• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home ज्योतिष

आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है*

by Manish Gautam Chiefeditor
December 25, 2024
in ज्योतिष
0
आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

आज 25 दिसंबर दिन बुधवार को पौष मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है और इस दिन तुलसी पूजन महोत्सव के साथ क्रिसमस डे और पंडित मदनमोहन मालवीय जी की जयंती मनाया जाएगा। आज तुलसी पूजन करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। साथ ही जीवन में सदैव सुख-समृद्धि बनी रहती है। इतना ही नहीं जिस घर में ये पौधा होता है वहां नकारात्मक ऊर्जा नहीं ठहरती। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें। फिर लाल रंग के वस्त्र धारण करें। घर में रंगोली बनाएं। तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें। इसके बाद तुलसी के गमले पर कुमकुम लगाएं। तुलसी जी का शृंगार करें। तुलसी माता को फूल, लाल चुनरी, माला, फल, शृंगार की सामग्री, पंचामृत धूप, दीप और मिठाई आदि चीजें अर्पित करें। इसके बाद तुलसी जी के मंत्रों का जाप करें। अंत में तुलसी माता की आरती करके भोग लगाएं। इसके बाद पूजा में हुई गलती के लिए माफी मांगे। आज लाभ योग, अतिगण्ड योग, सर्वार्थ सिद्धि योग,अमृत सिद्धि योग और चित्रा नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, तुलसी पूजन और क्रिसमस डे के दिन बन रहे शुभ योग का लाभ मेष, कन्या, वृश्चिक, धनु और मीन राशियों को मिलेगा। इन राशि वाले नए नए पकवान का आनंद लेंगे और बिजनस में भी अच्छी तरक्की होगी। मेष, कन्या, वृश्चिक, धनु और मीन राशियों के साथ कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों के करने से कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति मजबूत होगी और भगवान गणेश की कृपा भी रहेगी, जिससे इन राशियों के सभी कार्य बिना किसी विघ्न के पूरे हो जाएंगे। आज अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:56 से 12:37 मिनट तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 12:20 से 01:37 मिनट तक रहेगा और चंद्रमा तुला राशि पर संचार कर रहा हैं, जिससे चंद्रमा पर मंगल ग्रह की चतुर्थ दृष्टि होने से लाभ योग बन रहा है। साथ ही आज बुध ग्रह अपनी मूल त्रिकोण राशि कन्या में विराजमान हैं, भद्र राजयोग का निर्माण हो रहा है। भद्र राजयोग के साथ आज वरीयान योग और आद्रा नक्षत्र का प्रभाव भी बना रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से मेष राशि के नौकरीपेशा लोगों के स्थान परिवर्तन की संभावना है। वृषभ राशि वालों की तरक्की के योग हैं। सिंह राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। तुला राशि के लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने के लिहाज से अच्छा दिन है। कुंभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। मीन राशि वालों की इनकम का सोर्स बनेगा। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा*

*डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री महाराज के अनुसार आज बुधवार को 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन…..*

*मेष राशि वालों के लिए बुधवार के दिन का उपाय…………..*

*बुधवार के दिन भगवान गणेश को घी और गुड़ का भोग लगाएं, पूजा के बाद घी और गूड़ को गाय को खिला दें। साथ ही रात को सिरहाने पानी रखकर उसे सुबह पीपल को अर्पित कर दें*

पॉजिटिव- किसी काम में मेहनत का नतीजा मिल सकता है। सामाजिक रुप से भी आपकी मान-सम्मान व प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपनी इन उपलब्धियों को कायम रखने के लिए आपको स्वभाव में सौम्यता और आदर्श बनाकर रखना अति आवश्यक है। नेगेटिव- कुछ मामलों में चुनौतियां रहेंगी। विद्यार्थियों को मन मुताबिक प्रोजेक्ट न मिलने से उदासी रहेगी। किसी मित्र को आर्थिक मदद भी करनी पड़ सकती है। परंतु साथ ही अपनी आर्थिक स्थिति का भी ध्यान रखें। घर के कोई वस्तु खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आ सकता है। व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी नए काम शुरू करने के लिए अच्छा समय है। कमीशन, इंश्योरेंस से संबंधित बिजनेस में फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के स्थान परिवर्तन की संभावना है। लव- पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। प्रेम संबंध में मर्यादा पूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य- आपका स्वास्थ्य के प्रति उत्तम तथा संयमित दिनचर्या आप को निरोग तथा स्वास्थ्य रखेगी। परंतु योगा और व्यायाम अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना अति आवश्यक है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

