कालापीपल(बबलू जायसवाल) नगर परिषद पानखेड़ी कालापीपल मैं विजय स्तंभ पर पूर्व सैनिकों द्वारा विजय दिवस मनाया गया,इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल एवं वार्ड 05 की पार्षद श्रीमती अनीता भगवत राजपूत ने समस्त पूर्व सैनिकों का साल एवं श्रीफल से सम्मान किया,इस अवसर पर पूर्व सैनिक सूबेदार बी एल चंद्रा,सूबेदार रमेश पंवार,सूबेदार ज्ञान सिंह पवार,कैप्टन भैया लाल महेश्वरी, नायब सूबेदार हरिप्रसाद विश्वकर्मा,हवलदार बैजनाथ पाटीदार,हवलदार बाबूलाल मेवाड़ा,नायक बने सिंह पवार, हवलदार संजय पवार के साथ अटल अभ्युदय संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष भगवत सिंह राजपूत,दीपक नेमा,शुभम सोनी आदि जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे


