालों को उम्मीद से ज्यादा फायदा मिलने के योग हैं। मकर राशि वालों के मनचाहे काम पूरे हो सकते हैं। मीन राशि वालों की इनकम बेहतर होगी। कामकाज की रुकावट भी दूर होगी। इनके अलावा वृष राशि के लोग कागजी काम सावधानी से करें। किसी तरह की गड़बड़ी हो सकती है। वहीं, बाकी राशियों के लिए मिला-जुला दिन रहेगा*

*डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज रविवार को 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन…..*

*मेष* – पॉजिटिव- अनुकूल ग्रह स्थिति है। लोगों की परवाह न करके अपने मन मुताबिक कामों पर ध्यान दें। विपरीत परिस्थितियों में भी आप समझदारी से समस्या का समाधान ढूंढ लेंगे। निकट संबंधियों तथा दोस्तों के साथ संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।

नेगेटिव- रुपए-पैसों के मामले में ज्यादा दरिया दिल ही रखना नुकसानदायक रहेगा, साथ ही फिजूल की बहसबाजी में न पड़ें। अचानक ही कोई महत्वपूर्ण काम बनते-बनते रुक भी सकता है। यह समय नकारात्मक परिस्थितियों से परेशान होने की बजाय समस्या का हल ढूंढने का है।

व्यवसाय- इस समय बिजनेस में कोई विभागीय जांच चल रही है, तो ज्यादा सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में कोई नया काम शुरू न करें। फाइनेंस संबंधी कार्य कर रहे लोगों से किसी प्रकार की पेपर वर्क में गलती हो सकती है। सावधान रहें।

लव – घर के मामले में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। क्योंकि इस वजह से मनमुटाव आ सकते हैं। विवाह योग्य लोगों के लिए रिश्ता आने की संभावना है।

स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और डायबिटिक लोगों को रेगुलर चेकअप करवाना जरूरी है। साथ ही उचित आराम भी ले।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

*वृषभ राशि वालों के लिए रविवार के दिन का उपाय……………*

*रविवार को तांबे के दो सिक्के लें, इनमें से किसी एक को हाथ में लेकर मन में कोई भी संकल्प लेकर बहते पानी में प्रवाहित कर दें और दूसरे को अपनी जेब में रख लें। ऐसा करने से आपकी इच्छा जरूर पूरी होगी*

पॉजिटिव- घर-परिवार के सुख-सुविधा संबंधी वस्तुओं की ऑनलाइन शॉपिंग में मजेदार समय व्यतीत होगा। पारिवारिक सदस्यों की सुविधाओं का ध्यान रखने में आज आपका पूरा समर्पण रहेगा। आपके पर्सनल काम भी सुचारू रूप से संपन्न होंगे।

नेगेटिव- आर्थिक समस्या से बचने के लिए अपने अनावश्यक खर्चो पर रोक लगाएं। अपनी कोई भी योजना किसी के समक्ष शेयर ना करें, अन्यथा आपको ही हानि का सामना करना पड़ सकता है। युवा वर्ग घूमने-फिरने में अपना समय व्यतीत करके अपना ही नुकसान कर बैठेंगे।

व्यवसाय- मार्केटिंग संबंधी काम सावधानी से करें। किसी बाहरी इंसान की बातों में आकर अपना नुकसान कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोग कागजी काम सावधानी से करें, क्योंकि इस समय किसी तरह की गड़बड़ी होने की आशंका है।

लव- पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। इस समय लापरवाही ना करके तुरंत इलाज कराएं।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7

*मिथुन* – पॉजिटिव- किसी धार्मिक या सामाजिक गतिविधियों में शामिल होने का आमंत्रण मिलेगा। लोगों के बीच आपका विशेष रुतबा रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई कार्यवाही चल रही है तो आज कार्य हल हो सकता है।

नेगेटिव- मन मुताबिक तरीके से कोई व्यक्तिगत काम ना बनने पर मन परेशान रहेगा। अकस्मात ही कुछ खर्चे सामने आएंगे। अगर कहीं निर्णय लेने में दिक्कत आए तो किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह अवश्य ले। निश्चित ही हल निकलेगा।

व्यवसाय- कारोबार में किसी विशेष प्रोजेक्ट पर निवेश करने की योजना है तो उस पर और अधिक सोच-विचार कर ले। फाइनेंस संबंधी मामलों में उलझने आ सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों का काम ज्यादा हो सकता है। जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं।

लव- पारिवारिक संबंधों में मधुरता और और उचित तालमेल रहेगा। प्रेम प्रसंगों में एक दूसरे के प्रति ईमानदार रहे।

