• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*विकासखंड ढीमरखेड़ा की 9 ग्राम पंचायतों के 11 गांव के किसानों को मिलेगी सिंचाई की सुविधा, लहलहाएंगी हरी-भरी फसलें, कृषि उपज में होगी बढ़ोतरी*

by Manish Gautam Chiefeditor
December 28, 2024
in कटनी
0
सीएम जनकल्याण अभियान के अंतर्गत जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित हो रहे शिविरों में आवेदकों की समस्याओं का तत्परता से हो रहा निराकरण
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

43.60 हेक्टर भूमि का रकबा होगा सिंचित, जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत ने कृषि सिंचाई उपकरण हेतु 11 लाख से अधिक की जारी की प्रशासकीय स्वीकृतियां*

कटनी (28 दिसंबर)- वाटरशेड विकास घटक प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई परियोजना 2 के अंतर्गत विकासखंड ढीमरखेड़ा की 9 ग्राम पंचायतों के 11 ग्रामों के किसानों को सिंचाई सुविधा हेतु पोर्टेबल स्प्रिंकलर सेट की उपलब्धता हेतु जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत ने 11,30,451रुपए (ग्यारह लाख तीस हजार चार सौ इन्कयावन रुपए) की सशर्त प्रशासकीय स्वीकृतियां जारी की है।

*पोर्टेबल स्प्रिंकलर से होती है पानी की बचत और बेहतर सिंचाई*

कृषि सिंचाई सुविधा उपलब्ध होने से कृषकों को अब केवल बारिश के पानी के लिए निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। कृषि सिंचाई उपकरणों पोर्टेबल स्प्रिंकलर की सहायता से लगभग 43.60 हेक्टेयर भूमि के रकबे में सिंचाई हो सकेगी। उल्लेखनीय है कि पोर्टेबल स्प्रिंकलर द्वारा सिंचाई होने से पानी का दुरुपयोग नहीं होने के साथ-साथ बेहतर सिंचाई होती है और पानी की बचत होती है। फसलों को समय पर पानी मिलने से कृषि भूमि पर हरी-भरी फसलें लहलहाएंगी। फलस्वरूप जहां एक और कृषि उपज में भरपूर बढ़ोतरी होगी वहीं अच्छी पैदावार होने से किसानों की आय में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि होने से किसानों के जीवन में आर्थिक संपन्नता होने से जीवन यापन खुशहाल हो सकेगा।

*ऐसे हुई प्रशासकीय स्वीकृतियां*

जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना वाटरशेड एवं उद्यानिकी विभाग के अभिसरण से वाटर शेड परियोजना के अंतर्गत जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाली 9 ग्राम पंचायतों के 11 गांव के किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने हेतु पोर्टेबल स्प्रिंकलर की उपलब्धता हेतु सशर्त प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है। क्रियान्वयन एजेंसी संबंधित ग्राम पंचायत की वाटरशेड समिति होगी।

*इन गांवों के किसानों को मिलेगी सिंचाई उपकरण की उपलब्धता*

जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि विकासखंड ढीमरखेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत खंदवारा एवं आश्रित ग्राम सारंगपुर, ढीमरखेड़ा, देवरी पाठक, धरवारा,बरेली, बरेली (रामपुर), बांध और पोषक ग्राम तिलमन, भटगवां और सिमरिया के किसानों को कृषि उपकरण क्रय करने हेतु 11.30 लाख रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
धारदार हथियार से गला काटकर हत्या

धारदार हथियार से गला काटकर हत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d