*वृषभ* – पॉजिटिव- वाहन या कोई मूल्यवान वस्तु खरीदने का विचार बन रहा है, तो दिन अति शुभ है। युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई मार्गदर्शन मिलेगा तथा विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति सजग रहेंगे। मेहमान नवाजी में भी मस्ती भरा समय व्यतीत होगा। नेगेटिव- अपने निर्णय खुद ही ले, तो बेहतर है। क्योंकि दूसरों की बातों में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं। अगर लोन लेने की योजना बन रही है, तो अपने सामर्थ्य से अधिक लेने से परहेज करें। इस समय मानसिक शांति बनाकर रखना जरूरी है। व्यवसाय- लाभदायक ग्रह स्थिति बनी हुई है। इसलिए लापरवाही व आलस ना करके पूरे मनोयोग से कार्य करें। अपने कामकाज को पूरी गंभीरता और ईमानदारी से अंजाम दें। इस समय आपकी तरक्की के भी योग बन रहे हैं। क्लाइंट के साथ वाद-विवाद में ना पड़े। लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों का उचित सहयोग बना रहेगा। तथा आपके लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य- मानसिक तनाव की वजह से थकान होगी तथा ऊर्जा की कमी रहेगी। योगा और मेडिटेशन में भी कुछ समय व्यतीत करें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

*मिथुन* – पॉजिटिव- आज आपकी मेहनत से कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने वाला है। नजदीकी दोस्तों के साथ मेल मुलाकात और मनोरंजन में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। सकारात्मक व्यक्तियों का सानिध्य आपके व्यक्तित्व को और अधिक निखारेगा। नेगेटिव- इस समय कोई भी जोखिम ना उठाएं तथा गुस्से और आवेश पर भी काबू रखें। बड़े बुजुर्गों की सलाह व आशीर्वाद पर अमल करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। परिवार के किसी सदस्य को लेकर चिंता रह सकती है। व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले उससे संबंधित उचित जानकारी हासिल करना बहुत जरूरी है। अपने हिसाब-किताब में पारदर्शिता रखें। वरना टैक्स संबंधी कोई समस्या खड़ी हो सकती हैं। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। लव- घर में सुख-शांति रहेगी। आपके मुश्किल समय में मित्रों का पूरा सहयोग रहेगा। लव पार्टनर से भी मुलाकात होगी। स्वास्थ्य- एलर्जी तथा पेट से संबंधित दिक्कत रह सकती हैं। वर्तमान मौसम में खान-पान का परहेज रखना बहुत जरूरी है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

*कर्क* – पॉजिटिव- किसी करीबी संबंधी के आने की अच्छी खबर मिल सकती है। जिससे प्रफुलता रहेगी। कोई पारिवारिक यात्रा संबंधी प्रोग्राम भी बनेगा। किसी नजदीकी पड़ोसी के साथ चल रहे विवाद दूर होने से आपसी संबंधों में और अधिक मधुरता आएगी। नेगेटिव- कोई भी विपरीत परिस्थिति बनने पर अपने आत्मविश्वास को गिरने ना दें। धार्मिक गतिविधियों के नाम पर कोई आपसे रुपया पैसा ऐंठ सकता हैं। इस समय फाइनेंस संबंधी कोई भी काम किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह के बिना ना करें। व्यवसाय- आज अधिकतर व्यवसायिक कार्य आप घर बैठे सुचारू रूप से क्रियान्वित कर लेंगे। कोई पार्टनर संबंधी बिजनेस शुरू करने जा रहे हैं, तो उससे संबंधित पूरी कार्यवाही करना बहुत जरूरी है। टारगेट हासिल करने में अत्यधिक कार्यभार की वजह से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। लव- पारिवारिक वातावरण खुशहाली भरा रहेगा। किसी पुराने मित्र से अचानक ही मुलाकात होगी, जो कि आश्चर्यजनक रहेगी। युवा लोग दोस्तों के साथ मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य- उमस और पॉल्यूशन की वजह से सिर दर्द, ब्लड प्रेशर आदि जैसी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। लापरवाही ना करें और अपना ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1

