भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के तत्वाधान में शासकीय कन्या महाविद्यालय में 16 नवम्बर को 2024 मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विशेषज्ञ के रूप में डॉक्टर चित्रा प्रभात के द्वारा छात्राओं को भारत के परिपेक्ष्य में सहिष्णुता का महत्व समझाया गया। भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉक्टर प्रज्ञा अग्रवाल ने आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। इसके साथ ही महाविद्यालय में भारत में सहिष्णुता पर भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. साधना जैन, डॉ. विमला मिंज के साथ भारतीय ज्ञान परम्परा प्रकोष्ठ के सदस्य श्रीमती नेहा चौधरी, डॉ. अशोक शर्मा एवं डॉ फूलचंद कोरी उपस्थित हुए थे। कार्यक्रम में डॉ. रीना मिश्रा एवं सुषमा वर्मा भी उपस्थित रहे।महाविद्यालय के स्नातकोत्तर , स्नातक छात्राओं ने भाग लिया।


