• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, September 10, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव समापन दिवस के अवसर पर पूज्य स्वामी योगेश्वरानंद ने अपने प्रवचन में कहा कि जो भगवान को अनन्य भाव से भजता है उसके कुशल छेम का निर्माण भगवान स्वयं करते हैं,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव ने भी स्वामी जी का पुष्पहार से स्वागत किया

by Manish Gautam Chiefeditor
December 11, 2024
in नर्मदापुरम
0
तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव समापन दिवस के अवसर पर पूज्य स्वामी योगेश्वरानंद ने अपने प्रवचन में कहा कि जो भगवान को अनन्य भाव से भजता है उसके कुशल छेम का निर्माण भगवान स्वयं करते हैं,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव ने भी स्वामी जी का पुष्पहार से स्वागत किया
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव समापन दिवस के अवसर पर पूज्य स्वामी योगेश्वरानंद ने अपने प्रवचन में कहा कि जो भगवान को अनन्य भाव से भजता है उसके कुशल छेम का निर्माण भगवान स्वयं करते हैं,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव ने भी स्वामी जी का पुष्पहार से स्वागत किया

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव के समापन दिवस के अवसर पर पूज्य स्वामी योगेश्वरानंद जी ने अपने प्रवचन की शुरुआत करते हुए कहा कि आज का दिन मोक्षदा एकादशी को गीता जयंती के रूप में मनाया जाता है। जयंती उस ग्रंथ की मनाई जाती है जो संपूर्ण विश्व के ऋषि मुनियों विद्वानों चितकों के केंद्र में रही है। आपने कहा कि जब किसी का उत्कर्ष उद्घोषित करना होता है तब उसकी जयंती मनाई जाती है। गीता की विभिन्न टीकाकारों ने अपने-अपने शब्दों में व्याख्या की है। या ग्रंथ ज्ञान का भंडार है। अर्जुन को भी भगवान विराट रूप में दर्शन के पूर्व दिव्य दृष्टि प्रदान करते हैं। अर्थात अर्जुन ज्ञान रूपी नेत्रों से ही भगवान के दिव्य दर्शन कर पाता है ।गीता के 18 अध्याय के श्लोक 67 से 71 तक भगवान इसे अपात्रों को नहीं सुनाने के बारे में बताते हैं। गीता के ज्ञान से अर्जुन का मोह नष्ट हो जाता है उसकी एकत्व रूपी स्मृति लौट आई ह यह सब भगवान केशव की कृपा रूपी प्रसाद से होता है आखिर में अंतिम श्लोक में उल्लेखित है कि जहां जिसके पक्ष में भगवान होते हैं वहां निश्चय ही विजय प्राप्त होती है। आपने कहा कि जो भगवान को अनन्य भाव से भजता है उसके कुशल छेम का निर्माण भगवान स्वयं करते हैं ।कार्यक्रम के प्रारंभ में ऋषि कुल संस्कृत विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा गीता पाठ किया गया ।भजनांजलि के अंतर्गत ऋत्विक राजपूत द्वारा भजन की प्रस्तुति की गई। आपके साथ हारमोनियम पर आदित्य परसाई एवं तबले पर सक्षम पाठक ,विपुल दुबे द्वारा सहयोग किया गया । पूज्य स्वामी जी का स्वागत विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व विधायक सीतासरन शर्मा ,सुरेश अग्रवाल , आशीष अग्रवाल , अंकित अग्रवाल , योगेश्वर तिवारी , प्रशांत दुबे मुन्नू , अजय सैनी , संजय बल्ला राय , माधव दुबे द्वारा किया गया ।प्रवचन के पश्चात गीता जयंती के अध्यक्ष पं गिरिजाशंकर शर्मा एवं सचिव रविशंकर मिश्रा द्वारा व्यास पूजन एवं ग्रंथ पूजन किया गया । नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव जी ने भी स्वामी जी का पुष्पहार से स्वागत किया । अंत में सभी उपस्थित जन ग्रंथ पूजन एवं गीता आरती में सम्मिलित हुए।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान में शिविरों के आयोजन हेतु जिला पंचायत की प्रभारी सीईओ श्रीमती परस्ते ने ग्रामीण क्षेत्रों हेतु जारी किए आदेश

मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान में शिविरों के आयोजन हेतु जिला पंचायत की प्रभारी सीईओ श्रीमती परस्ते ने ग्रामीण क्षेत्रों हेतु जारी किए आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.