रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में 7 दिसंबर 2024 को नर्मदापुरम संभाग मुख्यालय पर संपन्न हुई 6वीं रीजनल इंडस्ट्री कांक्लेव 2024 के सफल आयोजन से जहां सभी सेक्टरों को 31 हजार करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव मिले, वहीं 40 हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। नर्मदापुरम के माखन नगर तहसील के अंतर्गत मुहासा में विद्युत एवं नवकरणीय ऊर्जा उपकरण विनिर्माण पार्क नर्मदापुरम के विकास का केंद्र बनेगा। मुहासा में 18000 करोड़ के निवेश से 24000 स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। नर्मदापुरम संभाग में इस ऐतिहासिक औद्योगिक क्रांति को लेकर मुख्यालय के सीनियर पत्रकारों राजीव अग्रवाल, सौरभ तिवारी, पंकज शुक्ला, सीमा कैथवास ने आधारशिला बने प्रशासनिक अधिकारियों को एक सार्थक पहल के तहत सम्मानित करने का निर्णय लिया। बुधवार को नर्मदापुरम संभाग के प्रभारी अतिरिक्त मुख्य सचिव अजीत केसरी जी से पत्रकारों ने सर्किट हाउस से मुलाकात कर पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर नर्मदापुरम संभाग कमिश्नर केजी तिवारी जी , नर्मदापुरम कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना जी विशेष रूप से मौजूद रहीं। इस अवसर पर नर्मदापुरम कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना जी,बैतूल कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी जी एवं हरदा कलेक्टर आदित्य सिंह जी, जिला पंचायत सीईओ सोजान सिंह रावत सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को भी नर्मदापुरम संभाग में औद्योगिक क्रांति की इस उपलब्धि के लिए आधारशिला के रूप में पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।


