MPNEWSCAST
भारतीय किसान संघ तहसील सिराली की मासिक बैठक दिनांक 12 दिसंबर 2024 को कृषि उपज मंडी में संपन्न हुई बैठक में विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई एवं संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए ग्राम इकाइयों में प्रवास की योजना बनाई गई
साथ ही मंडी संबंधित समस्याओं पर चर्चा की गई एवं मंडी सचिव को पांच मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया जो इस प्रकार है ,ओपन प्लेटफार्म को कवर्ड (टिन)सेड में परिवर्तित किया जावे,15 मेट्रिक टन का तौल काटा जो पूर्व से प्रस्तावित है शीघ्र लगाया जावे, 1000 मेट्रिक टन गोदाम के आस-पास सीसी कार्य करवाएं जावे, गार्डन के आसपास खाली जगह पर पक्की जगह बनाई जाए, कार्यालय भवन के सामने रोड के साइड की पट्टी को पक्का ccकिया जावे, नगद खाद वितरण केंद्र के पास पेयजल हेतु पानी की टंकी एवं फिल्टर लगाया जावे, मंडी प्रांगण में किसानों के लिए बलराम सभाग्रह बनाया जाए एवं भगवान बलराम का प्रतीक चिन्ह स्थापित किया जावे।
इस दौरान मुख्य रूप से भारतीय किसान संघ के जिला सदस्य रामकृष्ण कुशवाहा, विनय पटेल, तहसील अध्यक्ष विजेश मुकाती,तहसील सदस्य महेश राजपूत, बलराम पाल, अरुण गौर उपस्थित रहे।
हरदा से श्रीराम कुशवाह की रिपोर्ट


