कालापीपल(बबलू जायसवाल) पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल पिपलिया नगर के समस्त छात्र-छात्रा एवं शिक्षक शैक्षणिक भ्रमण पर भोपाल गए,जहां पर उन्होंने विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया एवं विभिन्न जानकारियां प्राप्त की।गांव के प्रथम नागरिक सरपंच एवं वरिष्ठ नागरिक एवं पालकों द्वारा हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया गया,विद्यालय से निकलते ही सभी छात्र-छात्राओं ने अल्पाहार किया,भ्रमण के स्थान निम्नानुसार रहे,सर्वप्रथम सभी छात्र-छात्राए *रीजनल साइंस सेंटर* भोपाल गए,जहां पर उन्होंने विभिन्न प्रदर्शों का दर्शन किया एवं शिक्षकों द्वारा बच्चों को उनकी कार्यविधि को समझाया गया,अब भोजन का समय होने के कारण छात्र छात्राओं को भोजन के पैकेट वितरित किए गए । फिर आगे भ्रमण के कार्यक्रम अनुसार छात्र-छात्रा *राज्य संग्रहालय* गए, जहां पर उन्होंने विभिन्न पुरातात्विक वस्तुओं को जाना, फिर सभी *जनजाति संग्रहालय* गए जनजातियों के रहन-सहन एवं जीवन स्तर के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं उनके रहन-सहन को जाना । इसके बाद अगले पड़ाव के रूप में पूरा विद्यालय *शौर्य स्मारक* गया जहां पर उन्होंने विभिन्न शहीदों के बारे में जाना,भारतीय सेवा के तीनों अंगों के बारे में जाना एवं ठंडे प्रदेशों में किस प्रकार हमारे सैनिक देश सेवा कर रहे हैं यह उन्होंने स्वयं अनुभव किया,अंत में सभी छात्र-छात्राए *बड़े तालाब* को देखकर अत्यंत हर्षित हुए एवं वहां उन्होंने *राजा भोज की प्रतिमा* के दर्शन किए एवं उनके बारे में जाना । भ्रमण से वापस लौटते समय सभी ने भोपाल के पास एक गार्डन में दाल बाफले लड्डू का आनंद लिया,इस प्रकार यह दिन ऐतिहासिक रहा और यह शैक्षणिक भ्रमण सानंद संपन्न हुआ इस भ्रमण से सभी छात्र-छात्र एवं उनके पालक बहुत प्रसन्न हुए ।


