• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, May 9, 2025
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश जबलपुर

आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है*

by Manish Gautam Chiefeditor
December 14, 2024
in जबलपुर
0
आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज शनिवार को 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन….*

*मेष,*- पॉजिटिव- कई तरह की गतिविधियों और जिम्मेदारियों को निभाने में आप व्यस्त रहेंगे, परिवार के सदस्यों का सहयोग भी आपके लिए लाभदायक रहेगा। विदेश से किसी व्यक्ति द्वारा कोई महत्वपूर्ण सूचना भी मिलेगी, उस पर आप गंभीरता से विचार करें।
नेगेटिव- भूमि आदि से संबंधी कार्यों में कुछ व्यवधान आएंगे। परंतु प्रयासरत रहें,समय रहते हल भी हो जाएंगे। दूसरों की समस्याओं से दूर ही रहे, वरना इस वजह से आप भी मुसीबत में पड़ सकते हैं। घर के मामलों में कुछ भागा-दौड़ी जैसी स्थिति रह सकती हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय में कर्मचारियों व सहयोगियों पर आपका विश्वास व उचित व्यवहार उनकी कार्य क्षमता को बढ़ाएगा। तरक्की के मौके मिलेंगे। सरकारी नौकरी में कोई ऐसा कार्यभार मिल सकता है, जिसमें बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।
लव- पति-पत्नी के आपसी सामंजस्य से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। इससे संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। युवा लोग प्रेम प्रसंगों में पड़कर अपने करियर से खिलवाड़ ना करें।
स्वास्थ्य- खानपान व दिनचर्या को संयमित तथा व्यवस्थित रखें। पेट संबंधी कोई दिक्कत उत्पन्न हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

*वृषभ राशि वालों के लिए शनिवार के दिन का उपाय…………….*

*शनि दोष से मुक्ति के लिए शनिवार को एक कटोरी में सरसों का तेल में एक सिक्का डालकर, उसमें अपनी परछाई को देखें। फिर उसे तेल मांगने वाले को या फिर शनिदेव के मंदिर में कटोरी समेत रख दें*

पॉजिटिव- आर्थिक योजनाओं पर विचार होगा। कुछ निवेश संबंधी योजना भी बनेगी। परिवार के साथ शॉपिंग आदि में खुशी मिलने से खर्चों की चिंता नहीं रहेगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। संबंधों में मधुरता आएगी।
नेगेटिव- छोटी-छोटी बातों पर आवेश में आना ठीक नहीं है। किसी नजदीकी संबंधी के साथ विवादित स्थिति बनने की आशंका लग रही है। साथ ही आर्थिक गतिविधियों पर भी ध्यान केंद्रित करना आवश्यक है। व्यर्थ की आवाजाही से परहेज करें तथा अपने कार्यों पर ध्यान दें।
व्यवसाय- बिजनेस में किसी प्रभावशाली इंसान की सलाह आपको नई उपलब्धियां प्राप्त करने में मदद करेगी। पार्टनरशिप में भागीदार के साथ बहस अथवा मनमुटाव की स्थिति बन सकती है, संयम से काम ले। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को अच्छे कामों से अधिकारियों से तारीफ मिलेगी।
लव- पति-पत्नी के बीच कुछ मनमुटाव जैसी स्थिति बनेगी। माहौल खुशनुमा बनाने के लिए कुछ मनोरंजन व उपहार देने संबंधी कार्यक्रम बनाएं।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से सिर दर्द व माइग्रेन रह सकता है। गरिष्ठ तथा तला भुना खाने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1

*मिथुन* – पॉजिटिव- अनुभवी तथा प्रभावशाली लोगों के माध्यम से कई नई जानकारियां मिलेंगी, जिस पर अमल करना आपको लाभ देगा। कोई भी बाधा आने पर बातचीत करके येन-केन प्रकारेण आप अपना काम निकालने में सक्षम रहेंगे। कोई रुकी हुई पेमेंट भी हासिल हो सकती हैं।
नेगेटिव- अपने ऊपर अतिरिक्त जिम्मेदारियां ना ले। काम की अधिकता आपको दिमागी और शारीरिक रूप से थका सकती हैं। भाई-बहनों के साथ आर्थिक समस्या को लेकर कोई मतभेद उत्पन्न हो सकता है। बहस करने के बजाय धैर्य रखना ज्यादा उचित है। अनावश्यक खर्चों पर काबू रखें।
व्यवसाय- बिजनेस में लेनदेन करते समय बहुत सावधानी रखें। इस दौरान किसी भी कागजात पर बिना पढ़े हस्ताक्षर ना करें। इस समय कुछ नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। कोई भी व्यवसायिक निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करना जरूरी है।
लव- परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियों को समय पर निभा लेने से संतुष्टि का अनुभव होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा सजग रहे। योगा, मेडिटेशन पर अधिक ध्यान दें तथा उचित इलाज भी ले।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