स्वास्थ्य- कब्जियत और गैस की समस्या बढ़ सकती हैं। खानपान व्यवस्थित रखें, आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

*कर्क राशि वालों के लिए रविवार के दिन का उपाय……………*

*शत्रुओं और बाधाओं से मुक्ति के लिए रविवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे चार मुख वाला दीपक जला दें। साथ ही हाथ जोड़कर सात परिक्रमा भी करें*

पॉजिटिव- आज दिन का अधिकतर समय पारिवारिक गतिविधियों को व्यवस्थित करने में ही व्यतीत हो जाएगा। किसी मित्र की मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। आप अपने दायित्वों को निभाने में भी काफी हद तक सफल रहेंगे।

नेगेटिव- कामकाज और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच सामंजस्य बिठाना चुनौती जैसा रहेगा। किसी अपरिचित पर भरोसा करना आपको मुसीबत में डाल सकता है। अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाएं। एक्स्ट्रा काम अपने ऊपर न लें।

व्यवसाय- बिजनेस में लक्ष्य हासिल करने के लिए बहुत मेहनत की जरूरत है। अपने संपर्क सूत्र के साथ संबंध मधुर रखें। प्रॉपर्टी से जुड़े बिजनेस सफल रहेंगे। बिजनेस में विस्तार संबंधी योजनाएं स्थगित रखें।

लव- परिवार में सुखद और प्रेम पूर्ण वातावरण बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में भी नज़दीकियां आएंगी।

स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या रहेगी। जरा सी लापरवाही आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

*सिंह* – पॉजिटिव- अच्छी खबर मिलने से मन खुश रहेगा। आप भरपूर ऊर्जा के साथ अपनी अन्य गतिविधियों पर भी फोकस कर पाएंगे। घर में किसी अविवाहित सदस्य के विवाह संबंधी प्रस्ताव आने की संभावना है। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात लाभदायक और सम्मानजनक रहेगी।

नेगेटिव- अपने स्वभाव का अवलोकन करना जरूरी है। गुस्से और अहम से परिस्थितियां बिगड़ भी सकती हैं। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें, अन्यथा आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। अनावश्यक खर्चों पर काबू रखें।

व्यवसाय- आप अपनी योग्यता व काबिलियत द्वारा अपने कार्यक्षेत्र में बदलाव करने की कोशिश करेंगे और सफल भी होंगे। नए ऑर्डर और एग्रीमेंट मिल सकते हैं। सरकारी सेवारत व्यक्तियों के ऊपर कुछ विशेष कार्यभार आ सकता है।

लव- घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। तथा आपसी संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेगी। मित्रों के साथ कोई गेट-टुगेदर का प्रोग्राम बनेगा।

स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार की वजह से कभी-कभी चिड़चिड़ापन जैसी स्थिति रहेगी। अपने व्यवहार को सहज बनाकर रखें।

भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9

*कन्या राशि वालों के लिए रविवार के दिन का उपाय…………..*

*रविवार के दिन नौकरी व व्यवसाय में उन्नति के लिए तांबे के लोटे में जल में चावल, लाल मिर्च के कुछ दाने और लाल रंग का फूल मिलाकर सूर्यदेव अर्घ्य दें* –

पॉजिटिव- परिवार जनों का सहयोग मिलने से कार्य भार हल्का होगा और अस्त-व्यस्त दिनचर्या में कुछ ठहराव आने से सुकून मिलेगा। किसी खास विषय पर जानकारी हासिल करने में आज दिन व्यतीत करेंगे। इस समय आपके व्यक्तित्व के उत्थान संबंधी कुछ नए मार्ग प्रशस्त होने जा रहे हैं।

नेगेटिव- किसी खास वस्तु की चोरी होने या खोने की आशंका है इसलिए अपनी वस्तुओं को स्वयं ही बहुत अधिक संभाल कर रखें। दूसरों के प्रभाव में आकर आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। बेहतर होगा कि अपनी योजनाओं को ही प्राथमिकता दें।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में फायदेमंद एग्रीमेंट होने के योग हैं। अपने स्टाफ और सहयोगियों की सलाह पर भी जरूर ध्यान दें। जिससे आपको बेहतरीन मार्गदर्शन प्राप्त होगा। परंतु अपनी कार्यप्रणाली की गोपनीयता बनाकर रखना भी जरूरी है।

लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता आएगी। तथा प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी।

स्वास्थ्य- शारीरिक थकान की वजह से कमजोरी महसूस होगी। जिसकी वजह से आप पर आलस और सुस्ती हावी हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

