रिपोर्टर : हेमंत सिंह
कटनी : बच्चो के प्रति की गईं लापरवाही पर स्कूल प्रबंधक माधव नगर थाना पहुँच अभिभावक से मांगी माफ़ी, बोली आज के बाद ऐसी गलती नहीं होंगी
कटनी माधव नगर थाने पहुँचे 5 वर्षीय बच्ची वैष्णवी मिश्रा के मामा दिलीप शुक्ला के द्वारा माधव नगर थाने पहुँच शिकायत दर्ज करवाई कि माधवनगर क्षेत्र के न्यू एसीसी कालोनी क्षेत्र स्थित द लर्निंग ट्री प्री एंड प्राइमेरी स्कूल में अध्ययनरत बच्चों की देखभाल के मामले में स्कूल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही की गईं है। यहां अध्ययनरत एक नर्सरी कक्षा की 5 वर्षीय मासूम वैष्णवी मिश्रा पिता हरिदत्त मिश्रा छूट्टी होने के बाद अभिभावक के आए बिना स्कूल से बाहर निकल गई और भटक कर कुंदनदास स्कूल के पास पहुंच गई। और उधर बच्ची को लेने स्कूल पहुंचे अभिभावकों को जब वह स्कूल में नहीं मिली तो उन्होंने स्कूल प्रबंधन से पूछा लेकिन स्कूल प्रबंधन ने गैर जिम्मेदाराना जबाब देते हुए यह कहा कि हमकों क्या मालूम बच्ची कहां गई। वह तो गनिमत थी कि रास्ता भटक कर कुंदनदास स्कूल के पास खड़ी मासूम बालिका पर किसी राहगीर की नजर पड़ी और उसने बच्ची के गले में पड़े परिचय पत्र में लिखे मोबाइल नंबर पर काल करके परिजनों को सूचित किया। जिसके बाद परिजन कुंदनदास स्कूल के पास पहुंचे और बच्ची को सकुशल घर लेकर आए।
द लर्निंग स्कूल प्री प्राइमरी स्कूल प्रबंधन की लापरवाही देख परिजनों ने माधव नगर थाना पहुँच शिकायत दर्ज करवाई गईं
माधव नगर थाना प्रभारी अनूप सिंह के द्वारा स्कूल प्रबंधन के द्वारा की गईं लापरवाही को सज्ञान में लेते हुए स्कूल प्रबंधक निकिता गुप्ता को थाने बुलाया और बच्चो के प्रति की गईं लापरवाही बतालाई और प्रबंधक निकिता गुप्ता ने भी थाना प्रभारी अनूप सिंह और बच्ची वैष्णवीं मिश्रा के परिजन से माफ़ी मांगी और बच्चो के सुरक्षा के प्रति स्कूल में गेट कीपर की सुरक्षा बढ़ाई जायेगी और बच्चो की देखभाल व निगरानी के लिए एक आया लगाया गया था अब आज दिनांक 18 नवंबर को जो यह बड़ी लापरवाही हमारे स्कूल प्रबंधन से जो गलती हुई गलती को सुधारते हुए एक महिला गेट कीपर रखेंगे जो हमेशा गेट के पास रहेगी।