*सिंह* – पॉजिटिव- अपने सपने और कल्पनाएं साकार करने का अनुकूल समय है। अपनी योग्यता व कार्य क्षमता पर विश्वास रखें, आपको बहुत सी परेशानियों का समाधान मिलेगा। रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति भी बेहतर हो जाएगी। नेगेटिव- सोच-विचार करने से समय निकल भी सकता है। बेहतर होगा, कि तुरंत निर्णय ले और क्रियान्वित करें। खर्चों की अधिकता रहेगी, परंतु आय की स्थिति बेहतर होने से समस्या नहीं आएगी। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों को आलस अथवा बिजी होने की वजह से नजरअंदाज ना करें। स्टाफ तथा कर्मचारियों की गतिविधियों और क्रियाकलापों पर भी ध्यान दें। नौकरी पेशा लोगों को ऑफिस का अतिरिक्त काम करना पड़ सकता है। लव- पारिवारिक सदस्यों के साथ आपसी विचारों का आदान-प्रदान करना सकारात्मकता देगा। प्रेम संबंध मान-हानि का कारण बनेगा। स्वास्थ्य- घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। नियमित जांच करवाएं तथा इलाज लें। भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 5

*कन्या राशि वालों के लिए बुधवार के दिन का उपाय……………*

*बुधवार के दिन कष्टों से मुक्ति के लिए खाली मटकी को बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें और मूंग दाल को रात में भिगोकर सुबह जानवरों को भी खिला दें*

पॉजिटिव- पैतृक संपत्ति कोई गतिविधि चल रही है तो आज उसका समाधान मिल सकता है। बड़ी दुविधा दूर होगी। घर के वरिष्ठ तथा अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से कई मुश्किलों का भी समाधान निकलेगा। जिससे आप राहत महसूस करेंगे। नेगेटिव- पारिवारिक मामले आपस में ही बैठ कर सुलझाएं। घर के वरिष्ठ सदस्यों के द्वारा दिए गए मार्गदर्शन और सलाह को नजरअंदाज ना करें। लेनदेन के मामलों में असावधानी के वजह से कोई समस्या हो सकती हैं। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में उचित व्यवस्था रहेगी। मुश्किल से मुश्किल समस्या का हल पाने में सक्षम रहेंगे। पार्टनरशिप संबंधी भी कोई अवसर मिल सकता है। अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ संबंध बेहतर बनाकर रखें। इस समय किसी भी तरह की यात्रा करने से परहेज रखें। लव- घर में व्यवस्थित तथा अनुशासित माहौल रहेगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर आपके घर की व्यवस्था खराब कर सकते हैं, इस बात का अवश्य ध्यान रखें। स्वास्थ्य- अपनी दिनचर्या और खान-पान व्यवस्थित रखने से स्वयं को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 4

*तुला* – पॉजिटिव- इस समय का ग्रह गोचर आपके लिए बहुत अनुकूल है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह व सहयोग द्वारा सामाजिक रूप से आप अपनी छवि को निखारने में सक्षम रहेंगे। नजदीकी संबंधियों के साथ आपके संबंधों में और अधिक मधुरता बढ़ेगी। नेगेटिव- कोई भी सरकारी काम शुरू करने से पहले उससे संबंधित डॉक्यूमेंट व्यवस्थित कर लें। क्योंकि छोटी सी गलती का बहुत बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। अनुभवी व्यक्ति की सलाह पर अमल करना आपको किसी बड़ी मुश्किल से बचाएगा। व्यवसाय- अपनी व्यवसायिक कार्यप्रणाली को सीक्रेट ही रखें। नए प्रोजेक्ट को शुरू करने की योजना है, तो उस पर तुरंत अमल करें। किसी अनुभवी और बड़े व्यक्ति की मदद आपके लिए कार्यक्षेत्र में उन्नति दायक रहेगा। ऑफिशियल कार्य समय पर पूरे होंगे। लव- पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी पुराने मित्र से बहुत समय बाद मिलने के कारण बेहतरीन यादें ताजा होगी। स्वास्थ्य- कभी-कभी किसी परेशानी की वजह से नकारात्मक विचार उत्पन्न हो सकते हैं। जिसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा, इसलिए सावधान रहें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4

