MPNEWSCAST
कटनी – सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण ने जानकारी देकर बताया है कि पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनांतर्गत शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए एम.पी. टास पोर्टल पर नवीनीकरण आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गयी है। उन्होंने समस्त प्राचार्य शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालय को सूचित किया है कि पोर्टल बंद होने के पूर्व समयावधि के अन्दर पात्र छात्रों का छात्रवृत्ति आवेदन अनिवार्य रूप से नियमानुसार एवं पात्रतानुसार भर दिये जायें। उपरोक्त तिथि के पश्चात दोबारा पोर्टल खुलने की प्रतीक्षा न की जाये एवं समयसीमा के अन्दर समस्त छात्रों के आवेदन पत्र भर दिए जावें।
उन्होंने जिले में संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों को सूचित किया है कि छात्रों को सूचित कर पात्र छात्रों के छात्रवृत्ति आवेदन अनिवार्य रूप से भर दिये जाये एवं प्राप्त आवेदन फार्मों को समयावधि में भेजा जाये ताकि छात्रों के छात्रवृत्ति स्वीकृत एवं वितरण की कार्यवाही नियमानुसार एवं पात्रतानुसार सुनिश्चित की जा सके।


