रिपोर्टर : हेमंत सिंह
कटनी : बड़वारा थाना समीप गुडवत्ता हीन सड़क निर्माण कार्य, कार्य के द्वारान महिला का हाथ हुआ फ्रेक्चर, ठेकेदार की लापरवाही की सारी हदे पार…..
कटनी बड़वारा थाना क्षेत्र समीप पूर्ण गुडवत्ता हीन सड़क निर्माण कार्य में ठेकेदार राधे मोहन सिंह के द्वारा बर्ती जा रही लापरवाही
सूत्रों की अधिक जानकारी के अनुसार हम आपको बता दे कि कटनी बड़वारा थाना क्षेत्र ग्राम पटरा के पास स्थित क्रेशर प्लांट इंजीनियर मोहन कुमार, क्रेशर प्लांट संचालक सुमित जैन के द्वारा बड़वारा थाना समीप सड़क निर्माण कार्य के लिए भेजे जा रहे मटेरियल में रेत,गिट्टी,सीमेंट से अधिक डस्ट का प्रयोग किया जा रहा, और वही पूरी प्लांट से लेकर सड़क निर्माण स्थल तक पुरे बीच सड़क में फ़ैलाते चले जा रहे जिसमे दो पहिया वाहन चालक सड़क में गिरे बजरी के कारण सड़क हादसे की संभवना बनी हुई है, और वही बड़वारा थाना समीप से लेकर हाइवे मार्ग तक किये जा रहे सड़क निर्माण कार्य में ठेकेदार की लापरवाही में वृद्ध महिला का हाथ हुआ फ्रेक्चर जिसमे मौके पर घटना स्थल तुरंत पहुँचे ठेकेदार राधे मोहन सिंह ने वृद्ध महिला को तुरंत अपनी गाडी से कटनी अस्पताल लेजाकर छोड़ चले आये ठेकेदार मौके अपनी की गईं लापरवाही का मामले को तुरंत शांत कर मामले को दबा दिए, फिर उस महिला की हाल तक ना पूछे वृद्ध महिला के द्वारा पूछा गया तो महिला का कहना कि ठेकेदार के आदमियों ने मुझे अस्पताल छोड़ कर चले गए इलाज के बाद पता चला की मेरे सीधे हाथ की हड्डी टूट चुकी है और इलाज के द्वारान ठेकेदार ने हमारी कोई सहायता भी नही की गईं, और इतना सब कुछ होने के बाद भी ठेकेदार राधे मोहन सिंह अपनी लापरवाही करने में कोई बिलकुल भी बाज नहीं आ रहे, वह लगातार आए दिन व दिन सड़क निर्माण के प्रति बनी हुई डामल रोड के ऊपर ही वह अपना सड़क निर्माण करा रहे है , अगर ठेकेदार सड़क के ऊपर सड़क बना रहे तो सड़क में फैली धूल डस्ट को भी एयर प्रेशर से साफ नहीं किया गया, और सड़क निर्माण कार्य में लगे कर्मचारियो को किसी भी प्रकार की सुरक्षा किट भी नहीं दी गईं, सड़क निर्माण कर्मचारी हाथ में बिजली के तार की लग्गी लगाए बीच सड़को में घूम-घूम कर सड़क निर्माण कार्य कर रहे है जो यह ठेकेदार की सबसे बड़ी लापरवाही है कर्मचारी की एक जरा सी भी लापरवाही के कारण स्वं वह कर्मचारी के साथ-साथ कितनो की जान लेलेगी।
वही उपस्थित नागरिकों ने बताया कि हम लोगो के द्वारा ठेकेदार को काफी बार बोला गया कि आपके कर्मचारियों के द्वारा सड़क निर्माण कार्य में बहुत लापरवाही कर रहे जिसमे यह क्षेत्र एक ऐसा मार्ग है जो हमेशा जनता के बीच घिरा हुआ रहता है और काफी व्यस्त क्षेत्र है और यहाँ पर स्कूल, हॉस्पिटल, बस स्टेण्ड, और बड़वारा का बाजार लगता है और पुरे दिन दोपहर शाम रात्रि के समय पर बहुत बड़े छोटे वाहनो की आवाजाही बनी रहती है और इनके यह लापरवाही बहुत बड़ा हादसा का रूप लेगा यह सब बात सुनकर भी ठेकेदार कान में ऊँगली डाले चुप्पी साधे और उनके द्वारा की जा रही लापरवाही की सारी हदे पार कर दिए।
सड़क निर्माण कार्य में ठेकेदार के द्वारा बर्ती जा रही लापरवाही पर जिम्मेदार अधिकारी मौन और वही क्षेत्रीय विधायक भी चुप्पी साधे बैठे हुए।


