भोपाल से बॉलीवुड फिल्म स्त्री-2 के एक दृश्य को महिलाओं ने असल जिदंगी में कर दिखाया
मामला E/6 अरेरा कॉलोनी मीरा नगर लक्ष्मी नारायण मंदिर टेकरी का है। जहां उदय सिंह ने मंदिर में गुंडागर्दी कर ताला लगा दिया था। जिसके कारण बीते पांच दिनों से कॉलोनी की महिलाएं मंदिर के बाहर से ही पूजा अर्चना कर रही थीं। इसके बाद आज सभी कॉलोनी की महिलाएं एक हुईं और ठीक स्त्री-2 की तरह मंदिर का ताला तोड़ दिया।
स्थानीय महिलाओं ने इकट्ठा होकर मंदिर का ताला तोड़ कर पूजा पाठ शुरू की। इसमें मुस्लिम समाज की महिलाओं ने भी उनका साथ दिया। महिलाओं का आरोप है कि, उदय राज सिंह ने कब्जा करने के लिए मंदिर में ताला जड़ दिया था। 10 दिन से पूजा पाठ नहीं हो रही थी।मंदिर में फ्री लाइट की व्यवस्था थी तो अपने नाम से मीटर भी लगवा दिया। पहले जो बुजुर्ग महिला यहां पर पूजा करती थी उन्हें भी मंदिर से निकाल दिया था। महिलाओं ने कहा कि, उन्होंने मामले की शिकायत थाने में की है।