0 से 5 वर्ष तक की उम्र के बच्चों के अभिभावकों को पोलियो की खुराक पिलाने किया जागरूक एवं प्रेरित
कटनी। शासकीय महाविद्यालय बरही मे संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड रिबन क्लब इकाई के स्वयंसेवकों द्वारा प्राचार्य डॉ. एस. एस. धुर्वे के मार्गदर्शन तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरविंद सिंह के नेतृत्व में तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान के प्रथम दिवस 8 दिसम्बर 2024 को लगाये गए विशेष शिविर को सफल बनाने में सहयोग किया गया।
जिसके तहत स्वयंसेवकों द्वारा दो बूंद हर बार पोलियो पर जीत रहे बरकरार, दो बूंद जिन्दगी की, जरूर पिलाएं आदि नारों के माध्यम से अपने आस पास के लोगों को उनके घर परिवार में 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने हेतु जागरूक किया गया साथ ही पोलियों खुराक पिलाने हेतु बनाएं गए बूथों पर पहुंचकर पोलियो की खुराक पिलाने में सहयोग किया गया। जिससे कि हमारे देश को भविष्य में पोलियो से पूर्ण मुक्ति मिल सके। कार्यक्रम अधिकारी डॉ अरविंद सिंह ने बताया कि वर्तमान में भारत पोलियो मुक्त है लेकिन कुछ देशों में पोलियों अभी भी है एवं फिर से लौट सकता है अपने बच्चों की सुरक्षा में हमसे कोई चूक न होने पाएं इसलिए पोलियों की खुराक हर बार पिलाएं और पोलियों पर अपने देश की जीत को बरकरार रखने में सभी देशवासी अपना सहभागी बनें। पोलियो उन्मूलन अभियान अंतर्गत आयोजित विशेष शिविर में शासकीय महाविद्यालय बरही के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक संतोष साहू, विनोद जायसवाल, अनिल कुशवाहा एवं अन्य स्वयंसेवको द्वारा बढ़ चढ़कर सहयोग किया गया। तथा सभी अभिभावकों से आग्रह किया कि 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाने के लिए पोलियो बूथ पर अवश्य ले जाएं। साथ ही बताया कि यदि कोई बच्चा छूट जाता है तो 9 एवं 10 दिसंबर 2024 को घर -घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।