*वृश्चिक राशि वालों के लिए बुधवार के दिन का उपाय………….*

*बुधवार के दिन माता दुर्गा की पूजा अर्चना करें और उनको हरे रंग की चूड़ियां, माला और वस्त्र अर्पित करें। साथ ही ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः मंत्र का 108 बार जप भी करें*

पॉजिटिव- किसी भी काम को करने से पहले दूसरों की अपेक्षा अपने मन की आवाज सुने। आपकी अंतरात्मा आपको उचित रास्ते में बढ़ने की प्रेरणा देगी। युवाओं को अपने भविष्य को लेकर किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। फाइनेंस संबंधी कोई रुका हुआ कार्य संपन्न हो सकता है। नेगेटिव- आय बढ़ने के साथ साथ बढ़ते हुए कुछ अनावश्यक खर्चे आपको परेशान भी कर सकते हैं। इसलिए अनुशासित रहना जरूरी है। किसी घनिष्ठ व्यक्ति के साथ कोई अप्रिय घटना होने की वजह से मन कुछ व्यथित रहेगा। चिंता ना करें, समय अनुसार सब व्यवस्थित हो जाएगा। व्यवसाय- कार्यस्थल पर अपने स्टाफ और कर्मचारियों के साथ मधुर संबंध रखें। इससे उनका आत्मविश्वास और आत्मबल बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोग जल्दी ही अपना मनचाहा काम पूरा कर लेंगे, इसलिए अपने अधिकारियों के साथ संपर्क में रहें। लव- अविवाहितों के लिए कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य- अनियमितता की वजह से सिर दर्द और पेट खराब होने जैसी स्थिति रहेगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

*धनु राशि वालों के लिए बुधवार के दिन का उपाय………….*

*बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं और हरे रंग के फल, फूल, साबुत हरी मूंग दाल आदि का दान भी करें। साथ ही इस दिन तुलसी का गिरा हुआ पत्ता धोकर खाना भी बहुत शुभ होता है*

पॉजिटिव- युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर जो प्रयास कर रहे थे, अब उनमें सफलता मिलने का समय आ गया है। किसी निकट संबंधी के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होगी। तनाव मुक्त होने के लिए कुछ समय किसी एकांत अथवा धार्मिक स्थल पर व्यतीत करें। नेगेटिव- बच्चों के साथ ज्यादा टोका-टाकी करने से उनके आत्मबल और कार्य क्षमता में कमी आएगी। बेहतर होगा, कि शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का समाधान निकालें। ननिहाल में किसी वजह से नोक-झोंक की स्थिति बन सकती है। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ कोई वाद-विवाद जैसी स्थिति न उत्पन्न होने दे, क्योंकि इसका असर आपके व्यवसाय पर पड़ेगा। बेहतर होगा कि किसी भी परेशानी में अनुभवी व्यक्ति की सलाह देना जरूर ले। सरकारी सेवारत लोगों को आज किसी अनचाहे कार्य पर जाना पड़ सकता है। लव- पारिवारिक वातावरण में सुख-शांति का माहौल रहेगा। मंगेतर से किसी छोटी सी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य- स्त्री वर्ग को अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सजग रहने की जरूरत है। कोई इंफेक्शन होने की आशंका है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