*कर्क*- पॉजिटिव- दिन का अधिकतर समय सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में व्यतीत होगा और आपका प्रभुत्व भी बना रहेगा। युवाओं द्वारा लिया गया कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय भविष्य के लिए लाभदायक साबित होगा। लंबे समय से चल रही किसी चिंता व तनाव से भी राहत मिलेगी।
नेगेटिव- दिन के उत्तरार्ध में कोई अशुभ सूचना मिलने की वजह से मन में कुछ अनहोनी होने जैसी आशंका का भय रहेगा। अपना मनोबल मजबूत बनाकर रखें। युवा वर्ग को अपने किसी कार्य को अंजाम देने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है, घबराएं नहीं। क्योंकि सफलता अवश्य मिलेगी।
व्यवसाय- कारोबार में उलझने रहेंगी। प्रॉपर्टी के बिजनेस में डील फाइनल हो सकती है। कागजों की जांच-पड़ताल जरूर करें। आपने काम में बदलाव संबंधी जो योजना को कार्य रूप देने का अनुकूल समय है। नौकरी मैं विवाद होने की आशंका है।
लव- पति-पत्नी के बीच किसी व्यक्तिगत बात को लेकर मनमुटाव होने की आशंका है। प्रेम संबंध मर्यादा पूर्ण बने रहेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य से संबंधित किसी भी तरह की लापरवाही ना करें तथा डायबिटीज और ब्लड प्रेशर संबंधी नियमित जांच अवश्य करवाएं।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

*सिंह राशि वालों के लिए शनिवार के दिन का उपाय…………..*

*मानसिक शांति के लिए हर शनिवार को आटा, काले तिल और चीनी मिलाकर चींटियों को खिलाएं। साथ ही सरसों के तेल की बनी चीजों को गरीब व जरूरतमंदों को खिलाएं और उनकी सेवा करें*

पॉजिटिव- घर के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन में परिवारिक जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाने में सक्षम रहेंगे। विवाह योग्य किसी सदस्य के लिए रिश्ता आने की संभावना है। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को आ रही बाधाओं से आज कुछ राहत मिल सकती है।
नेगेटिव- व्यर्थ के वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। व्यक्तिगत मामलों को लेकर किसी भी तरह के लापरवाही ना बरतें। कोई सरकारी मामला चल रहा है, तो उलझ सकता है। किसी भी मुद्दे पर बातचीत करते समय उचित शब्दों का चयन करें। आय की स्थिति सामान्य ही रहेगी।
व्यवसाय- नौकरी या बिजनेस में कोई नया काम शुरू न करें। ध्यान रखें, कि गुस्से से बनते काम बिगड़ सकते हैं। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी बिजनेस में फायदेमंद डील हो सकती है। नौकरी पेशा लोग अपने किसी टारगेट को हासिल करने में सफल रहेंगे, जिससे उच्चाधिकारियों के बीच उनकी सराहना भी होगी।
लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा तथा सभी सदस्य आपसी सामंजस्य द्वारा घर की किसी समस्या का हल निकालने में सक्षम रहेंगे। प्रेम प्रसंग खुशनुमा रहेंगे।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर से संबंधित किसी समस्या में अपना ध्यान रखना जरूरी है। तनावपूर्ण परिस्थितियों से खुद को दूर रखें तथा काम के साथ-साथ भरपूर आराम भी लेना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9

*कन्या*- पॉजिटिव- व्यवस्थित दिनचर्या रहेगी तथा समय अनुसार सभी कार्य संपन्न होते जाएंगे। कोई समस्या आने पर किसी नजदीकी मित्र अथवा संबंधी की सलाह भी आपके लिए उपयोगी साबित होगी। युवाओं तथा विद्यार्थियों का संतुलित व्यवहार उन्हें किसी भी परिस्थिति में सामंजस्य बनाकर रखने में मदद करेगा।
नेगेटिव- कोर्ट केस संबंधी किसी भी मामले में लापरवाही ना बरतें। वरना मामला अटक भी सकता है। तनाव की वजह से नींद ना आने के कारण कुछ थकान भी हावी रहेगी। कोई भी समस्या आने पर घर के वरिष्ठ लोगों से सलाह लेना सहायक रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में वर्तमान परिस्थितियों का गंभीरता से मूल्यांकन करने की जरूरत है। प्रभावशाली लोगों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। सहयोग व मार्गदर्शन से कई तरह की बेहतरीन जानकारियां मिलेंगी। नौकरीपेशा लोगों को किसी क्लाइंट की वजह से दिक्कतें आ सकती हैं।
लव- पति-पत्नी के बीच सुखद सामंजस्य रहेगा। जिससे परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। लव पार्टनर को कुछ उपहार अवश्य दें।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम जैसी एलर्जी परेशान करेगी। अपना ध्यान रखें तथा आयुर्वेद का इस्तेमाल करें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 4

