• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home top

प्रदेश के मिलर्स की हड़ताल समाप्त, धान उपार्जन में होंगें शामिल खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के विशेष प्रयास से मिलर्स को मिली 233 करोड़ की बकाया राशि

by Manish Gautam Chiefeditor
December 8, 2024
in top
0
प्रदेश के मिलर्स की हड़ताल समाप्त, धान उपार्जन में होंगें शामिल  खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के विशेष प्रयास से मिलर्स को मिली 233 करोड़ की बकाया राशि
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MPNEWSCAST

म.प्र. के मुख्यमत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदेश के राईस मिलर्स को बकाया अपग्रेडेशन राशि का जल्द निराकरण कर कैबिनेट से पारित कराने के आवश्वसन के बाद म.प्र.चावल महासंघ द्वारा जारी हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश के सभी मिलर्स रविवार से पोर्टल पर अपना पंजीयन कर धान उपार्जन में शामिल हो जायेगें।

शनिवार को प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के निवास पर म.प्र. चावल महासंघ के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक के बाद उक्त निर्णय संघ के पदाधिकारियों ने लिया है।

बैठक में प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक पी.एन यादव, म.प्र. चावल उद्योग महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, जितेन्द्र मोनू भगत, राकेश भटेरे, सोहन शर्मा, नीतेश गुप्ता, मो. जकारिया खान, कैलाश छदवानी, समीर सचदेवा, विनीत शुक्ला, शंशाक शुक्ला, एवं अन्य पदाधिकारी तथा खाद्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

मिलर्स के हड़ताल को लेकर चिंतित प्रदेश के खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत शनिवार की अल सुबह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलर्स की समस्याओं एवं अपग्रेडेशन राशि को लेकर चर्चा की तथा वस्तु स्थिति से अवगत कराया।

मुख्यंमत्री डॉ. मोहन यादव से चर्चा के पश्चात खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मुख्य सचिव अनुराग जैन, एवं मुख्यंमत्री के अपर मुख्य सचिव से भी इस संबंध में चर्चा की तथा मुख्यंमत्री की मंशा से उन्हें अवगत कराते हुए अगली कैबिनेट में मिलर्स की अपग्रेडेशन राशि का प्रस्ताव रखे जाने के निर्देश दिये।

खाद्य मंत्री गोविंद सिहं राजपूत का दिन भर का प्रयास सफल रहा और शाम को मिलर्स के साथ हुई बैठक के बाद म.प्र. चावल उद्योग महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने हड़ताल समाप्त कर सभी मिलर्स से किसानों के हित में उपार्जन कार्य में जुट जाने का अनुरोध किया है।

किसानों और मिलर्स के साथ खड़ी है सरकार : गोविंद सिंह राजपूत

प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिहं राजपूत ने मिलर्स द्वारा हड़ताल समाप्त करने की घोषणा के बाद कहा कि मिलर्स की कुछ समस्याएं एवं अपग्रेडेशन की बकाया राशि को लेकर मुख्यमंत्री एवं अधिकारियों से चर्चा की।

मुख्यमंत्री डॉ. के हस्तक्षेप के उपरांत सरकार द्वारा मिलर्स के लिए 233 करोड़ की राशि जारी कर दी गई है। तथा मिलर्स की बकाया राशि भी जल्द जारी करने का आश्वासन प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने दिया है। खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने मिलर्स की समस्याओं को सहृदयता से त्वरित निराकरण करने पर मुख्यंमत्री एवं वरिष्ठ अधिकारियों का आभार जताया है। श्री राजपूत ने कहा कि मिलर्स जल्द ही उपार्जन कार्य में जुट जायेंगें।

खाद्य मंत्री के प्रयास एवं मुख्यमंत्री के आश्वासन पर की हड़ताल समाप्त : आशीष अग्रवाल

मिलर्स की जारी हड़ताल को समाप्त करने की घोषणा के बाद म.प्र. चावल महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने कहा कि हम मिलर्स की अपग्रेडेशन की बकाया राशि को लेकर जो मुखिय मांग थी उसे खाद्य मंत्री श्री राजपूत के विशेष प्रयासों से जल्द निराक्रित करने का आश्वासन खाद्य मंत्री से मिलने के बाद हमने हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया है। उम्मीद है कि मिलर्स की अन्य समस्या भी जल्द सुलझ जाऐगी।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*राष्ट्रीय पल्स पोलियों वार्ड सुरक्षित परिवार*.. *इस महाअभियान को सफल बनाने समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी द्वारा यू पी एच सी प्रेमनगर मे बूथ लगाकर लगभग 150 नन्हे मुन्ने बच्चों को पिलाई दों बूदं जिंदगी की दवा*……

*राष्ट्रीय पल्स पोलियों वार्ड सुरक्षित परिवार*.. *इस महाअभियान को सफल बनाने समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी द्वारा यू पी एच सी प्रेमनगर मे बूथ लगाकर लगभग 150 नन्हे मुन्ने बच्चों को पिलाई दों बूदं जिंदगी की दवा*......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d