*मकर* – पॉजिटिव- पारिवारिक गतिविधियों में उचित व्यवस्था बनाए रखने में आपकी विशेष भूमिका रहेगी। मान प्रतिष्ठा बनी रहेगी। किसी खास व्यक्ति अथवा फोन के माध्यम से कोई विशेष जानकारी भी मिलेगी, जो कि भविष्य में लाभदायक साबित होगी। नेगेटिव- घर के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन और सलाह पर अमल करना चाहिए । कोई बीती हुई नकारात्मक बात अपनी दिनचर्या पर हावी ना होने दे। लापरवाही की वजह से लेनदेन के मामलों में आपसे कोई बड़ी गलती हो सकती है। व्यवसाय- व्यवसाय में तरक्की पाने के लिए अपनी संपर्क पार्टियों के साथ सामंजस्य बढ़ाना होगा। इस समय कार्यक्षेत्र में अनुशासन और नियमों को भी और मजबूत करने की जरूरत है। ऑफिस में फाइलें और डाक्यूमेंट्स पूरी तरह व्यवस्थित रखें। लव- नई वस्तुओं की खरीदारी से परिवार जनों के बीच खुशनुमा माहौल रहेगा। प्रेम संबंध के भी विवाह में परिणित करने के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिलेगी। स्वास्थ्य- त्वचा संबंधी इंफेक्शन होने जैसी समस्या से परेशान होना पड़ सकता है। आयुर्वेदिक इलाज उपयुक्त रहेगा। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

*कुंभ* – पॉजिटिव- नजदीकी लोगों का विश्वास और सहयोग मिलेगा और उनका मार्गदर्शन आपके लिए कुछ महत्वपूर्ण रास्ता खोल सकता है। मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में भी समय व्यतीत होगा। आर्थिक स्थिति में भी बेहतर सुधार आएगा। नेगेटिव- भावुकता पर नियंत्रण बनाए रखें, संकीर्णता से बचें। किसी मित्र के साथ संबंध खराब होने की भी आशंका लग रही है। इसका नकारात्मक असर आपकी कार्य क्षमता पर पड़ सकता है। महत्वपूर्ण कामों में रुकावट आ सकती हैं। व्यवसाय- नौकरी और बिजनेस में किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचें। हालांकि अभी काम का बोझ बहुत कम रहेगा। अपने पेपर्स और फाइलों को सुव्यवस्थित करें तथा व्यवसाय संबंधी नई नीतियों पर भी विचार करें और साथ ही अमल करने का प्रयास करें। लव- परिवार जनों से उचित तालमेल बना रहेगा तथा वरिष्ठ लोगों का सानिध्य मिलेगा। प्रेम संबंध भी मधुर तथा मर्यादित रहेंगे। स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम जैसे इंफेक्शन से अपना बचाव रखें। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

*मीन राशि वालों के लिए बुधवार के दिन का उपाय…………..*

*बुधवार के दिन अपनी जेब में हरे रंग का रुमाल जरूर रखें और 9 कन्याओं को भोजन करवाकर हरे रंग के रुमाल भेंट स्वरूप भी दें*

पॉजिटिव- आज कई तरह की गतिविधियों में आपकी रुचि बनी रहेगी। व्यवस्थित तरीके से अपने कार्यों को निपटा भी लेंगे। अतिथियों के आगमन से घर में चहल-पहल भरा माहौल रहेगा। आपसी वार्तालाप द्वारा घर से संबंधित कोई मसला भी हल होगा। नेगेटिव- अपने कार्यों के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही भी नुकसान देह रह सकती है। दोपहर बाद कोई अप्रिय समाचार या सूचना मिलने से घर में उदासी जैसा माहौल भी रहेगा। पैसे की उधारी बिल्कुल ना रखें। व्यवसाय- व्यावसाय में अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर कड़ी नजर रखनी होगी। इस समय वर्तमान व्यवसाय के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी ध्यान केंद्रित रखें। क्योंकि आय का कोई स्त्रोत बनने की भी स्थिति बन रही है। नौकरी में अपना टारगेट पूरा करने के लिए संपर्क और अधिक बढ़ाएं। लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। अपने कार्यों में जीवनसाथी की सलाह लेना भाग्योदय कारक रहेगा। स्वास्थ्य- सिर दर्द व डिहाइड्रेशन जैसी समस्या रहेगी। गिरने से चोट लगने जैसी भी आशंका बन रही है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
गांव के लग-भग सभी पात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना में अपात्र किया…रोजगार सहायक  गरीबों के मसीहा बने जिला पंचायत उपाध्यक्ष”श्री लोकेन्द्रसिंह खेजडिया”

गांव के लग-भग सभी पात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना में अपात्र किया...रोजगार सहायक गरीबों के मसीहा बने जिला पंचायत उपाध्यक्ष"श्री लोकेन्द्रसिंह खेजडिया"

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d