MPNEWSCAST
जिसके अंतर्गत संविधान की प्रस्तावना, उसका अर्थ, संविधान के मुख्य बिंदु, संविधान से जुड़ी प्रश्नोत्तरी एवं उद्बोधन शामिल थे ।
प्रातः प्रार्थना सभा में विद्यालय प्राचार्य श्री एस के सिंहा जी की गरिमामयी उपस्थित के बीच कक्षा ग्यारहवीं कला की छात्राएं पूर्वी तिवारी और आस्था मिश्रा ने संविधान दिवस समारोह का मंच संचालन किया। सर्वप्रथम छात्र दिया जैन ने संविधान
की प्रस्तावना का अर्थ बताया और अमृतांशु सरल ने उसका पाठ किया ।
कक्षा नवी के छात्र एमोग दुबे ने संविधान की आवश्यकता पर विस्तृत प्रकाश डाला तो छात्रा काव्या श्रीवास्तव ने संविधान से जुड़े कुछ
मुख्य बिंदुओं का उल्लेख किया ।
छात्र आर्या कटारे और अपूर्वा उपाध्याय ने कांस्टीट्यूएंट असेंबली के विषय में विस्तार से जानकारी दी एवं अनुष्का जायसवाल कक्षा दसवीं की छात्रा ने प्रश्नोत्तरी के माध्यम से संविधान के विषय में छात्रों का ज्ञानवर्धन किया ।
समस्त कार्यक्रम की रूपरेखा सामाजिक विज्ञान शिक्षिका रति विश्वास ने रखी ।
अंत में प्राचार्य श्री सिंहा जी ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को इतने विशाल राष्ट्र को संचालित करने वाले संविधान के विषय में रोचक जानकारी दी एवं बधाई प्रेषित की।
इसी अवसर पर भारत विकास परिषद के तत्वाधान में आयोजित गायन प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किये छात्र-छात्राओं को प्राचार्य महोदय ने पुरस्कृत किया तथा जैन विद्यालय कटनी में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में
विद्यालय के छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था, उन्हें भी आज प्राचार्य महोदय ने शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया।
भारत माता की जय, संविधान की जय के नारों के साथ समारोह संपन्न हुआ ।


