• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 28, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश जबलपुर

*भारतीय सेना कीर्तिमान ही नहीं रचती, बड़े परोपकार भी करती है – महापौर जगत बहादुर सिंह “अन्नू’’* *सूर्या हाफ मैराथन के मंच से महापौर श्री अन्नू ने स्वस्थ्य भारत और समृद्ध भारत का नारा देकर धावकों में भरा जोश और उत्साह*

by Manish Gautam Chiefeditor
November 17, 2024
in जबलपुर
0
*भारतीय सेना कीर्तिमान ही नहीं रचती, बड़े परोपकार भी करती है – महापौर जगत बहादुर सिंह “अन्नू’’*  *सूर्या हाफ मैराथन के मंच से महापौर श्री अन्नू ने स्वस्थ्य भारत और समृद्ध भारत का नारा देकर धावकों में भरा जोश और उत्साह*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

सेना और सिविलियंस ने मिलकर सूर्या हाफ मैराथन में रचा कीर्तिमान – महापौर जगत बहादुर सिंह “अन्नू’’*

*11000 हजार से अधिक रजिस्टर्ड धावकों ने लिया मैराथन में हिस्सा-महापौर*

*5 वर्ष से 91 वर्ष तक के धावक इस ऐतिहासिक मैराथन में हुए शामिल-महापौर श्री अन्नू*

*ऐतिहासिक सफल आयोजन में सहभागिता करने के लिए जिला एवं निगम प्रशासन के अधिकारियों को महापौर ने दी बधाई*

*सूर्या हाफ मैराथन की ऐतिहासिक सफलता में महापौर और प्रशासन का मिला भरपूर सहायोग – ले. जनरल जी.ओ.सी. पी.एस. शेखवत*

*भारतीय सेना के पदाधिकारियों द्वारा धावकों, नेत्रहीन कन्याओं, एवं अन्य सामाजिक संगठनों का किया सम्मान*

*महापौर श्री अन्नू ने भारतीय सेना के पदाधिकारियों और जिला-निगम प्रशासन के अधिकारियों कर्मचारियों को दिया साधूवाद*

