*कड़ाके की ठंड में स्कूल के बच्चों को निशुल्क स्वेटर सूज वितरण किया*
अमरवाडा:- नेमा अधिवक्ता परिवार की ओर से छात्रों को दी गई मदत कड़ाके की ठंड में विद्यार्थियों की आवश्यकता को देखते हुए दिनांक 26 दिसंबर दिन गुरुवार 2024 को प्राथमिक शाला
छुआदेही में कक्षा पहली से
कक्षा पांचवी तक के 85 विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण का कार्यक्रम किया गया है। तत्पश्चात माध्यमिक शाला सिमरिया मुल्तानी के कक्षा छठवीं से आठवीं तक के 52 विद्यार्थियों को स्वेटर और शूज वितरित किए गये!
इस अवसर पर नेमा अधिवक्ता परिवार,से समाजसेवी वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र नेमा पिता शिवकुमार नेमा बेटा अधिवक्ता मानस नेमा पत्रकार चन्द्रदीप गगन तेकाम एवं शाला संस्था के प्राचार्य, गणमान्य नागरिक , शिक्षक गण, पालक गण ,पालक शिक्षक संघ की पदाधिकारी और ग्राम पंचायत के सरपंच उपसरपंच उपस्थित रहे!
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


