VIDEO रीठी MPNEWSCAST
बच्चियों को जागरूक व अपनी आत्मरक्षा के लिए जूडो कराटे विद्यालय में सिखाया जा रहे हैं जिससे वह अपनी आत्मरक्षा कर सके।
गौरतलब है कि कटनी जिले के रीठी जनपद शिक्षा केंद्र क्षेत्र की शासकीय हाई स्कूल भरतपुर में बालिकाओं के आत्मरक्षा के लिए सेल्फ डिफेंस कार्यक्रम इस समय जारी है जिसमें शमा अख्तर द्वारा बालिकाओं को आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम से बालिकाएं काफी प्रोत्साहित हैं जूडो कराटे की बारीकियां सीखने में काफी रुचि ले रही हैं
वही इस अवसर पर शाला प्राचार्य श्रीमती प्रीति अकेला,
ओमकार दुबे,मनोज शुक्ला, अजय विश्वकर्मा एवं हीरा सिंह लोधी आदि शिक्षको ने कार्यक्रम को वर्तमान परिवेश के हिसाब से आवश्यक बताया एवं बालिकाओं को अपने स्वयं की रक्षा के लिए एक शानदार कदम बताया ।
ब्यूरो चीफ हरिशंकर बेन


