MPNEWSCAST
कटनी – कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने झलकारी बाई जयंती 22 नवंबर शुक्रवार को संपूर्ण जिले के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया है।
कलेक्टर श्री यादव ने बीते 1 नवंबर को गोवर्धन पूजा के लिए घोषित स्थानीय अवकाश दिवस पर सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिये जाने की वजह से 1 नवंबर को गोवर्धन पूजा के दिन दिये गए स्थानीय अवकाश को संशोधित करते हुए शुक्रवार 22 नवंबर के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में जारी आदेश में उल्लेखित किया गया है कि यह आदेश बैंक एवं कोषालय में लागू नहीं होंगे।


