कटनी – जिला शिक्षा अधिकारी श्री पी.पी.सिंह ने बुधवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहाड़ी निवार का आकस्मिक निरीक्षण किया।
डीईओ श्री सिंह ने अपने निरीक्षण के दौरान परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 एवं संस्था की आईसीटी, आईटी लैब एवं स्कूल के अध्यापन कार्य का निरीक्षण किया। उन्हे इस दौरान यहां की व्यवस्थांए संतोषप्रद मिलीं। निरीक्षण के दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी धनश्री जैन भी मौजूद रहीं।


