• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, June 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने धान उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण

by Manish Gautam Chiefeditor
December 13, 2024
in कटनी
0
कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने धान उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन कार्य का जायजा लेेने गुरूवार को कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने जनपद पंचायत बहोरीबंद के धान उपार्जन केन्द्र धूरी के नर्मदांचल वेयरआउस, केवलारी उपार्जन केन्द्र, डबल लॉक केन्द्र बाकल और खरीदी केन्द्र बाकल की सुविधाओं और व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपार्जन केन्द्रों मंे समुचित व्यवस्था नहीं पाए जानें पर कलेक्टर ने गहन नाराजगी व्यक्त करते हुए सहायक आयुक्त सहकारिता राजयशवर्धन कुरील के विरूद्ध विभागीय जांच संस्थित करनें के निर्देश दिए।

            कलेक्टर श्री यादव ने केवलारी उपार्जन केन्द्र के नोड़ल अधिकारी दिव्या किरोही  के वेतन कटौती करने और उपार्जन केन्द्र धूरी एवं बाकल के खरीदी प्रभारी व नोड़ल अधिकारी को धान के व्यवस्थित परिवहन और तौल आदि की व्यवस्था नहीं करने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने उपार्जन केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान उपस्थित संचालक से समर्थन मूल्य पर अब तक खरीदी गई कुल धान की मात्रा एवं उसका उठाव, स्टेकिंग, किसानों का पंजीयन, टोकन व्यवस्था, हमालों की संख्या, बारदाना की उपलब्धता आदि की जानकारी ली। कलेक्टर श्री यादव ने उपार्जन केंद्र के नोड़ल अधिकारियों और प्रभारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि शासन द्वारा खरीदी के लिये जारी नीति-निर्देशों के अनुरूप धान खरीदी कार्य को सुचारू रूप से जारी रखें। साथ ही मौसम को ध्यान में रखते हुये उपार्जित धान का ट्रांसपोर्टेशन भी सत्त सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार से परेशानी नहीं होनी चाहिए।

धुरी खरीदी केंद्र के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने खरीदी केंद्र में परिवहन के लिये रखे हुये करीब धान के स्टॉक पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुये नान के अधिकारियों को शीघ्र परिवहन कराने के निर्देश दिये। केवलारी और बाकल के धान खरीदी केंद्रों के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने कहा कि धान की खरीदी में सही और शुद्ध मात्रा की तौलाई कर ही बारदानों में भर्ती करें। उन्होंने अधिक धान रकबा वाले किसानों के पंजीयन के सत्यापन के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने किसानों से भी चर्चा कर उनकी बात सुनीं।

     कलेक्टर ने धान खरीदी प्रभारी अधिकारी को धान खरीदी के दौरान धान की गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध धान विक्रय करने वाले और बिचौलियों पर भी विशेष निगरानी रखें तथा विक्रय के लिये बाहर की धान आने पर कड़ी कार्यवाही करें। उन्होंने धान विक्रय के लिए पहुंचे किसानों से भी चर्चा कर उपार्जन केन्द्र की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
मोबाइल चलाने से रोका तो शिक्षक पर मुर्गा काटने वाले चाकू से हमला,सनकी छात्र ने पहले गला दबाया फिर चाकू निकलकर सर पर किए कई वार CCTV_Viral

मोबाइल चलाने से रोका तो शिक्षक पर मुर्गा काटने वाले चाकू से हमला,सनकी छात्र ने पहले गला दबाया फिर चाकू निकलकर सर पर किए कई वार CCTV_Viral

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d