• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, September 10, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

जनसुनवाई मे कलेक्टर ने लोगों की सुनी समस्यायें, निराकरण के अधिकारियों को दिए निर्देश जनसुनवाई में आये 110 आवेदन

by Manish Gautam Chiefeditor
December 10, 2024
in कटनी
0
जनसुनवाई मे कलेक्टर ने लोगों की सुनी समस्यायें, निराकरण के अधिकारियों को दिए निर्देश  जनसुनवाई में आये 110 आवेदन
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार 10 दिसंबर को जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर समस्यायें बताई। कलेक्टर श्री यादव ने भी जनसुनवाई में पहुंचे लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों के समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिये। उन्होंने विभिन्न आवेदनों का मौके पर भी निराकरण कराया। जनसुनवाई अनुविभाग, तहसील, विकाखंड और ग्राम पंचायत मुख्यालय में भी आयोजित की गई। इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती साधना परस्ते सहित अन्य अधिकारियों ने भी लोगों की समस्यायें सुनी, आवेदन लिए और समय – सीमा में निराकरण करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिये। कलेक्ट्रेट में हुई जनसुनवाई में 110 आवेदन आये।

धोखाघड़ी के प्रकरण पर एल.डी.एम करें कार्यवाही

            जनसुनवाई के दौरान ग्राम बम्हौरी तहसील बरही से पहुंची समूह की महिलाएं ज्योति दुबे, विमला बाई एवं अन्य नें कलेक्टर श्री यादव के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि वे सभी सात महिलाएं समूह से जुडीं है। सुमनलता तिवारी पति सुरेन्द्र तिवारी द्वारा हम महिलाओं के नाम से समूह से पैसा फाईनेंस कराकर बैंक के ए.टी.एम का प्रयोग कर धोखाधड़ी करते हुए पैसे का आहरण कर लेनें तथा पैसों की मांग करनें पर पैसे देने से भी मना करनें की बात पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री यादव नें लीड बैंक मैनेजर की और प्रकरण प्रेषित कर आवश्यक कार्यवाही करनें के निर्देश दिए।

भू- अभिलेख में करें सुधार

            जनसुनवाई में पहुंचे ग्राम खखरा तहसील बहोरीबंद निवासी संतोष पिता बाला प्रसाद यादव ने बताया कि उनकी भूमि ग्राम खखरा में स्थित है जिसका खसरा नंबर 43/3 रकवा 0.89 हेक्टेयर है। जबकि अनावेदक का खसरा नंबर 36/1 , 37 रकवा 0.25 व 0.17 हेक्टेयर है। उक्त भूमि एक दूसरे से लगी हुई है

इन भूमियों के नक्शे की सीमा त्रुटिपूर्वक अंकित होनें से खसरा नंबर 43 की भूमि का नक्शा कम करके खसरा नंबर 36के नक्शे में त्रुटिपूर्वक शामिल कर दिया गये जानें तथा भू- अभिलेख में सुधार संबंधी समस्या पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री यादव नें एस.डी.एम बहोरीबंद को प्रकरण पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

भू-अर्जन प्रकरण पर करें कार्यवाही

            जनसुनवाई में बांण सागर योजना के तहत जमीन के भू- अर्जन का मुआवजा प्रदान करनें का आवेदन लेकर ग्राम कुटेश्वर से पहुंचे भीमसेन मिश्रा ने बताया कि ग्राम कुटेश्वर तहसील विजयराघवगढ़ की जमीन का मुआवजा प्रदान करनें हेतु प्रकरण वर्ष 2018 से तैयार है किंतु मुआवजे की राशि अभी तक प्रदान नहीं किये जानें संबंधी समस्या पर सुनवाई उपरांत भू- अर्जन शाखा को प्रकरण पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई मंे पहुंचे ग्राम बम्हगवां निवसी आवेदक किम्पू भुमिया द्वारा सभी दस्तावेज ग्राम पंचायत में जमा कर देनें के पश्चात भी किसान सम्मान निधि की राशि नही आनें की जानकारी दिये जाने पर कलेक्टर श्री यादव नें अधीक्षक भू- अभिलेख को प्रकरण की जांच कर उचित कार्यवाही के करनें के नर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती संस्कृति शर्मा, डिप्टी कलेक्टर प्रमोद चतुर्वेदी नें भी जनसुनवाई में पहुंचे आवेदकों के आवेदनों पर सुनवाई की तथा विभागीय अधिकारयों को प्रकरणों पर यथोचित कार्यवाही करनें के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों की मौजूदगी रही।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
महिला सुरक्षा सम्बन्धी  हेल्पलाइन नंबर , एवं वन स्टॉप सेंटर की दी जानकारी

महिला सुरक्षा सम्बन्धी हेल्पलाइन नंबर , एवं वन स्टॉप सेंटर की दी जानकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.