रिपोर्टर : हेमंत सिंह
कटनी : मजदूरों का जॉब कार्ड लगाकर आवास किया दूसरे के नाम लगभग 85 मजदूरों के साथ हुई धोखाधड़ी, समाज वादी पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ ऐ.के. खान जंजीर में बंधे मजदूरों के साथ हुई धोखाधड़ी पर जनसुनवाई पर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँच की शिकायत
शिकायत की प्राथमिकता
प्रधानमंत्री आवास में सचिव, सहायक सचिव एवं सरपंच के द्वारा मनमानी एवं भ्रष्टाचार जोरों शोरो पर किया जा रहा है
निवेदन है, कि मैं धनवानसिंह पिता प्रेमसिंह ग्राम पंचायत पिपरिया सहलावन,
जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा, जिला कटनी का निवासी हुँ, जिसमें की ग्रामपंचायत के सचिव अनिल दीक्षित, सहायक सचिव राजा भैया एवं सरपंच मिरखू लाल आदीवासी के द्वारा बीते 15 दिवस पूर्व जारी प्रधानमंत्री आवास योजना में मनमानी करते हुये अपने चहेतों को लाभ देने का कार्य किया गया है। इसके पूर्व में भी इनके द्वारा प्रधानमंत्री आवास में भारी अनियमितता बरते जाने से जिन लोगो के आवास आज दिनांक तक नहीं बनें हैं, उनका आवास पोर्टल में शो कर रहा है। जैसे की मेरे जाबकार्ड क्रमांक-MP-44-048-001-198 मैं धनवानसिंह पिता प्रेमसिंह में मेरी पत्नि हेमलता की जगह पिग्गो बाई और किसी शांतिलाल का नाम दर्ज है। अत शांतिलाल का आवास आवंटित हो जाने के कारण मेरे नाम का आवास बन चुका हुआ प्रदर्शित करने से मैं अपने नाम का प्रधानमंत्री आवास पाने की चाह मैं दो साल से जिला पंचायत और कलेक्टर कार्यालय कटनी के चक्कर काट रहा हूँ, जिस पर अभी तक
किसी प्रकार की सुनवाई नही हो पाने से टूटे-फूटे कच्चे खपरैल घर मैं रहकर परिवार
सहीत जीवन-यापन करने मजबूर हूँ। अत मेरे जॉबकार्ड में दो अन्य लोगों के जुड़े हुये फर्जी नामों की जाँच की जाये और धनवानसिंह को आवास का लाभ प्रदान किया जाये व दोषियों पर कार्यवाही की जाये। इसके अलावा मेरा नाम मेरे स्वर्गीय पिता प्रेमसिंह जिनका निधन 7 साल और मेरी माता मुन्नीबाई का निधन 14 साल पूर्व हो चुकी है. इन दोनों का नाम नरेश नाहर के जॉबकार्ड में जोड़कर प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिया जा चुका है, जिसकी पुन जॉच की जाये, जिसकी शिकायत इसके पूर्व भी पॉच साल पूर्व भी मेरे द्वारा जनसुनवाई में कई बार दी जा चुकी है, पर जॉच के नाम पर आज तक सिवाय औपचारिकता के अलावा कोई कार्य बाहर नहीं हुई है. इसी तरह से सीएम हेल्प लाईन में भी शिकायत दर्ज कराने पर शिकायत लेवल 3 पर पहुँचते ही अपने आप निराकरण दर्शकर काट दी जाती हैं । अत मैं आपके समक्ष बड़ी आशा लेकर आया हूँ जिस पर ध्यान देते हुये पुनः जाँच कराई जाये व दोषियों पर कार्यवाही की जाए ।
संलग्न
*शिकायत कर्ता*
धनवानसिहं
8889180199
दिनांक 26 नवंबर 24
01. जॉबकार्ड 2 प्रति
02. समग्र आईडी
03. आधार कार्ड की कापी माचार में एकाशित खबर की पति