*तुला राशि वालों के लिए शनिवार के दिन का उपाय…………..*

*बाधाओं से मुक्ति के लिए पीपल के वृक्ष में जल दें और चार मुख का दीपक जलाएं। साथ ही शनिदेव पर काले तिल अर्पित करें और सुबह-शाम ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का जप करते रहें*

पॉजिटिव- एक्स्ट्रा काम रहेगा। आपकी योजना को साकार रूप मिल सकता है, इसलिए अपनी कोशिशों में कमी न आने दें। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय जरूर दें। इससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से सकारात्मक बने रहेंगे।
नेगेटिव- विपरीत परिस्थितियों में अपना आपा ना खोए। किसी भी तरह की समस्या को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। खासतौर पर बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करना बहुत जरूरी है। किसी मित्र के सलाह आपके लिए नकारात्मक साबित हो सकती है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में रुकावटें रहेंगी, लेकिन पब्लिक डीलिंग, कंप्यूटर से जुड़े बिजनेस सफल रहेंगे। काम करने के तरीको में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। कोई ऑफिशियल यात्रा का प्रोग्राम बनेगा।
लव- घर-परिवार में सुखद और सामंजस्य पूर्ण वातावरण रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को भी डेटिंग पर जाने के अवसर सुलभ होंगे।
स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। लापरवाही ना बरतें और भरपूर आराम भी ले।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

*वृश्चिक राशि वालों के लिए शनिवार के दिन का उपाय………….*

*परिवार में सुख-शांति और समृद्धि के लिए शनिवार को शनि यंत्र की स्थापना करें और शनि चालीसा का पाठ करके गरीब व जरूरतमंद लोगों की मदद करें*

पॉजिटिव- आज आप रोजमर्रा की व्यस्ततम दिनचर्या से राहत पाने के लिए आराम और सुकून के मूड में रहेंगे, साथ ही पिछली गलतियों से सीख लेकर अपनी दिनचर्या में सुधार लाएंगे। युवाओं को समय का महत्व समझ कर उसका सदुपयोग करते रहना है, इससे वह भविष्य में अच्छे परिणाम हासिल करेंगे।
नेगेटिव- ध्यान रखें, कि कुछ लोग आपसे जलन की भावना के कारण मान-हानि या अफवाह फैलाने जैसी गतिविधि कर सकते हैं। अपनी उपलब्धियों की चर्चा दूसरों के समक्ष ना करें। किसी निकट संबंधी द्वारा दुखद समाचार मिलने से मन बहुत अधिक परेशान भी रहेगा।
व्यवसाय- बिजनेस का काम बढ़ाने की योजनाएं बनेंगी। फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में सावधानी रखने की जरूरत है। अपने टेक्स, लोन आदि से संबंधित फाइलें कंप्लीट रखें। ऑफिस में अपने काम से प्रोजेक्ट पूरा करने में सफलता हासिल करेंगे
लव- पति-पत्नी के बीच मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में गलतफहमी की वजह से दरार आ सकती हैं, एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।
स्वास्थ्य- तनाव और नकारात्मक स्थिति से खुद को दूर रखें। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रखने के लिए प्राकृतिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4

*धनु* – पॉजिटिव- अपने किसी विशेष लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास सफल रहेगा, इसलिए मेहनत करें। फालतू गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने काम पर फोकस करें। घर के अविवाहित सदस्य के विवाह से संबंधित रिश्ता भी आ सकता है।
नेगेटिव- इस समय वाहन से संबंधित कोई लोन लेने की योजना बन रही है, तो पहले उस पर भली-भांति विचार अवश्य कर ले। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना आवश्यक है। अनावश्यक बढ़ते खर्च आपको चिंता में डाल सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। खुद को साबित करने के मौके भी मिलेंगे। विशेष तौर पर वर्किंग महिलाओं के लिए समय बहुत ही अनुकूल है। पार्टनरशिप संबंधित व्यवसाय में छोटी सी गलती की वजह से अलगाव या विवादित स्थितियां बन सकती हैं।
लव- पति-पत्नी के बीच बेहतर सामंजस्य रहेगा। लेकिन प्रेम संबंधों में गलतफहमी की वजह से कुछ खटास आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- मौसम के दुष्प्रभाव से अपना बचाव रखें। खान-पान और दिनचर्या के प्रति संतुलन रखना आपको स्वस्थ व ऊर्जावान बनाकर रखेगा।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

