मध्य प्रदेश शासन द्वारा मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा राज्य सेवा परीक्षा 2021 के परिणाम के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को सहायक संचालक स्कूल शिक्षा के पद पर पदस्थ किया गया है | उक्त क्रम में सुश्री दिव्या यादव को विकासखंड मोहखेड़ में सहायक संचालक शिक्षा के पद पर नियुक्त किए जाने पर सुश्री यादव के द्वारा विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय मोहखेड़ में पदभार ग्रहण किया गया। प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी वामनराव खापरे, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक संगीत जैन,बीएसी अरविंद भट्ट, मनोज कोलारे सहित समस्त स्टाफ ने उन्हें नवीन पदस्थापना पर बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। पदभार ग्रहण करते हुए सुश्री दिव्या यादव ने अपने विचार अभिव्यक्त करते हुए कहा कि वे शिक्षा विभाग के समस्त सहयोगियों के साथ विकासखंड के सुदूर अंचल में भी शिक्षा के क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर कार्य करेंगी साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।