*तुला* – पॉजिटिव- आपका पारिवारिक जिम्मेदारियों के प्रति अपना दायित्व समझना परिवार में खुशहाली लाएगा। आपकी छुपी हुई प्रतिभा को भी पहचान मिलेगी। घर में किसी मांगलिक कार्य होने जैसी योजनाएं भी बनेंगी। महिलाएं घर तथा व्यवसाय दोनों जगह तालमेल बनाकर रखने में कामयाब रहेगी।

नेगेटिव- बीती हुई नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें। अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने से पहले उस पर एक बार पुनर्विचार करना जरूरी है। विद्यार्थियों को अपने शिक्षा संबंधी गतिविधियों में और अधिक मेहनत की जरूरत है।

व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यप्रणाली में कुछ चुनौतियां रह सकती हैं, परंतु धैर्य बनाकर रखें। जल्दी ही परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी। प्रॉपर्टी डीलिंग से संबंधित गतिविधियों में किसी प्रकार की राजनीति आपको परेशान कर सकती हैं। धीरे-धीरे हालात सुधरेंगे।

लव- लाइफ पार्टनर के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपका सहयोग उनके लिए जरूरी है। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेगी।

स्वास्थ्य- उचित आराम भी लेना जरूरी है। अत्यधिक कार्यभार तथा थकान की वजह से मांसपेशियों में दर्द और खिंचाव रह सकता है।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3

*वृश्चिक* – पॉजिटिव- आज ग्रह स्थित आपको अप्रत्याशित रूप से लाभ देने वाली है। अगर कोई कोर्ट केस संबंधी मसला चल रहा है, तो आज उसका फैसला आपके हक में हो सकता है। किसी राजनैतिक व्यक्ति द्वारा आपको उपलब्धि भी हासिल होने वाली है

नेगेटिव- यह भी ध्यान रखें कि आपकी किसी लापरवाही अथवा आलस की वजह से कोई खास काम अधूरा रह जाएगा। कभी-कभी आपकी विचारों की संकीर्णता परिवार के लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकती हैं। इसलिए अपने व्यवहार व विचारों को संयमित रखें।

व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी योजनाएं बनेंगी। परिवार के लोगों की भी दिलचस्पी आपके कामों को नई दिशा दे सकती है। फाइनेंस संबंधी काम बहुत ध्यान से करें। कुछ गलतियां होने की भी आशंका है। युवाओं का कोई लक्ष्य पूरा होगा।

लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। सभी सदस्य प्रफुल्लित और खुश रहेंगे। शाम को कोई मनोरंजन और डिनर जैसे मस्ती भरे प्रोग्राम बनेंगे।

स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से एलर्जी हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

*धनु* – पॉजिटिव- आज का दिन सामान्य ही रहेगा। आप किसी विशेष प्रयोजन को हासिल करने के लिए प्रयासरत रहेंगे और काफी हद तक सफल भी रहेंगे। घर में नवीन वस्तु की खरीदारी भी संभव है। घर के वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन आपके लिए विशेष अनुभवी रहेगा।

नेगेटिव- किसी रिश्तेदार अथवा घनिष्ठ मित्र से संबंधित कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है। जिसकी वजह से मन व्यथित रहेगा। बिना समझे किसी भी नए कार्य को आरंभ ना करें। इस समय आर्थिक स्थिति को लेकर समय ज्यादा अनुकूल नहीं है।

व्यवसाय- कारोबार में आंतरिक गतिविधियों पर अपनी निगरानी अवश्य रखें। हालांकि आपको मेहनत के सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में कोई महत्वपूर्ण डील हो सकती है। युवा लोग सफलता पाने के लिए अपने काम को बहुत संजीदगी से करें।

लव- पति-पत्नी के बीच कुछ मतभेद रहेंगे। बेहतर होगा कि ठंडे दिमाग तथा वापसी सूझबूझ से समस्या का हल निकाले। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।

स्वास्थ्य- इस समय कमर दर्द तथा पेट से संबंधित समस्या सकती हैं। वात वाली चीजें न खाएं।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

*मकर* पॉजिटिव- आज कोई मनोवांछित कार्य पूरा होने की संभावना है। आप अपनी प्रतिभा व ऊर्जा द्वारा हर परिस्थिति का सामना करने में समर्थ रहेंगे। खासतौर पर महिला वर्ग के लिए समय अनुकूल हैं। घर के वरिष्ठ सदस्यों का मार्गदर्शन बना रहेगा।

