• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

ढीमरखेड़ा और विजयराघवगढ़ के ग्रामीणों हेतु आवागमन के लिए आंतरिक सड़कों के निर्माण का मार्ग हुआ प्रशस्त विधायक विधानसभा क्षेत्र विजयराघवगढ़ एवं बड़वारा की अनुशंसा पर मिली अनुमति

by Manish Gautam Chiefeditor
November 14, 2024
in कटनी
0
ढीमरखेड़ा और विजयराघवगढ़ के ग्रामीणों हेतु आवागमन के लिए आंतरिक सड़कों के निर्माण का मार्ग हुआ प्रशस्त  विधायक विधानसभा क्षेत्र विजयराघवगढ़ एवं बड़वारा की अनुशंसा पर मिली अनुमति
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत ने सीसी रोड और रंगमंच निर्माण वास्ते 96 लाख रूपयों की जारी की प्रशासनिक स्वीकृति

कटनी (14 नवंबर)- विधानसभा क्षेत्र विजयराघवगढ़ के विधायक श्री संजय पाठक और बड़वारा के विधायक श्री धीरेंद्र बहादुर सिंह की अनुशंसा पर जनपद पंचायत क्षेत्र ढीमरखेड़ा और विजयराघवगढ़ की ग्राम पंचायतों में सीसी रोड और रंगमंच निर्माण के कार्य कराए जाएंगे। जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत ने जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ और ढीमरखेड़ा में सीसी रोड और रंगमंच निर्माण के 16 कार्यों हेतु 96 लाख रूपयों की सशर्त प्रशासनिक स्वीकृति जारी की है।  प्रशासनिक स्वीकृतियां आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग भोपाल,मध्यप्रदेश शासन के निर्देशों और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के तहत सक्षम अधिकारी सहायक यंत्री की तकनीकी स्वीकृति के मुताबिक जारी की गई है। जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत ने ,जिला योजना अधिकारी को कोषालय के ई पेमेंट द्वारा स्वीकृत राशि, निर्माण एजेंसी संबंधित ग्राम पंचायत को निर्गमित करने की अनुमति प्रदान की है। जिला पंचायत सीईओ द्वारा अनुमति दिए जाने के फलस्वरुप ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों के आवागमन की सुविधा के लिए आंतरिक मार्गों में सड़क निर्माण एवं सामुदायिक कार्यों हेतु रंगमंच निर्माण कराए जाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। निर्माण एवं विकास कार्यों के होने से नागरिकों को आने जाने की सुविधा सुगम होगी तथा कीचड़ और दलदल में चलने से निजात मिलेगी।

विजयराघवगढ़ की इन ग्राम पंचायतों में होंगे रंगमंच निर्माण के कार्य

जिला पंचायत सीईओ द्वारा जारी प्रशासनिक स्वीकृति आदेश के अनुसार जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ की ग्राम पंचायत उबरा और मोहास में दो-दो लाख रुपए तथा सिजहरा और सिंगौड़ी में तीन-तीन लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृतियां रंगमंच निर्माण हेतु प्रदान की गई है। क्रियान्वयन एजेंसी संबंधित ग्राम पंचायत को अधिकृत किया गया है जिसे प्रथम किस्त की राशि के रूप में स्वीकृत राशि की आधी राशि प्रदान की जाएगी।

ढीमरखेड़ा में यहां होंगे सीसी रोड के कार्य

जिला पंचायत सीईओ ने जनपद पंचायत क्षेत्र ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत मंगेली और सिमरिया में 5- 5 लाख रुपए और कटरिया में सात लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति सीसी रोड निर्माण हेतु जारी की है। इसी प्रकार ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत गोपालपुर, खमरिया बागरी, देवरी बिछिया, अंतर्वेद, खमतरा और देवरी मारवाड़ी (सीसी रोड हेतु छह लाख और रंगमंच निर्माण हेतु चार लाख) में 10-10 लाख रुपए, भटगवाँ में छह लाख रुपए सीसी रोड  निर्माण हेतु एवं पहरूआ में तीन लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति रंगमंच निर्माण हेतु जारी की है।

क्रियान्वयन एजेंसी को स्वीकृत राशि की आधी राशि प्रथम किस्त के रूप में प्रदान की जाएगी। क्रियान्वयन एजेंसी ग्राम पंचायतों द्वारा निर्धारित शर्तों के अधीन निर्माण कार्य कराए जाने एवं कार्य की प्रगति के आधार पर स्वीकृत राशि की शेष राशि प्रदान की जाएगी।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
जिले भर में आज होगी विशेष ग्राम सभाएं  कलेक्टर श्री यादव ने विशेष ग्राम सभाओं को आयोजित करने दिए आदेश  जिला पंचायत सीईओ श्री गेमावत ने  व्यापक प्रचार प्रसार और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने दिए निर्देश

जिले भर में आज होगी विशेष ग्राम सभाएं कलेक्टर श्री यादव ने विशेष ग्राम सभाओं को आयोजित करने दिए आदेश जिला पंचायत सीईओ श्री गेमावत ने व्यापक प्रचार प्रसार और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने दिए निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d