जबलपुर। स्वस्थ भारत और समृद्ध भारत के लिए आयोजित इस ऐतिहासिक सूर्या हाफ मैराथन के मंच से महापौर जगत बहादुर सिंह “अन्नू’’ ने हजारों की संख्या में उपस्थित धावकों में नारा लगाकर जोश और उत्साह भर दिया। सूर्या हाफ मैराथन के मंच से महापौर श्री अन्नू ने कहा कि भारतीय सेना कीर्तिमान ही नहीं रचती, बड़़े परोपकार भी करती है। उन्होंने कहा कि जिला एवं निगम प्रशासन के सहयोग से आयोजित इस ऐतिहासिक मैराथन की सफलता के लिए सभी सेना नायकों, धावकों, और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने आज जो कीर्तिमान रचा है उसके लिए मैं सभी जनों के प्रति साधूवाद ज्ञापित करता हॅूं। महापौर ने ऐतिहासिक सफल आयोजन में सहभागिता करने वाले नगर निगम के सभी अधिकारियों कर्मचारियों को विशेष रूप से बधाई दी है। महापौर द्वारा भारतीय सेना के पदाधिकारियों को भी बधाई दी गई क्योंकि पहलीबार भारतीय सेना के पदाधिकारियों ने सिविलियंस के साथ मिलकर एक साथ स्वस्थ्य भारत और समृद्ध भारत के संदेशों का संचार करने सूर्या हाफ मैराथन का आयोजन किया। महापौर ने बताया कि इस गौरवशाली मैराथन में 11000 से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया जिसमें 5 वर्ष से लेकर 91 वर्ष तक के धावक शामिल हुए।
इस मौके पर भारतीय सेना उत्तर मध्य भारत के ले. जनरल जी.ओ.सी. पी.एस. शेखावत ने महापौर जगत बहादुर सिंह “अन्नू’’ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक सूर्या हाफ मैराथन की सफलता में महापौर और प्रशासन का हमे भरपूर सहयोग मिला। इस अवसर पर धावकों में जोश और उत्साह भरने पधारे पाटन विधान सभा क्षेत्र के विधायक अजय विश्नोई, बरगी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नीरज सिंह, कलेक्टर दीपक सक्सेना, निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव, अपर आयुक्त व्ही.एन. बाजपेयी, मनोज श्रीवास्तव, आदि के प्रति भी श्री शेखावत ने कृतज्ञता जाहिर करते हुए आभार व्यक्त किया।
ले. जनरल जी.ओ.सी. पी.एस. शेखावत ने बताया कि आज दिनांक 17 नवम्बर 2024 को सूर्या हाफ मैराथन का दूसरा संस्करण जबलपुर कैंट के कोबरा ग्राउंड (फिटनेस प्लैनेट) में आयोजित करवाया गया। जो कि सेना के जवानों और जबलपुर के नागरिकों के लिए बेहद ही गौरवपूर्ण और उल्लेखनीय अवसर रहा। इस आयोजन में हमें 10 हजार के करीब धावकों के दौड़ने की उम्मीद थी, लेकिन जबलपुरवासियों के सहयोग और समर्थन ने सूर्या हाफ मैराथन और अधिक भव्य और आकर्षक बना दिया। इसमें 10 हजार से कहीं ज्यादा अधिक धावकों और फिटनेस प्रेमियों ने हिस्सा लिया। इस मैराथन में निम्न श्रेणियां निर्धारित की गई थी, जिसमें 21.097 कि.मी. के लिए 16 वर्ष, 10 कि.मी. के लिए 14 वर्ष एवं 5 कि.मी. के लिए 12 वर्ष से अधिक, एवं 3 कि.मी. के लिए 10 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के धावक शामिल हुए। इस मैराथन में देश के नागरिकों, सैन्य कर्मियों, छात्रों, एन.सी.सी.कैडेटों, स्कूली बच्चों सहित सभी उम्र और फिटनेस स्तर के धावकों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
ले. जर्नल जी.ओ.सी. पी.एस. शेखावत ने बताया कि सूर्या हाफ मैराथन में आकर्षण की बात यह रही कि इस मैराथन में दिव्यांग बच्चों के साथ-साथ ऐसे वर्ग को भी इस मैराथन का हिस्सा बनने का मौका मिला जो किसी कारणवश हमारे समाज में पिछड़ गया है। मैं इन सभी को हार्दिक धन्यवाद करता हूँ। इस मैराथन में जबलपुर के प्रसिद्ध स्थलों और प्राकृतिक सुंदरता को प्रदर्शित करने के लिए दौड़ के बीच में आने वाले मार्गों को सोच-समझकर डिजाइन किया गया था, जो सभी धावकों के लिए एक अनूठा और अदभुत अनुभव रहा। इसके साथ ही सभी धावकों को जबलपुर कैंट के हरे-भरे वातावरण में भारतीय सेना के जांबाजों के साथ कदम मिलाकर दौड़ने का मौका भी मिला। इस मैराथन में हर एक आयु वर्ग के विजेताओं और उपविजेता धावक को 15 लाख रूपए तक के पुरस्कार प्रदान किए गए, जो अपने आप में एक बहुत बड़ी बात हैं। इसमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए विजेता धावकों को पुरूस्कार के रूप में 2 ई-स्कूटी भी प्रदान की गयी। सूर्या हाफ मैराथन को मध्य कमान और जबलपुर वासियों के सहयोग से हर साल मध्य भारत एरिया के तत्वावधान में जबलपुर में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन का थीम है “सूर्यमान रहो, गतिमान रहो“, इस मैराथन ने गति के साथ-साथ दृढ़ता, एकता और सेना के जवानों तथा नागरिकों के बीच मजबूत संबंधों को प्रदर्शित किया। यह मैराथन पूरे समाज में स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए सेना की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। शारीरिक फिटनेस और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए सूर्या हाफ मैराथन युवाओं के लिए खुद को चुनौती देने और अपने समर्पण एवं दृढ़ता के माध्यम से दूसरों को प्रेरित करने का अवसर प्रदान करता है। सेना के पदाधिकारियों में ब्रिगेडियर ललित शर्मा कमांडेंट ग्रेनेडियर्स रेजिमेंटल सेंटर, कर्नल मनीष जोशी डिप्टी कमांडेंट ग्रेनेडियर्स रेजिमेंटल सेंटर, वं लेफ्टिनेंट कर्नल गगनदीप सिंह पुरबा ग्रेनेडियर्स रेजिमेंटल सेंटर आदि भी उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
150 वीं भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के उपलक्ष्य में आयुध निर्माणी कटनी में भव्य समारोह कार्यक्रम आयोजित

150 वीं भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के उपलक्ष्य में आयुध निर्माणी कटनी में भव्य समारोह कार्यक्रम आयोजित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d