• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, March 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

कमिश्‍नर श्री तिवारी रानी पिपरिया में सुशासन सप्ताह के अंतर्गत आयोजित मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर में हुए शामिल,शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी

by Manish Gautam Chiefeditor
December 21, 2024
in नर्मदापुरम
0
कमिश्‍नर श्री तिवारी रानी पिपरिया में सुशासन सप्ताह के अंतर्गत आयोजित मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर में हुए शामिल,शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। नर्मदापुरम संभाग कमिश्नर के जी तिवारी शनिवार को सोहागपुर तहसील के ग्राम रानी पिपरिया में सुशासन सप्ताह के अंतर्गत आयोजित मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविर में शामिल हुए। कमिश्‍नर ने रानी पिपरिया के ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी एवं ग्राम में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी भी ली। कमिश्‍नर ने ग्रामीणों से कहां की शिविर में अपनी शिकायतों एवं समस्याओं के संबंध में आवेदन दें सभी आवेदनों का प्राथमिकता से यथोचित निराकरण किया जाएगा। कमिश्‍नर ने शिविर में आए ग्रामीणों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना एवं अटल पेंशन योजना की जानकारी दी, साथ ही संबल योजना से मिलने वाले लाभ की जानकारी दी और कहां की सभी पात्र व्यक्ति संबल योजना का लाभ अवश्य लें। कमिशनर ने बताया की जगह- जगह शिविर आयोजित कर 15 विभागों की 45 योजनाएं एवं 14 विभागों की 63 सेवाओं का लाभ आम जनता को प्राथमिकता से दिलाया जा रहा है। उन्होंने शिविर में आए ग्रामीणों को नि:शक्त विवाह प्रोत्साहन योजना, विधवा विवाह प्रोत्साहन योजना, दिव्यांग पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कल्याणी पेंशन आदि के संबंध में जानकारी दी। शिविर में मौजूद ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से कमिश्‍नर को अवगत कराया। राजेश कुशवाहा ने बताया कि उनके जमीन का नामांतरण होना है, वही सीताबाई ने बताया कि अब तक उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। साथ ही उनकी पोती 4 माह की हो चुकी है लेकिन अभी भी जननी सुरक्षा का पैसा उन्हें प्राप्त नहीं हुआ है। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि जल्दी ही जननी सुरक्षा योजना का पैसा शीघ्र ही हितग्राही को दिलाया जाएगा। श्रीमती सीताबाई ने बताया कि अब तक उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। सरपंच ने अवगत कराया की प्रधानमंत्री आवास योजना में सीताबाई का नाम हितग्राहियों की लिस्ट में 114 नंबर है। वर्तमान में 69 नंबर वाले प्रतिक्षा सूची वालों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ मिला है। कुछ समय बाद जब इनका नंबर आएगा तो इन्हें भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाएगा।
कमिश्‍नर ने शिविर में आए ग्रामीणों को बताया कि 11 दिसंबर से मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान प्रारंभ हो चुका है जो 26 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान सभी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को प्राथमिकता से दिलाया जाएगा। कमिश्‍नर ने शिविर में ग्रामीणों से अविवादित नामांतरण, सीमांकन बंटवारा, एवं अन्य राजस्व मामलों को लेकर आ रही समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है विशेष तौर पर जीवन कॉलोनी में निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। विद्युत विभाग द्वारा मनमाना बिजली का बिल दिया जा रहा है। कमिश्‍नर ने पानी निकासी के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए साथ ही विद्युत विभाग के यंत्री को निर्देश दिए कि वह सभी के मीटर चेक करें और देखें की क्षमता से ज्यादा बिजली बिल ग्रामीणों को क्यों दिए जा रहे हैं। ग्राम के सचिव ने बताया कि 70 प्लस वालों के सभी लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। साथ ही सामान्य आयुष्मान कार्ड भी बना दिए गए हैं। एक महिला ने बताया कि कागज पर उनके पास एक एकड़ जमीन है लेकिन दबंगो द्वारा उनकी जमीन धीरे-धीरे दबाई जा रही हैं। कमिश्‍नर ने तत्‍संबंध में जांच कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
रानी पिपरिया के सरपंच दिनेश पटेल के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के नाम सूचना पटल पर इंद्राज किए जाने पर कमिश्‍नर ने सरपंच की सराहना की और जनपद पंचायत सोहागपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय अग्रवाल को निर्देश दिए कि वह अपने सभी ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना के आगे लाभ प्राप्त करने वाले हितग्राहियों के नाम अवश्य लिखें ताकि सभी को अपने नंबर का पता रहे। रानी पिपरिया में कमिश्‍नर श्री तिवारी ने अशोक के पौधे का रोपण किया। इस दौरान उपायुक्त राजस्व श्री गणेश जायसवाल, मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग श्री राजाराम मीणा, नायब तहसीलदार श्रीमती नीरू जैन एवं अन्य संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
समेरिटंस विद्यालय का अनूठा प्रयोग : पेरेंटिंग एक चैलेंज, सामाजिक दायित्व,व्याख्यानमाला में विषेषज्ञों ने रखे विचार….

समेरिटंस विद्यालय का अनूठा प्रयोग : पेरेंटिंग एक चैलेंज, सामाजिक दायित्व,व्याख्यानमाला में विषेषज्ञों ने रखे विचार....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d