MPNEWSCAST
उमरियापान:- इस बार 2 दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हुई।केन्द्रों में धान की बंपर आवक बनी हुई है। धान का उठाव नहीं होने से किसानों को धान बेचने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ढीमरखेड़ा तहसील में 15 खरीदी केंद्र बनाए गए हैं। सभी केन्द्रों में उपज का अंबार लगा है,परिवहन न होना बड़ी समस्या बनी है।पोंडी कला बी धान खरीदी केंद्र में सबसे ज्यादा समस्या है। यहाँ बारदाने की कमी होने के कारण बीते तीन दिनों से खरीदी बंद पड़ी है। परिवहन न होने के कारण केंद्र में उपज रखने जगह भी नहीं बची। पोंडी केंद्र में 32 हजार क्विंटल की खरीदी हो गई है।परिवहन सिर्फ 4 हजार क्विंटल का हुआ है।केंद्र में अब भी 28 हजार क्विंटल का अंबार लगा है।मौसम के परिवर्तन होने से किसानों की चिंता और भी बढ़ गई है।किसानों ने बताया कि परिवहन न होने के कारण अभी तक उनके खाते में राशि नहीं आई है।किसान रासायनिक खाद,बीज नहीं खरीद पा रहे है। दुकानदार से उधार लेने में ज्यादा पैसा चुकाना पड़ता है। किसान कृषि कार्य नहीं कर पा रहे हैं। किसानों ने बताया कि स्लॉट बुक हो गई थी लेकिन केंद्र में जगह नहीं होने के कारण रदद् कर दिया है। तुलाई के लिए अगला समय ले रहे हैं। आक्रोशित किसान प्रतिदिन केंद्र प्रभारी से लड़ाई करने में उतारू हो गए हैं।कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ब्रजेश जाटव ने बताया कि ढीमरखेड़ा के सभी केन्द्रों में परिवहन की स्थिति को लेकर अधिकारियों को अवगत कराया है। धान परिवहन अब तेजी आएगी।शनिवार को केंद्र में बारदाना भी पहुँच जाएगा।