सिलौंडी पंचायत में चला रहा स्वच्छता महा अभियान
सिलौंडी: सिलौंडी ग्राम पंचायत में महा स्वच्छता का अभियान के तहत सभी गांव सभी वार्डों में विशेष सफाई चल रही है इसमें गांव के हर मोहल्ले झाड़ू लगाकर का पूरा कचरा फेकवाया जा रहा है मुख्य मार्ग सहित गांव की गलियों में भी झाड़ू लग रही है एवं नालियों की विशेष सफाई हो रही है । ग्राम पंचायत प्रभारी सचिव अमरीश राय ने बताया ग्राम के लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है लोगों को स्वच्छ जल एवं सुंदर वातावरण प्रदान करने का प्रयास लगातार चल जा रहा है। वार्डो में सघन सर्वे कर योजनाओं के साथ साथ समस्याएं भी सुनने का अभियान प्रारंभ किया गया वा नलजल बकायादारों से कर जमा करने निर्देश दिए गए वा अनुरोध भी दिया गया ।
धीरज जैन की रिपोर्ट


