कालापीपल(बबलू जायसवाल)नगर परिषद पानखेड़ी के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण नगरी विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय,उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार,लोकप्रिय विधायक घनश्याम चंद्रवंशी,शाजापुर विधायक अरुण भीमावत,भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक नायक की उपस्थिति में संपन्न हुआ,साथ ही कालापीपल के ग्राम पंचायत भौसायागढ़ा में दीपावली मंगल मिलन समारोह में सम्मिलित हुए,दीपावली मंगल मिलन में संत श्री पूज्य महामंडलेश्वर श्री केशवदास महाराज(श्रीराम जानकी आश्रम सरदार नगर)पूज्य महामंडलेश्वर महंत रघुनाथदास महाराज(राघवेंद आश्रम छापरी)पूज्य महंत शंकरपुरी महाराज(काशी अनपूर्णा मठ)पूज्यनीय विनोद नागर (गोविंद जाने)(मालव माटी के संत)पूज्यनीय गुरुदेव बाबा रामदेव सेवक(टिकोन धाम)पूज्यनीय महंत तिलकदास महाराज(अरनिया कला)प्रसिद्ध राम कथा वाचक पूज्यनीय श्यामस्वरूप मनावत(मानस मर्मज्ञ)दीपावली मंगल मिलन समारोह में शामिल हुए, कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने नगरीय विकास एवं आवास विकास श्री विजयवर्गीय के सामने विधानसभा की सबसे बड़ी समस्या सड़क की मांग राखी,देवकी राडी में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया है।जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद का लाभ लिया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, उच्च शिक्षा मंत्री इंद्र सिंह परमार,राज्य मंत्री गौतम टेटवाल,जिला अध्यक्ष अशोक नायक, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिसोदिया,योगेंद्र सिंह बंटी बना,मंडल अध्यक्ष कृपाल मेवाडा,जीवन आर्य,सुरेश परमार भंवरलाल पंवार,जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि भोजराज पंवार आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे व कार्यक्रम का संचालन कृपाल मेवाडा ने किया आभार ग्राम भैसाया के सरपंच लखन सिंह बघेल ने
माना।