*मकर-* पॉजिटिव- जरूरी काम के लिए यात्रा करने वाले हैं, तो भरपूर सफलता मिलेगी। इस समय ऑनलाइन गतिविधियों द्वारा कोई नई तकनीक या हुनर सीखने के लिए उचित समय है। इससे आपकी पर्सनैलिटी में भी निखार आएगा। युवाओं में कोई कामयाबी हासिल करने से उत्साह बना रहेगा।
नेगेटिव- ध्यान रखें, कि कई बार जल्दबाजी व अति उत्साह में बना बनाया खेल बिगड़ सकता है और इसका असर पारिवारिक सुख-शांति को भी प्रभावित करेगा। अपने लक्ष्य के प्रति पैनी नजर रखना आवश्यक है। संतान के मार्गदर्शन में भी अपना सहयोग अवश्य दें।
व्यवसाय- कारोबार में कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे। आर्थिक समस्या आ सकती हैं, लेकिन आप अपनी समझदारी और उचित आचरण द्वारा समस्याओं को सुलझा लेंगे। रिटेल से संबंधित व्यवसाय में अपने कस्टमर्स के साथ संबंध ना बिगाड़े। मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
लव- घर-परिवार के रखरखाव में आपका विशेष योगदान रहेगा। परिवार जनों को कुछ उपहार देना आपसे संबंधों में और अधिक खुशहाली लाएगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी कोई पुरानी समस्या दोबारा उभर सकती है। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित बनाकर रखें। कुछ समय व्यायाम, योग आदि में भी जरूर लगाएं।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

*कुंभ राशि वालों के लिए शनिवार के दिन का उपाय…………*

*हनुमान मंदिर में जाकर हनुमानजी का भोग लगाएं और हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का पाठ करें*

पॉजिटिव- योजना बनाकर काम करना और सकारात्मक सोच रखना आपके फैसले लेने में मददगार रहेगा। कहीं पैसा उधार दिया हुआ है, तो उसकी वापसी की उचित संभावना है। महिलाओं के लिए आज का दिन खास तौर पर शुभ रहेगा।
नेगेटिव- भूमि या वाहन खरीदने के प्लानिंग है, तो अपने फाइनेंस की स्थिति को भी ध्यान में रखें। कभी-कभी आपकी विचलित मनो स्थिति आपको निर्णय लेने में कुछ परेशान कर सकती है। बच्चों पर बहुत अधिक अनुशासन रखने की बजाय उनके साथ दोस्ताना व्यवहार रखें, तो उचित रहेगा।
व्यवसाय- कारोबार में आर्थिक मामलों में अभी और अधिक मनन और चिंतन करने की जरूरत है। हालांकि कुछ लाभ की स्थितियां भी बनेंगी। कोई विभागीय जांच चल रही है, तो उसका नतीजा आपके पक्ष में आने की संभावना है। ऑफिस में सहयोगियों के साथ बहसबाजी में ना पड़े।
लव- घर में आपसी संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए उचित समय भी देना जरूरी है। यदि किसी मित्र अथवा रिश्तेदार से लंबे समय तक भेंट मुलाकात नहीं हुई है, तो आज योजना बनाएं।
स्वास्थ्य- एसिडिटी और अनियमित खानपान की वजह से सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या रह सकती हैं। इस बात का विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

*मीन* – पॉजिटिव- अपनी योजनाओं को अमल में लाने का अनुकूल समय है। किसी खास व्यक्ति की वजह से आपकी शाम बहुत ही सुहावनी रहेगी। आज कुछ नई बातों को सीखने और समझने में समय व्यतीत करेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी, साथ ही आय के साधन बढ़ने से परेशानी नहीं होगी।
नेगेटिव- जोश में आकर अपनी बातें किसी के साथ शेयर कर सकते हैं, जो कि नुकसानदायक रहेगी। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखना उचित है, वह आपको आपके लक्ष्य से भटका सकते हैं। यात्रा में अपने सामान का ध्यान रखें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में मेहनत ज्यादा होगी। आने वाले दिनों में आपको मेहनत का फायदा भी मिलेगा। अपने संपर्क सूत्रों को मजबूत करें, आपको बेहतर ऑर्डर मिलने की संभावना है। कानूनी दस्तावेजों को संभालकर रखें।
लव- पति-पत्नी के बीच आपसी नजदीकी बढ़ेगी। दोस्तों के साथ पिकनिक, मूवी आदि का प्रोग्राम बन सकता है।
स्वास्थ्य- अतिरिक्त कार्य का बोझ आपको शारीरिक और मानसिक रूप से थका देगा। तनाव ना ले। और सहज तरीके से अपने कार्यों को पूरा करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
प्रदेश कांग्रेस द्वारा 16 दिसंबर को विधानसभा घेराव में शामिल होंगे नर्मदापुरम जिले के कांग्रेसजन:राजकुमार केलू उपाध्याय

प्रदेश कांग्रेस द्वारा 16 दिसंबर को विधानसभा घेराव में शामिल होंगे नर्मदापुरम जिले के कांग्रेसजन:राजकुमार केलू उपाध्याय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d