• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, September 10, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

भगवान जगन्नाथ प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भव्य आयोजन 26 नवम्बर से 01 दिसम्बर तक होगा:डॉ आशुतोष शर्मा,रामजी बाबा मंदिर से भव्य जगन्नाथ शोभायात्रा 29 को,केंद्रीय मंत्री प्रधान व पूर्व सीएम चौहान 30 को आयेंगे….

by Manish Gautam Chiefeditor
November 17, 2024
in नर्मदापुरम
0
भगवान जगन्नाथ प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भव्य आयोजन 26 नवम्बर से 01 दिसम्बर तक होगा:डॉ आशुतोष शर्मा,रामजी बाबा मंदिर से भव्य जगन्नाथ शोभायात्रा 29 को,केंद्रीय मंत्री प्रधान व पूर्व सीएम चौहान 30 को आयेंगे….
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। नर्मदापुरम नगर के समीपस्थ ग्राम डोंगरवाड़ा में करीब 2 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित भव्य और दिव्य मंदिर में भगवान जगन्नाथ जी की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह 26 नवंबर से 1 दिसम्बर तक आयोजित किया जा रहा हैं। मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां अंतिम दौर में चल रही हैं। कार्यक्रम में 30 नवंबर को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी देते हुए मंदिर के ठाकुर राजा डॉ. आशुतोष कुमार शर्मा और मुख्य अर्चक बाबाजी प्रसाद दास ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के प्रथम दिवस 26 नवंबर को दोपहर 3 बजे ज्वारों का रोपण होगा।जबकि 4 बजे से राजा का दस विधि स्नान और राज्याभिषेक किया जाएगा। 27 नवंबर को सुबह 8 बजे ग्राम डोंगरवाड़ा में कलश यात्रा निकाली जाएगी। उसके बाद मंडप प्रवेश और अग्नि स्थापना के साथ ही हवन प्रारंभ होगा। शाम में भगवान के विग्रह का जलाधिवास होगा। अगले दिन 28 नवंबर को सुबह 8 बजे सूर्य और गौ पूजा के बाद हवन प्रारंभ होगा। इसी दिन शाम को प्रभु का अन्नाधिवास होगा। 29 नवंबर को हवन होगा। समारोह में प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से धार्मिक सांस्कृतिक आयोजन होंगे। उन्होंने बताया कि समारोह में 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक प्रतिदिन भंडारा भी चलेगा।

शोभायात्रा 29 नवंबर को-

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान 29 नवंबर को दोपहर 1 बजे से नगर के रामजी बाबा मंदिर से भगवान की शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो सतरस्ता, जय स्तंभ चौक, हलवाई चौक, सराफा चौक, मोरछली चौक, पांडे नर्सिंग होम के सामने से गांधी प्रतिमा से होते हुए मोरछली चौक, सतरस्ता काली मंदिर, हीरो होंडा चौक से वापस रामजी बाबा मंदिर होते हुए डोंगरवाड़ा पहुंचेगी। यात्रा में भगवान के विग्रह के अतिरिक्त भगवान जगन्नाथ के परम भक्त पदमश्री बलिया बाबाजी विशेष रूप से उपस्थित होंगे। यात्रा में श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए चलेंगे। समारोह में 30 नवंबर को केंद्रीय मंत्री श्री प्रधान, श्री चौहान के अतिरिक्त प्रभार मंत्री राकेश सिंह, शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह, संसदद्वय दर्शन सिंह चौधरी, माया नारोलिया, विधायकगण डॉ सीतासरन शर्मा, ठाकुर विजयपाल सिंह, प्रेमशंकर वर्मा, ठाकुरदास नागवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष राधा सुधीर पटेल, नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल, पीयूष शर्मा, जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, नपा बुदनी अध्यक्ष सुनीता अर्जुन मालवीय, डॉ आशुतोष शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना पुरोहित, सरपंच माखन कीर प्रमुख रूप से उपस्थित होंगे। कार्यक्रम में क्षेत्र के विशेष लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*श्री बजरंग कटाये घाट मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा,फैंसी ड्रेस,सामूहिक नृत्य की हुई मनमोहक प्रस्तुतियां* *इनामी दंगल प्रतियोगिता का भी हुआ आयोजन*

*श्री बजरंग कटाये घाट मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा,फैंसी ड्रेस,सामूहिक नृत्य की हुई मनमोहक प्रस्तुतियां* *इनामी दंगल प्रतियोगिता का भी हुआ आयोजन*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.