• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

मध्यप्रदेश में फिल्म पर्यटन की अपार संभावनाएं: फिल्म निर्माता राजकुमार संतोषी,रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में प्रदेश में पर्यटन पर सेक्टोरियल सत्र आयोजित….

by Manish Gautam Chiefeditor
December 7, 2024
in नर्मदापुरम
0
मध्यप्रदेश में फिल्म पर्यटन की अपार संभावनाएं: फिल्म निर्माता राजकुमार संतोषी,रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में प्रदेश में पर्यटन पर सेक्टोरियल सत्र आयोजित….
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव में सेक्टरल सत्र के तीसरे दौर में मध्य प्रदेश में पर्यटन के विकास की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा अतिथियों के सुझाव लिए गए। इस सत्र में मध्य प्रदेश तथा प्रदेश के बाहर से आए अनेक होटल रेस्टोरेंट तथा पर्यटन गतिविधि को संचालित करने वाली संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल रहें।

सत्र की शुरुआत में सर्वप्रथम पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव श्री शिवशेखर शुक्ला तथा पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक श्री टी इलैया राजा ने मध्यप्रदेश पर्यटन को बढ़ावा देने वाली प्रदेश सरकार की नीतियों और पर्यटन जगत के उद्यमियों की भागीदारी बढ़ाने के संबंध में अतिथियों को विस्तार से जानकारी दी।

मध्य प्रदेश में अपनी कई फिल्म बना चुके फिल्म निर्माता श्री राजकुमार संतोषी ने कहा कि मध्य प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि फिल्मों की शूटिंग के लिए यहां की जलवायु, यहां का प्राकृतिक सौंदर्य, फिल्मों के सीन के अनुरूप शूटिंग के लिए लोकेशन और यहां की लोगों और प्रदेश सरकार की सहयोगात्मक तथा सकारात्मक सहयोग के कारण अन्य राज्यों की अपेक्षा मध्य प्रदेश में फिल्म बनाना अधिक सुविधाजनक है। श्री संतोषी ने कहा कि जो एक बार मध्यप्रदेश शूटिंग के लिए आता है फिर वह बार-बार आने लगता है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में फिल्म उद्योग स्थापित हो सकता है। उन्होंने कहा कि निवेशक इस क्षेत्र में आए तो निश्चित ही उन्हें अपनी इन्वेस्टमेंट का अच्छा प्रतिफल मिलेगा और इसके साथ ही प्रदेश की पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमें प्राकृतिक स्थलों की संरक्षण का भी ध्यान रखना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के धार्मिक स्थल भी पर्यटन के रूप में विकसित किए जा सकते हैं लेकिन हमें धार्मिक आस्था का भी ध्यान रखना होगा।

इंडिया हाईक्स के सीईओ श्री अर्जुन मजूमदार ने कहा कि साहसिक गतिविधियों के लिए मध्य प्रदेश से बेहतर कोई दूसरा राज्य नहीं है। पूरे प्रदेश में पैरासेलिंग स्की जंपिंग तथा ट्रैकिंग के साथ ही अन्य साहसिक गतिविधियों के लिए पूरे प्रदेश में असंख्य स्थल है। उन्होंने कहा कि नए रूट खोजने और उनके प्रमोशन की जरूरत है मध्य प्रदेश सेंट्रल इंडिया होने के कारण यहां साहसिक पर्यटन को तेजी से विकसित किया जा सकता है। प्रदेश की कई ऐसी सेंचुरियन है जहां ऐसी गतिविधियां वन विभाग और पर्यटन समन्वय कर आयोजित कर सकते हैं।

पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव श्री शिवसेखर शुक्ला ने कहा कि हमें प्रदेश में पर्यटन के विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सभी के सुझाव पर हम गहन विचार करेंगे। उन्होंने कहा कि हमें हमें इस बात का भी ध्यान रखना है कि मध्य प्रदेश में लाखों, करोड़ों साल पुरानी पुरा संपदा और प्राकृतिक संरचनाएं आज भी अपने मूल स्वरूप में विद्यमान है। हमें इसे क्षति पहुंचाए बिना पर्यटन को बढ़ाना है। सरकार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में सभी के सहयोग से इस दिशा में काम कर रही है।

सेक्टरल सेशन में होटल एवं रेस्टोरेंट संचालक श्री रोहित महेश्वरी ,श्री धनंजय विजय सिंह तथा श्री चेतन गोठी ने भी कई सुझाव दिए।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
उद्योग प्रतिनिधियों को उत्पाद निर्यात संबंधी जानकारी दी गई

उद्योग प्रतिनिधियों को उत्पाद निर्यात संबंधी जानकारी दी गई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d