नेगेटिव- ज्यादा सोच-विचार करने से उपलब्धि हाथ से निकल भी सकती हैं। किसी की जिम्मेदारी अपने ऊपर ले लेना आपके लिए ही मुसीबत का कारण बन सकता है, इसलिए क्षमता के अनुसार ही मदद करें।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक सफलता मिलेगी, लेकिन बहुत अधिक मेहनत भी बनी रहेगी। इंश्योरेंस अथवा पॉलिसी से संबंधित कोई रुका हुआ कार्य भी हल होगा। सहयोगियों तथा कर्मचारियों का भी भरपूर सहयोग रहेगा। राजनीतिक संपर्कों का सहयोग लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

लव- विवाहित जीवन में खुशहाली रहेगी और घर में भी सुख-शांति रहेगी। विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए भी उत्तम रिश्ता की संभावना है।

स्वास्थ्य- पेट संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। जिसकी वजह आपकी व्यवस्थित दिनचर्या तथा खान-पान ही है।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

*कुंभ राशि वालों के लिए रविवार के दिन का उपाय……………*

*मनोकामना पूर्ति के लिए सूर्य देव को अर्घ्य दें। फिर बरगद के पत्तों पर अपनी इच्छा लिखकर बहते पानी में प्रवाहित कर दें*

पॉजिटिव- आज कुछ विशेष लोगों से मुलाकात का मौका मिलेगा। आपके शांति पूर्ण और मधुर स्वभाव की वजह से आपके अन्य लोगों के साथ संबंध और अधिक मधुर बनेंगे। युवा वर्ग मौजमस्ती में समय व्यतीत करेंगे।

नेगेटिव- परिवार अथवा व्यवसाय संबंधी कोई भी निर्णय लेने से पहले उचित सोच विचार अवश्य करें। क्योंकि किसी प्रकार की धोखाधड़ी की संभावना लग रही है। विद्यार्थियों का ध्यान किसी तनाव की वजह से पढ़ाई में नहीं लग पाएगा।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में काफी समय से जो मंदी चल रही थी, आज उसमें उम्मीद की कोई नई किरण दिखाई देगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व सलाह आपको फिर से कामयाबी की ओर ले कर जाएगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों का दिन सामान्य ही रहेगा।

लव- परिवारिक माहौल आरामदायक व सुखमय रहेगा। मित्रों, संबंधियों से मुलाकात होगी। प्रेम और रोमांस में भी सफलता मिलेगी।

स्वास्थ्य- मौसमी बीमारियां परेशान करेंगी। पेट संबंधी कोई समस्या रह सकती हैं।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 6

**मीन राशि वालों के लिए रविवार के दिन का उपाय……………*

*रविवार की रात सिरहाने दूध रख दें और फिर अगले दिन बबूल के पेड़ की जड़ में डाल दें। साथ ही किसी बीमार व्यक्ति की मदद के लिए आगे आएं*

पॉजिटिव- सुखद समय है। किसी भी विपरीत परिस्थिति में अचानक ही आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद मिलेगी। जिससे आप अपनी काफी समस्याओं से राहत महसूस करेंगे। पॉलिसी आदि में निवेश करने के लिए मित्र द्वारा बेहतरीन सलाह मिलेगी।

नेगेटिव- इनकम टैक्स, लोन आदि से संबंधित कोई झंझट खड़ा हो सकता है। इन कार्यों को तुरंत ही सुलझाने का प्रयास करें। संतान की गतिविधियों और संगति पर भी नजर रखना जरूरी है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति लापरवाही ना बरतें।

व्यवसाय- कारोबार में चल रही रुकावटों से राहत मिलेगी। मन मुताबिक काम बन जाएंगे। आय की स्थिति में भी बेहतरी होगी। ध्यान रखें कि नौकरी में सहकर्मी ईर्ष्या व जलन की भावना से आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।

लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी तथा बुजुर्गों का मान-सम्मान बना रहेगा। प्रेम संबंधो में भी पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती हैं।

स्वास्थ्य- इस समय पाचन प्रणाली कुछ कमजोर रहेगी। लीवर को आराम देने के लिए बहुत ही हल्का खानपान रखें।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
ब्लॉक संसाधन केंद्र नौगढ़ के प्रांगण में प्रधान जनप्रतिनिधियों के साथ बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा ब्लॉक स्तरीय गोष्टी एवं उन्मुखी करण कार्यशाला का आयोजन किया

ब्लॉक संसाधन केंद्र नौगढ़ के प्रांगण में प्रधान जनप्रतिनिधियों के साथ बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा ब्लॉक स्तरीय गोष्टी एवं उन्मुखी करण कार्यशाला का आयोजन किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d